मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Aaj Ka Rashifal 21 March 2025: इन जातकों के विवाद शांत होंगे, धन उधार देने से बचें, करियर में मिलेगी उन्नति

On: March 20, 2025
Follow Us:
Aaj Ka Rashifal
---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 21 March 2025, आज का राशिफल 21 मार्च 2025: आज 21 मार्च शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए शानदार रहेगा। विवाद शांत होंगे। करियर में उन्नति होगी। इन जातकों को धन उधार देने से बचना चाहिए। (Horoscope Today)

मेष आज का राशिफल 21 मार्च 2025 (Mesh Aaj Ka Rashifal 21 March 2025) 

आज अशान्ति का वातावरण रहेगा। गैस और जलन की समस्या हो सकती है। दस्तावेजों में त्रुटियाँ हो सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपको अपने कटु व्यवहार के कारण आलोचना झेलनी पड़ सकती है।

वृषभ आज का राशिफल 21 मार्च 2025 (Vrishabh Aaj Ka Rashifal 21 March 2025)

आज आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अपनों से बड़ों का आदर करें। काम की अधिकता के कारण आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। अपने काम करने के तरीके में बदलाव करना पड़ेगा।

मिथुन आज का राशिफल 21 मार्च 2025 (Mithun Aaj Ka Rashifal 21 March 2025)

आज करीबियों के साथ आपके विवाद शान्त होंगे। परिवार में बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। धन के लेन-देन में की गयी चूक, परेशानी का कारण बन सकती है। महिलाओं को इलाज में लापरवाही नहीं करनी चाहिये। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। दूरस्थ स्थानों की यात्रा की योजना बना सकते हैं।

कर्क आज का राशिफल 21 मार्च 2025 (Kark Aaj Ka Rashifal 21 March 2025)

आज स्थानान्तरण हो सकता है। व्यावसायिक सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। नये प्रेम सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। आपको अधिकारी वर्ग के साथ अच्छे सम्बन्ध रखने चाहिये। लोहा कारोबारियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। आपकी आय में वृद्धि हो सकती है।

Also Read  Rashifal 16 November 2024: सूर्य का आज से वृश्चिक राशि में गोचर, इन राशियों की किस्मत बदलेगी, सितारे बुलंद रहेंगे

सिंह आज का राशिफल 21 मार्च 2025 (Singh Aaj Ka Rashifal 21 March 2025 )

आज मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। इसीलिये आपको आज आराम करना चाहिये। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। सुख-सुविधाओं में कमी रहेगी। आपसी संबंधों में खटास आयेगी। एसिडिटी के कारण उल्टी और दस्त की शिकायत हो सकती है।

कन्या आज का राशिफल 21 मार्च 2025 (Kanya Aaj Ka Rashifal 21 March 2025)

आज प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम सम्बन्धों को आप काफी समय देंगे। मित्रों से शुभ समाचार मिल सकते हैं। विद्वानों के साथ बैठकर चर्चा कर सकते है। अपनी संगत का ध्यान रखें। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। जोखिम लेने से बचें। नए लोगों से मुलाकात का अच्छा परिणाम निकलेगा।

तुला आज का राशिफल 21 मार्च 2025 (Tula Aaj Ka Rashifal 21 March 2025)

आज आपको नुकसान हो सकता है। सन्तान की परवरिश पर आपको ध्यान देना चाहिये। मौसम में बदलाव के कारण बुखार और सर्दी होने की सम्भावना है। धन उधार देने से बचें। आपके निजी सम्बन्धों में कमी महसूस हो सकती है।

वृश्चिक आज का राशिफल 21 मार्च 2025 (Vrishchik Aaj Ka Rashifal 21 March 2025)

आज अपनी योग्यता और प्रतिभा को निखारने का प्रयास करें। रुके हुये कार्य आसानी से बन जायेंगे। आज आपकी दिनचर्या अनुशासित रहेगी। सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूर्ण हो जायेंगे। करियर में उत्तम अवसर मिलने की सम्भावना बन रही है।

Also Read  आज का पंचांग 23 अक्टूबर 2024 | Aaj Ka Panchang 23 October 2024

यह भी पढ़ें – Weekly Horoscope : इस सप्ताह इन राशियों का भाग्य खुलेगा, कई क्षेत्रों में मिलेगी सफलता, जानें साप्ताहिक राशिफल 17 मार्च से 23 मार्च 2025

धनु आज का राशिफल 21 मार्च 2025 (Dhanu Aaj Ka Rashifal 21 March 2025)

आज कमजोर रहने वाला है। नये सम्बन्धों को लेकर परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। अपने लोगों के साथ प्रतिस्पर्धा न करें। कारोबार में बदलाव करने से बचें। आज क्रोध पर नियन्त्रण रखें।

मकर आज का राशिफल 21 मार्च 2025 (Makar Aaj Ka Rashifal 21 March 2025)

आज आपके नए सम्पर्क बनेंगे। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। समाज में आपको प्रसिद्धि मिलेगी। सरकारी अधिकारियों की मदद से जरूरी काम समय पर हो जायेंगे। जिसके कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कुंभ आज का राशिफल 21 मार्च 2025 (Kumbh Aaj Ka Rashifal 21 March 2025)

आज कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त ध्यान देना पड़ेगा। घर में अनुशासन की कमी रहेगी। काम समय पर न होने से अशान्ति होगी। कानूनी विवाद आपके पक्ष में हल हो सकते हैं। अचल सम्पत्ति को लेकर बड़े अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं।

मासिक राशिफल मार्च 2025

मीन आज का राशिफल 21 मार्च 2025 (Meen Aaj Ka Rashifal 21 March 2025)

विवाह की चिन्ता रहेगी। कोई आपके काम में हस्तक्षेप कर सकता है। परिजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। दूसरों की आलोचनाओं से आपको दुखी नहीं होना चाहिये। आलस्य के कारण आपको नसों में खिंचाव जैसी समस्या हो सकती है। किसी अन्य के भरोसे न रहें।

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।