TVS XL100 का नया वेरिएंट मॉडर्न फीचर्स से लैस, इतनी है कीमत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

TVS ने अपनी मोपेड बाइक TVS XL100 का एक नया वेरिएंट XL100 Heavy Duty Alloy को लॉन्च कर दिया है। इस नए वेरिएंट को अलॉय व्हील देने के साथ ही कई मॉडर्न फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। नए वेरिएंट की Ex-Showroom कीमत 65,047 रुपये है। यहां जानते हैं इस नए वेरिएंट के बारे में-

TVS XL100 के नए वेरिएंट का सबसे बड़ा बदलाव 16-इंच के अलॉय व्हील और व्हील्स और ट्यूबलेस टायरों का है। नए टायर मिलने से पंचर होने की स्थिति में वाहन चालक को सहूलियत होगी। बाकी सभी वेरिएंट में स्पोक व्हील और ट्यूब वाले टायर दिए जाते हैं। बता दें कि स्पोक व्हील अलॉय से सस्ते होते हैं और झटकों को बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं, लेकिन नए वेरिएंट के अलॉय व्हील ज्यादातर कंडीशन के लिए काफी मजबूत हैं और ट्यूबलेस टायर राइडर को एक अतिरिक्त फायदा देने का काम करेंगे। XL100 के नए वेरिएंट में LED हेडलाइट भी दी गई है, जिसके चलते यह ज्यादा प्रीमियम लगता है और यह बैटरी पर भी कम भार डालती है।

TVS XL100 का नया वेरिएंट तीन कलर ऑप्शन लाल, नीला और ग्रे में आएगा। यह कलर देखने में काफी अट्रैक्टिव लगते हैं। कंपनी ने इन तीनों पर सुंदर ग्राफिक्स दिए हैं, जो XL100 को एक शानदार अहसास देते हैं।

उक्त बदलावों के अलावा, XL100 Heavy Duty Alloy में बाकी वेरिएंट्स की तरह ही 99.7cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 4.35PS की पावर और 6.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

टीवीएस एक्सएल100 में टेलीस्कोपिक फोर्क, ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन सेटअप और दोनों सिरों पर ड्रम ब्रेक दिया गया है। साथ ही, एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल, साइलेंट स्टार्टर, बल्ब इंडिकेटर, मोबाइल चार्जिंग पोर्ट और रिमूवेबल पिलियन सीट भी दी जाती है।

TVS XL100 Variants Rate

TVS XL100 VariantRate (Ex-Showroom, Delhi)
Heavy Duty47,754 रुपए
HeavyDuty i-Touchstart60,405 रुपए
HeavyDuty i-Touchstart Win Edition63,347 रुपए
Comfort i-Touchstart63,705 रुपए
TVS XL100 Heavy Duty Alloy65,047 रुपए