Aaj Ka Rashifal 24 September 2025 : जानें आज का राशिफल कैसा रहेगा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Aaj Ka Rashifal 24 September 2025 : आज 24 सितंबर 2025 का राशिफल मेष से मीन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, किन जातकों को सफलता मिलेगी, किनके कार्य पूरे होंगे, आइए यहां जानते हैं।

आज का मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)

आपकी आय बढ़ने से आप अत्यन्त उत्साहित रहेंगे। अधिकारों के साथ आपको अपने उत्तरदायित्व की चिन्ता रहेगी। कुसंगति से आपको बचना चाहिये। अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें। आपकी वाक्पटुता और विचारशीलता से लोग प्रभावित रहेंगे।


आज का वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आप अत्यन्त प्रसन्न रहने वाले हैं। प्रतियोगी परीक्षा में आपको उत्तम सफलता मिल सकती है। दूसरों की भलाई और सेवा में लगे रहेंगे। लेकिन लोग इसका महत्व आपको नहीं देंगे। बारिश में भींगने से बचने का प्रयास करें।


आज का मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)

घर के लोगों के व्यवहार से आपको परेशानी होगी। आपको अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखना होगा। बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ हो सकता है। बहुमूल्य सम्पत्ति को खरीदने का विचार बनायेंगे। भविष्य को लेकर बड़ा एवं महत्वपूर्ण निर्णय न लें। दिखावे और आडम्बर युक्त व्यवहार से आपको बचना चाहिये।


आज का कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। व्यवसाय में उत्तम डील प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी के प्रति विश्वास बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। विवाहादि मंगल कार्यों को लेकर घर में चर्चा हो सकती है।


आज का सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today)

गृहस्थ जीवन थोड़ा उथल-पुथल भरा हो सकता है। अपनी जीवनशैली को सन्तुलित रखें। घर के नवीनीकरण पर धन खर्च कर सकते हैं। भारी और अत्यधिक गरम भोजन का सेवन तुरन्त न करें। इससे आपको पाचन व एसिडिटी की समस्या हो सकती है।


आज का कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)

नजदीकी मित्रों के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। सही दिशा में किये गये कार्यों से आपको लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार से अत्यन्त सन्तुष्ट रहेंगे। आप हँसी-मजाक के द्वारा आसपास का माहौल बहुत अच्छा रखेंगे। आपकी कार्यशैली से अनेक लोग प्रभावित हो सकते हैं।


आज का तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)

व्यापार में अचानक गिरावट आने की आशंका है। संवेदनशील विषयों को लेकर बहस न करें। काम करने के दौरान अपने मन को शान्त रखें। सेहत को लेकर अपने चिकित्सक से परामर्श कर सकते हैं। आज न तो किसी को बिना माँगी सलाह दें और न ही किसी मामले में अनावश्यक हस्तक्षेप करें।


आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज दिन का शुरुआती भाग आपके लिये शुभ रहेगा। आप दूसरों पर अपने व्यक्तित्व की छाप डाल पायेंगे। बच्चों को अपने माता-पिता से सम्वाद रखना चाहिये। बचत के धन का व्यवसाय में अच्छा उपयोग कर पायेंगे। दिखावे में धन खर्च न करें।


आज का धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आपका पारिवारिक जीवन बहुत ही आनन्दमय रहने वाला है। व्यवसाय में लक्ष्यों को पूर्ण कर सकते हैं। घर के सदस्यों के साथ आप पूजा पाठ में बैठ सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर नयी परियोजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। मित्रों से उत्तम सलाह मिलेगी।


आज का मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज नये कार्यों में कुछ बाधा आ सकती है। अनुशासनहीनता के कारण आप अपने अवसरों का लाभ नहीं उठा पायेंगे। पुराने अनुभवों से लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। पूरा दिन आनन्द और मनोरञ्जन में ही बीतने वाला है। धार्मिक पूजन व पाठ में अत्यधिक सक्रिय रहेंगे।


आज का कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आज जो भी बोलें सोच-समझकर ही बोलें। असामाजिक तत्वों से आपका सामना हो सकता है। उत्तम होगा की आज सबसे विनम्र भाव ही रखें। उल्टी-दस्त की समस्या हो सकती है। जल का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें। मन किसी बात को लेकर उद्विग्न हो सकता है।


आज का मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। रुके हुये सभी कार्य आसानी से हो जायेंगे। भाई-बहनों के साथ आनन्दपूर्ण समय व्यतीत करेंगे। घरेलू कारोबार में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। दोपहर के बाद कार्यों में बाधा हो सकती है।