आज का पंचांग 22 मई 2025, Aaj Ka Panchang 22 May 2025

आज का पंचांग 22 मई 2025, Aaj Ka Panchang 22 May 2025 in Hindi: आज गुरुवार के पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष दशमी,...
HomeChhattisgarhमहासमुंद में आज नलों में नहीं आएगा पानी, नगर पालिका ने दी...

महासमुंद में आज नलों में नहीं आएगा पानी, नगर पालिका ने दी सूचना

WhatsApp Group Join Now

महासमुंद. नगर में आज नलों के माध्यम से होने वाली जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा बारिश पूर्व 33 केवी फीडरों में किए जा रहे आवश्यक रख-रखाव के लिए विद्युत आपूर्ति प्रभावित किया जा रहा है।

इसी क्रम में विभाग द्वारा गुरुवार को बेलसोंडा फीडर में भी रख-रखाव कार्य किया जाना है। जिसके लिए विभाग द्वारा सुबह 9 से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। इस वजह से गुरुवार 13 जून को शहर में दोपहर 2 बजे और शाम साढ़े 6 बजे की जाने वाली पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग और सीएमओ टॉमसन रात्रे ने इसके लिए शहरवासियों से खेद व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ राज्य कर विभाग ने लॉन्च किया ई-संवीक्षा पोर्टल, ये सुविधाएं मिलेंगी