छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के तहत 103 करोड़ रुपए जारी किए गए

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगर निगमों में महापौर निधि, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अध्यक्ष निधि...
HomeAstrologyआज का राशिफल 23 मार्च 2025: आज सूर्य कृपा से इन राशियों...

आज का राशिफल 23 मार्च 2025: आज सूर्य कृपा से इन राशियों के सितारे बुलंदी पर रहेंगे

WhatsApp Group Join Now

Aaj Ka Rashifal 23 March 2025, आज का राशिफल 23 मार्च 2025: आज 23 मार्च रविवार को किन पर सूर्य देव की कृपा होगी। किन जातकों के भाग्य के सितारे बुलंदी पर रहेंगे। (Horoscope Today)

मेष आज का राशिफल 23 मार्च 2025 (Mesh Aaj Ka Rashifal 23 March 2025) 

आज कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। समय पर काम नहीं होने से तनाव होगा। आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। अप्रिय व्यक्तियों से मिलने के कारण कुपित हो सकते हैं। आप लक्ष्यों के प्रति सजग रहें। बैंकिंग से जुड़े लोगों को काफी काम करना पड़ेगा।

वृषभ आज का राशिफल 23 मार्च 2025 (Vrishabh Aaj Ka Rashifal 23 March 2025)

आज सामाजिक कार्यों में आप व्यस्त रहेंगे। लेकिन अपने व्यक्तिगत कार्यों की उपेक्षा न करें। प्रियजनों से आपको उपहार मिलने के योग बन रहे हैं। रोमान्स और प्रेम के मामले में अधिक अपेक्षा रखना ठीक नहीं है।

मिथुन आज का राशिफल 23 मार्च 2025 (Mithun Aaj Ka Rashifal 23 March 2025)

आज अपना व्यवहार अच्छा रखें। आज धन के मामले में आपको सफलता मिल सकती है। व्यर्थ के कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। बातचीत के माध्यम से परेशानी सुलझाने का प्रयास करें। विरोधियों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा।

कर्क आज का राशिफल 23 मार्च 2025 (Kark Aaj Ka Rashifal 23 March 2025)

आज का दिन बेहद भाग्यशाली रहने वाला है। लोग आपकी सलाह का अनुसरण करेंगे। निजी जीवन में प्रसन्नता और सन्तुष्टि का अनुभव करेंगे। थोड़ी सी मेहनत में अच्छा परिणाम अर्जित कर सकते हैं। घर पर अच्छा समय बितायेंगे।

सिंह आज का राशिफल 23 मार्च 2025 (Singh Aaj Ka Rashifal 23 March 2025 )

आज का दिन आपके लिये अनुकूल है। अपनी इच्छाशक्ति के बलबूते अटके हुये कार्य को सुलझा लेंगे। आप लोगों के बीच प्रेरणा बनकर उभर सकते हैं। जॉब में बदलाव के विषय में सोच सकते हैं। पुराने विचारों को छोड़कर नये विचारों को अपनायें।

कन्या आज का राशिफल 23 मार्च 2025 (Kanya Aaj Ka Rashifal 23 March 2025)

आज कारोबारी कार्यों के लिये समय उत्तम है। मल्टीनेशनल कम्पनियों में काम कर रहे लोगों को बॉस से शाबाशी मिल सकती है। ऑनलाइन मीटिंग में शामिल होंगे। बच्चों को नैतिक शिक्षा अवश्य दें। देव आराधना और विचार मनन को आप समय नहीं देंगे।

तुला आज का राशिफल 23 मार्च 2025 (Tula Aaj Ka Rashifal 23 March 2025)

आज का किसी कठिन परिस्थितियों में फँस सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को तय करने का प्रयास करें। पारिवारिक मामलों में बाहर के लोगों की राय न लें। धैर्य और विवेक से काम लेना बेहद जरूरी है। विदेश यात्रा से लाभ होगा।

वृश्चिक आज का राशिफल 23 मार्च 2025 (Vrishchik Aaj Ka Rashifal 23 March 2025)

आज उच्च अधिकारियों का सहयोग आपको आज मिल सकता है। बीमार लोगों का स्वास्थ्य सुधरेगा। बातचीत द्वारा परिस्थितियों को सम्भाल लेंगे। व्यवसाय और करियर में स्थायीत्व देखने को मिलेगा। किसी परिजन को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें – Weekly Horoscope : इस सप्ताह इन राशियों का भाग्य खुलेगा, कई क्षेत्रों में मिलेगी सफलता, जानें साप्ताहिक राशिफल 17 मार्च से 23 मार्च 2025

धनु आज का राशिफल 23 मार्च 2025 (Dhanu Aaj Ka Rashifal 23 March 2025)

आज व्यापार में नया अनुबन्ध मिल सकता है। किसी सहकर्मी से कोई गलती हो गयी हो तो उसे क्षमा करें और उसे प्यार से समझायें। घर की जरूरतों का ध्यान रखें। एकाग्रता के साथ मेहनत करेंगे तो परिणाम अवश्य ही अच्छे मिलेंगे। परिजनों के प्रति स्नेह में वृद्धि होगी।

मकर आज का राशिफल 23 मार्च 2025 (Makar Aaj Ka Rashifal 23 March 2025)

आज जॉब इन्टरव्यू का बुलावा आ सकता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये पौष्टिक भोजन का सेवन करें। आपसी सम्बन्धों को प्रगाढ़ करने में लगे रहेंगे। इससे मन का बोझ हटेगा। शाम के समय अनावश्यक यात्रा करनी पड़ेगी।

कुंभ आज का राशिफल 23 मार्च 2025 (Kumbh Aaj Ka Rashifal 23 March 2025)

आज अपनी तरक्की को लेकर आशंकित रहेंगे। दिखावे और आडम्बर के चक्कर में गलती न हो इसका ध्यान रखें। आत्मग्लानि महसूस हो तो मित्रों से बात करें, वो आपका मनोबल बढ़ायेंगे। कर्मचारियों के ऊपर काफी दबाव हो सकता है। आज खाली समय में कोई बुक पढ़कर समय बिता सकते हैं।

मासिक राशिफल मार्च 2025

मीन आज का राशिफल 23 मार्च 2025 (Meen Aaj Ka Rashifal 23 March 2025)

आज कार्यशैली में बदलाव कर सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। सन्तान की शिक्षा में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यवसाय में उत्तरोत्तर उन्नति के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में काफी प्रगाढ़ता रहेगी।