Aaj Ka Rashifal 20 June 2025, आज का राशिफल 20 जून 2025: शुक्रवार का राशिफल कैसा रहने वाला है। जानें अपना दैनिक राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 20 June 2025, आज का राशिफल 20 जून 2025
मेष राशिफल 20 जून 2025 (Aries)
आज का दिन तनाव से भरा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आप अपनी समस्या को छोटा ना समझे, नहीं तो वह बढ़ सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा, किसी बात को लेकर परिवार में यदि अनबन चल रही थी, तो वह आपको समस्या देगी, किसी मामले को आप शांत रहकर निपटाने की कोशिश अवश्य करें। आपकी मन की इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे वह काफी खुश होंगे।
वृषभ राशिफल 20 जून 2025 (Taurus)
आज का दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है। आज काफी व्यस्त रहेंगे और मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद मेल-मुलाकात करने आ सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको दूसरे के मामलों में बेवजह बोलने से बचना होगा, नहीं तो विवाद बढ़ सकते हैं। आपकी नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको घर के साथ-साथ दूसरे कामों पर भी ध्यान देना होगा।
मिथुन राशिफल 20 जून 2025 (Gemini)
आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधाएं दूर होगी। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप राजनीति में आपको कोई बड़ा पद मिल सकता है। आपकी इनकम भी बढ़ेगी और आप अपने जरूरी कामों को भी आसानी से निपटाएंगे। सीमित खर्च करेंगे, जिससे आपकी आमदनी भी सीमित रहेगी।
कर्क राशिफल 20 जून 2025 (Cancer)
आज शौक की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो आप जरूर आगे आएं, लेकिन आपको अपने जीवनसाथी से चल रही अनबन को भी बातचीत के जरिए दूर करने की जरूरत है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से भी आपकी व्यग्रता बढ़ेगी। कोई सहयोगी परेशान करने की कोशिश कर सकता है। घूमने-फिरने के दौरान नई जानकारी प्राप्त होगी।
सिंह राशिफल 20 जून 2025 (Leo)
आज का दिन धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप खूब खुला खर्च करेंगे, फिर भी आपको धन को लेकर कोई समस्या नहीं आएगी। आपके परिवार का कोई सदस्य अस्पताल में भर्ती हो सकता है और आपको मनमर्जी चलाने से बचना होगा, नहीं तो वह काम बिगड़ सकते है। आप अपनी संतान से किए हुए वादे को भी पूरा कर सकेंगे। आप उधार का लेनदेन ना करें।
कन्या राशिफल 20 जून 2025 (Virgo)
आज का दिन समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने मामले को छोटा नहीं समझना है। आप मौज-मस्ती में रहने के कारण कुछ लापरवाही कर सकते हैं। संतान के करियर को लेकर यदि कोई समस्या आपको घेरे हुए थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी से धन को लेकर वादा करने से बचना होगा। आपका बिजनेस बेहतर चलेगा। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के साथ धोखा हो सकता है।
Budh Gochar 2025: बुध के राशि परिवर्तन से तुला, वृश्चिक और धनु किस्मत बदलेगी, नए अवसर मिलेंगे
तुला राशिफल 20 जून 2025 (Libra)
आज का दिन उलझनों से भरा रहने वाला है। आप काम को करने की कोशिश तो करेंगे, लेकिन आपके भ्रम रहने से आपकी समस्याएं और बढ़ेगी। आपका कोई नया वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। छात्र अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। आपका जीवनसाथी कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा।
वृश्चिक राशिफल 20 जून 2025 (Scorpio)
आज का दिन उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपकी मन की इच्छा पूरी हो सकती है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को बड़ा मौका मिल सकता है, लेकिन पारिवारिक समस्याओं को देखकर मन परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में बॉस से अनबन हो सकती है। आपको भाई बहनों का पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आपको लेनदेन से संबंधित मामले को निपटाने की आवश्यकता है।
धनु राशिफल 20 जून 2025 (Sagittarius)
आज का दिन नया करने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में बदलाव करेंगे और अपने व्यापार में भी धन लगा सकते हैं। आपके पिताजी का पुराना रोग उभर सकता है, जो आपको परेशानी देगा। यदि आप महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, तो बाद में आपको पछतावा हो सकता है। संतान को तरक्की करते देख खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
मकर राशिफल 20 जून 2025 (Capricorn)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों पर खरे उतरेंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे। आपको अपने सहयोगी की बात बुरी लग सकती है। आपके सामने ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे, लेकिन बिजनेस कर रहे लोगों की योजनाएं आज बेहतर लाभ देगी, जिससे इनकम भी बढ़ेगी।
कुंभ राशिफल 20 जून 2025 (Aquarius)
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको योजना बनाकर चलना होगा। आपको टेंशन हो सकती है। आप अपनी माताजी से काम को लेकर कोई वादा कर सकते हैं। बिजनेस को आगे ले जाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आपको अपने घर परिवार के खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा। मामा पक्ष से भी धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको किसी कानूनी मामले को लेकर से सलाह की आवश्यकता होगी।
मीन राशिफल 20 जून 2025 (Pisces)
आज अपने मित्रों से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम ना मिलने से टेंशन बनी रहेगी। आप अपने घर-परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर पिताजी से सलाह अवश्य करें। धन यदि कहीं अटका हुआ था, तो आप उसे निकालने की पूरी कोशिश करेंगे। विधार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।