साप्ताहिक राशिफल: रविवार 15 दिसंबर से शनिवार 21 दिसंबर 2024 तक इस सप्ताह में मेष, कर्क सहित इन 6 राशियों के जीवन में क्या होने वाला है, कैसा रहेगा उनका शुभ-अशुभ फल आइए जानते हैं।
मेष साप्ताहिक राशिफल
शुभफल: इस सप्ताह आपको जोड़ों के दर्द में राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके ज्ञान और प्रतिभा की प्रशंसा होगी। दाम्पत्य सम्बन्ध मधुर बने रहेंगे। संतान के कार्यों में उनकी सहायता करें। सोमवार और मंगलवार शुभ रहेगा। परिवार को कुछ विशेष समय देने का प्रयास करेंगे। व्यापार में बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। आपका मनोबल अच्छा रहेगा। व्यवहारिक होकर निर्णय लेना आपके हित में होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये सप्ताह बेहद शुभ सिद्ध होगा। परिजनों के लिये आप उपहार खरीद सकते हैं।
अशुभफल: इस सप्ताह आपको लवर के साथ डेट पर जाने से बचना चाहिये। किसी बात को लेकर गलतफहमी होने की आशंका है। अजनबियों पर अधिक भरोसा करने से बचें। सप्ताह के मध्य में किसी कानूनी मामले उलझ सकते हैं। अधिक उधार और दान करना ठीक नहीं है। बच्चों की पढ़ाई और करियर की चिन्ता रहेगी। रविवार को सेहत खराब हो सकती है।इन्फेक्शन की समस्या की उपेक्षा न करें।
कर्क साप्ताहिक राशिफल
शुभफल: करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिये सप्ताह अच्छा नहीं है। राजनीति और कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार, दोस्तों और अधिकारियों से आपको सहायता मिल सकती है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। बुधवार और गुरुवार का दिन बहुत शुभ सिद्ध होगा।आपका मन शान्त रहेगा। जॉब में आपकी सैलरी बढ़ सकती है। निवेश के लिए समय अच्छा रहेगा।
अशुभफल: जोखिम भरे कार्यों से बचें। शेयर मार्केट से जुड़े मामलों में आपको बड़ा निवेश नहीं करना चाहिये। अनावश्यक जोखिम न लें। किसी भी तरह का तनाव लेने से बचें। सप्ताह के अन्त में घर में कलह हो सकता है। दूसरों की देखादेखी न करें। स्वयं पर काबू रखने की कोशिश करें। लोग आपके अधिकार को चुनौती दे सकते हैं। गरिष्ठ भोजन के सेवन से बचें। बदन दर्द और सिरदर्द हो सकता है। आवश्यक उपकरण खराब हो सकता है।
तुला साप्ताहिक राशिफल
शुभफल: इस सप्ताह प्रशासन से जुड़े लोगों की मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कॉर्पोरेट जगत के लोगों को बेहतरीन मौके मिलने के योग बन रहे हैं। बुधवार से शनिवार तक का समय अच्छा रहेगा। स्टूडेंट अपनी प्रतिभा को और भी अच्छी तरह से व्यक्त करने की कोशिश करेंगे। आपके रचनात्मक कार्यों और विचारों को मित्रों का समर्थन मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। काम में अपने सहयोगियों से आगे निकल जायेंगे।
अशुभफल: सप्ताह की शुरुआत में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों के मन भटक सकता है। गर्भवती स्त्रियों को यात्रा नहीं करनी चाहिए। गरिष्ठ भोजन लेने से बचना चाहिये। बच्चों को लेकर कुछ चिन्तित हो सकते हैं। थोड़ी कमजोर रहेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी मनमानी करने से बचें वरना भविष्य में आपके काफी हित शत्रु खड़े हो सकते हैं। मित्र कुछ मामलों में सहायता नहीं कर पायेंगे।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
शुभफल: इस सप्ताह आपको मार्केटिंग और प्रमोशन आदि से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम सम्बन्धों में निकटता का एहसास होगा। धन की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। रविवार और शनिवार का दिन शानदार सिद्ध होगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। किसी मित्र की सलाह काम आएगी। तनाव दूर होगा। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताएंगे।
अशुभफल: किसी के द्वारा धोखा और विश्वासघात हो सकता है। यात्रा करने की कोशिश करेंगे लेकिन उसमें आपको काफी असुविधा झेलनी पड़ सकती है। बिना तैयारी के महत्वपूर्ण कार्यों में हाथ न डालें। वैवाहिक प्रस्तावों पर शीघ्रता उचित नहीं है। बदन दर्द की समस्या हो सकती है। सोमवार व मंगलवार के दिन शुभ नहीं रहेंगे। अपनी दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखें। नकारात्मक चिन्तन न करें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
मकर साप्ताहिक राशिफल
शुभफल: इस सप्ताह सभी कार्य सोच-समझकर करें। रिश्तेदारों से लाभ प्राप्त होगा। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। सप्ताह के मध्य में आपके काम में तेजी आ सकती है। उच्चाधिकारियों से प्रोत्साहन प्राप्त होगा। मंगलवार और गुरुवार शुभ दिन होंगे। दाम्पत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपको विशेष सम्मान प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों की समस्यायें दूर होंगी। विद्यार्थियों के लिये यह समय अच्छा रहने वाला है। मकान खरीद सकते हैं।
अशुभफल: सप्ताह की शुरुआत ठीक नहीं रहेगी। सूर्य का गोचर बदलने के कारण आपको आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी। किसी की बुराई या चुगली न करें। अनावश्यक कार्यों में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं। कुसंगति और नशे इत्यादि से दूर रहें। सोमवार और मंगलवार को सावधान रहें। मौसमी बीमारियों को लेकर सावधान रहें। कुछ नजदीकी लोग दबाव बना सकते हैं। प्रेम सम्बन्ध टूटने की आशंका रहेगी।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
शुभफल: इस सप्ताह कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। भाइयों के साथ सम्बन्ध मधुर रखें। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। प्राइवेट नौकरी कर रहे जातकों के लिये सप्ताह बहुत ही बेहतरीन रहेगा। व्यवसाय में आपकी सक्रियता बढ़ने वाली है। अतिरिक्त आय प्राप्त होने की भी सम्भावना है। धन से जुड़े कई मामलों में आपको लाभ मिलेगा।। प्रतियोगी परीक्षा में आशानुरूप परिणाम प्राप्त हो सकता है। लव लाइफ में किस्मत का लाभ मिलेगा।
अशुभफल: सन्तान के भविष्य की चिन्ता रहेगी। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय रहेंगे। महिला जातकों के प्रति व्यवहार अच्छा रखना चाहिये। पीठ दर्द उभर सकते हैं। साझेदारी के कार्यों में थोड़ी सावधानी रखें। सहकर्मियों की छोटी-मोटी गलतियों को तूल न दें। पुराने विवादों काे दूर करने का प्रयास करें। रविवार और मंगलवार को सावधान रहें।