उत्पन्ना एकादशी कब है Utpanna Ekadashi: मार्गशीर्ष (अगहन) माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को उत्पन्ना एकादशी कहा जाता है। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। इस साल उत्पन्ना एकादशी व्रत 20 नवंबर 2022 को रखा जाएगा। 4 योग सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, प्रीति योग, आयुष्मान योग और द्विपुष्कर योग के चलते इस व्रत का खास महत्व है।
कब है उत्पन्ना एकादशी
मार्गशीर्ष (अगहन) माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरूआत 19 नवंबर 2022 शनिवार को सुबह 10.29 बजे पर होगी, जो 20 नवंबर 2022 रविवार को सुबह 10.41 बजे तक रहेगी. उदयातिथि के आधार पर उत्पन्ना एकादशी व्रत 20 नवंबर 2022 को किया जाएगा।
उत्पन्ना एकादशी – शुभ मुहूर्त
उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi) की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 8.07 बजे से दोपहर 12.07 बजे तक है। इसमें भी सुबह 09.27 बजे से दोपहर 12.07 बजे का समय बेहद शुभ माना गया है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, प्रीति योग, आयुष्मान योग और द्विपुष्कर योग बना हुआ है। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6.47 बजे से रात 12.36 बजे तक रहेगा।
पारण- उत्पन्ना एकादशी व्रत के पारण का समय 21 नवंबर सोमवार को रहेगा। इस दिन सुबह 6.48 बजे से सुबह 8 56 बजे तक पारण किया जा सकता है।