Thursday, September 28, 2023
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ का मौसम आज फिर बदलेगा, जानें कौन सा शहर सबसे गर्म...

छत्तीसगढ़ का मौसम आज फिर बदलेगा, जानें कौन सा शहर सबसे गर्म रहा

Share This

रायपुर. छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज मौसम बदल सकता है।  दोपहर के बाद तेज हवाओं, अंधड़ से लोगों की परेशानी फिर एक बार बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए तेज अंधड़ और बारिश की चेतावनी जारी करते हुए कहा कि कई जगहों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

गौरतलब है कि शनिवार को बालोद, बलौदा बाजार, बलरामपुर, बेमेतरा, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम, कोरबा, कोरिया, महासमुंद, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, सूरजपुर जिले तेज आंधी और कुछ बारिश भी हुई थी।

तापमान की स्थिति

छत्तीसगढ़ में शनिवार को 43 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ धमतरी शहर सबसे अधिक गर्म रहा। वहीं 42.9 डिग्री सेल्सियस महासमुंद जिले का तापमान, जांजगीर का टेम्परेचर 42.7 डिग्री सेल्सियस, रायगढ़ में तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस, बलौदा बाजार में 42.2, राजनांदगांव का तापमान 42 डिग्री, राजधानी रायपुर में 41.4 डिग्री सेल्सियस और दुर्ग में 41.6 डिग्री तापमान रहा।

Monsoon Prediction: IMD ने दी बड़ी खुशखबरी, इस दिन दस्तक देगा मानसून


Share This
RELATED ARTICLES

Most Popular