मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

लॉन्च हो गई टाटा की ये शानदार कार, पहले ही मार्केट में आ चुकी है इलेक्ट्रिक मॉडल, अब लीजिए पेट्रोल-डीजल वेरिएंट का मज़ा

On: September 3, 2024
Follow Us:
tata curvv

Tata Curvv Launching Price: टाटा मोटर्स की इस बहुप्रतीक्षित कार की लॉन्चिंग हो गई है। टाटा कर्व भारतीय बाजार में कदम रख चुकी है। 10 लाख रुपये की कीमत में टाटा कर्व ने मार्केट में एंट्री ली है। कंपनी ने पहले इसके इलेक्ट्रिक मॉडल को बाजार में उतारा था। वहीं अब कर्व के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट को मार्केट में लॉन्च किया है।

Tata Curvv की क्या है कीमत?

टाटा कर्व (Tata Curvv) पेट्रोल और डीजल पावरट्रेन के साथ भारतीय बाजार में आई है। टाटा मोटर्स ने कर्व के पेट्रोल वेरिएंट की एक्स-शोरूम प्राइस 9,99,990 रुपये रखी है। वहीं डीजल वेरिएंट की कीमत को 11,49,990 रुपये से शुरु किया गया है। टाटा कर्व (Tata Curvv)के DCA वेरिएंट की एक्स-शोरूम प्राइस 12,49,990 रुपये रखी गई है। Tata Curvv के हाइपरियन GDi वेरिएंट की कीमत 13,99,990 रुपये से शुरू है।

Tata Curvv के पेट्रोल वेरिएंट के फीचर्स के बारे में जानें

टाटा कर्व (Tata Curvv)की ये कार प्रीमियम कूप डिजाइन के साथ आई है। टाटा मोटर्स की इस कार में 500 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। इस कार में 208 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। इस कार में LED लाइट्स का इस्तेमाल किया गया है। टाटा कर्व (Tata Curvv)में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स भी दिए गए हैं।

Tata Curvv में शानदार पैनोरमिक सनरूफ

Tata Curvv के हाइपरियन GDi वेरिएंट में वॉयस असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ का फीचर दिया गया है। इस गाड़ी में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा है। कार में एरो इंसर्ट के साथ R17 अलॉय व्हील्स लगे हैं। Tata की इस कार में ऑटोमेटिक टेम्परेचर कंट्रोल का फीचर दिया गया है।

यह भी पढ़ें – मार्केट में दस्तक देने को तैयार Tata की नई इलेक्ट्रिक कार, Creta के छूटेंगे पसीने

टाटा कर्व (Tata Curvv)में क्रूज कंट्रोल का फीचर भी शामिल है। इसके साथ ही पार्किंग को बेहतर बनाने के लिए रिवर्स कैमरा भी लगाया गया है। इस कार में ऑटो हेडलैम्प्स लगे हैं। इस कार में रेन सेंसिंग वाइपर्स का भी मिलेगा।

टाटा कर्व (Tata Curvv) की बुकिंग हुई शुरू

टाटा मोटर्स ने आज 2 सितंबर से ही टाटा कर्व (Tata Curvv)की बुकिंग को शुरू कर दिया है। वहीं कंपनी 12 सितंबर से ही इस कार को डिलीवर करना भी शुरू करने वाली है। कंपनी 9।99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस के साथ इस कार को उतारा है।

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।