Monday, March 20, 2023
HomeAstrologyमार्च 2022 में 3 ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, 7 मार्च से बनेगा...

मार्च 2022 में 3 ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, 7 मार्च से बनेगा त्रिग्रही योग

Telegram

3 ग्रहों का राशि परिवर्तन- मार्च 2022 में तीन ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। इन ग्रहों में बुध, सूर्य और शुक्र शामिल हैं। गौरतलब है कि वर्तमान में मकर राशि में पूर्व से ही शनि ग्रह विराजित हैं।, कुंभ राशि में गुरु, राहु का गोचर वृषभ में और केतु का  गोचर वृश्चिक राशि में हो रहा है। ये अगले माह अप्रैल में राशि परिवर्तन करेंगे। वहीं सूर्य का गोचर ग्रह कुंभ राशि में, बुध और मंगल का मकर में हो रहा है

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर 30 दिनों में सूर्य, मंगल, बुध व शुक्र का राशि  परिवर्तन होता है। मार्च 2022 में 3 ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा।

पंचांग के अनुसार 7 मार्च 2022 तक चार ग्रहों का योग रहेंगे। इसके बाद तीन ग्रहों का योग रहेगा। वहीं पंचग्रह योग में शनि, बुध, मंगल, शुक्र व चंद्र रहेंगे। इनमें से चंद्र के कुंभ राशि में जाने के बाद चतुर्ग्रही योग बनेगा। तत्पश्चात  7 मार्च को बुध के कुंभ में जाने से त्रिग्रही योग बनेंगे।

बुध : मार्च माह में सर्वप्रथम  बुध ग्रह का राशि परिवर्तन होगा। बुध का रविवार 6 मार्च की सुबह 11.31 बजे मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर होगा। वहीं 18 मार्च 2022 को बुध इस राशि में ही अस्त हो जाएगा, इसके बाद बुध ग्रह का 24 मार्च 2022 को मीन राशि में गोचर होगा।

सूर्य : सूर्य ग्रह का वर्तमान में कुंभ राशि में गोचर हो रहा है। सूर्य का राशि परिवर्तन 15 मार्च 2022 को सुबह 12.31 पर मीन राशि में गोचर होगा।

शुक्र : मकर राशि में वर्तमान में गोचर कर रहे शुक्र ग्रह का 31 मार्च 2022 को सुबह 8:54 से कुंभ राशि में गोचर होगा।

ज्योतिष के अनुसार बुध, मंगल, शुक्र और शनि की मकर राशि में युति से देश-विदेश हलचल रही है। कहीं गर्मी तो कहीं ठंड से लोग प्रभावित रहेंगे। महंगाई लोगों को परेशान करेगी।  शनि मंगल की युति से देश दुनिया में अस्थिरता के हालात बनेंगे।ज्योतिष के अनुसार शनि मकर राशि में न्याय करते हुए बुरे कर्म करने वालों को सजा और कुंभ राशि में अच्छे कार्यों के लिए  में शुभ फल प्रदान करते हैं। शनि के राशि परिवर्तन से मेष, वृष, मिथुन, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि को लाभ होगा वहीं कर्क, सिंह, कन्या, और मीन राशि सावधान रहें।

नक्षत्र : शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्र के बारे में सूक्ष्म विवेचन

Telegram
RELATED ARTICLES

Most Popular