आज का राशिफल 12 अप्रैल 2025, Aaj Ka Rashifal 12 April 2025: आज शनिवार का दिन कर्क, धनु और मीन राशियों के लिए शानदार रहने वाला है। वृषभ को अचानक लाभ होगा। जानिए आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैा। (Horoscope Today)
आज का मेष राशिफल 12 अप्रैल 2025 (Aries): आज कारोबार में नये अवसर मिल सकते हैं। योजनाओं को क्रियान्वित कर पाने में सफल रहेंगे। गूढ़ विषयों का अध्ययन कर सकते हैं। परिवार में सुकून का माहौल रहेगा। आज आप आराम के मूड में रहेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को धन लाभ हो सकता है।
आज का वृषभ राशिफल 12 अप्रैल 2025 (Taurus): आज घर के लिये नई वस्तुओं को खरीद सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। सरकारी कार्य निर्बाध रूप से पूर्ण हो जायेंगे। अचानक आपको धन लाभ मिल सकता है। प्रेम विवाह के योग हैं। करीबी लोगों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।
आज का मिथुन राशिफल 12 अप्रैल 2025 (Gemini): आज वैवाहिक सम्बन्धों में तनाव रहेगा। कार्यभार की अधिकता के कारण चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे। किसी के साथ तनाव हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। योग्यता और दूरदृष्टि चलते लाभ मिलेगा। स्वार्थी न बनें, नहीं तो आप मित्रों का भरोसा खो सकते हैं।
आज का कर्क राशिफल 12 अप्रैल 2025 (Cancer): आज जॉब के अवसर मिल सकते हैं। युवा जातक प्रेम विवाह को लेकर अपने-अपने परिवार में चर्चा कर सकते हैं। दूसरों के भरोसे कार्य न छोड़ें। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यवसायियों की आय में एकाएक वृद्धि हो सकती है।
आज का सिंह राशिफल 12 अप्रैल 2025 (Leo): आज अधिक धन खर्च हो सकता है। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में शानदार प्रगति करेंगे। खानपान की शुद्धता का पर्याप्त ध्यान रखें। अनियमित खानपान के कारण गैस की समस्या हो सकती है। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। माता-पिता के साथ विवाद हो सकती है।
आज का कन्या राशिफल 12 अप्रैल 2025 (Virgo): आज धार्मिक कार्यों में धन खर्च करेंगे। आपकी प्रबन्धन क्षमता की दूसरे लोग सराहना करेंगे। मित्रों से आपको मदद मिल सकती है। सन्तान के कार्यों पर आपको गर्व होगा। सेहत सम्बन्धी परेशानियो का निवारण हो सकता है। जीवनसाथी आपके मनोबल को बढ़ायेगा।
आज का तुला राशिफल 12 अप्रैल 2025 (Libra): आज पुराने विवाद फिर से उठ खड़े होने की सम्भावना है। बेमन से कोई काम न करें। क्रोध करने से बचना चाहिये। धन की कमी दूर होगी। आडंबर और दिखावे से हानि होगी। परिवार के लोगों की चिन्ता रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे।
मासिक राशिफल अप्रैल 2025: इन जातकों के लिए यह माह रहेगा खास, मिलेगी सफलता
आज का वृश्चिक राशिफल 12 अप्रैल 2025 (Scorpio): आज नई टेक्नालॉजी सीखेंगे। जिससे काम करने में आपको आसानी होगी। बच्चे अपनी शिक्षा को लेकर सजग रहेंगे। थोक व्यापारियों शानदार लाभ मिलेगा। महिलाओं को आज उपहार मिल सकता है। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ है।
आज का धनु राशिफल 12 अप्रैल 2025 (Sagittarius): आज करीबी लोगों से आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।युवाओं को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आज का दिन आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से लाभकारी सिद्ध होगा। सभी काम व्यवस्थित रूप से पूर्ण होंगे। प्रेमी जन के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। व्यापारिक साझेदारी में घनिष्टता आयेगी। आपकी कार्यशैली में सुधार दिखेगा।
आज का मकर राशिफल 12 अप्रैल 2025 (Capricorn): आज अजनबियों पर भरोसा न करें। काफी व्यस्तता के बावजूद आप परिवार के लिये समय निकाल लेंगे। सीने में जलन की समस्या हो सकती है। विवाहेतर सम्बन्धों से दिक्कत बढ़ेगी। कुटिल लोगों से दूरी बनाकर रखें। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। रिश्तेदार घर आ सकते हैं।
आज का कुंभ राशिफल 12 अप्रैल 2025 (Aquarius): आज व्यापारिक साझेदारों के साथ सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। आज क्रोध में आकर प्रतिक्रिया न दें। उधार देने से बचना चाहिये। अधिक सोच-विचार में समय व्यर्थ न करें। गैरकानूनी कार्यों से दूर रहें। जोड़ों में दर्द की समस्या का सामना कर सकते हैं।
आज का मीन राशिफल 12 अप्रैल 2025 (Pisces): आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार परिणाम मिलेंगे। विदेश यात्रा के अवसर प्राप्त होंगे। धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों से मेल मुलाकात होगी। बच्चों की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। खेलकूद को पर्याप्त समय देंगे।