मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Aaj Ka Rashifal 27 April 2025 : इन 4 राशियों के जातकों को शुभ समाचार मिलेंगे

On: April 26, 2025
Follow Us:
Aaj Ka Rashifal
---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 27 April 2025: आज रविवार को मिथुन, सिंह, वृश्चिक, कुंभ के जातकों को शुभ समाचार मिलेंगे। करियर, कारोबार को लेकर चल रही समस्या दूर होगी। कन्या राशि किसी को सलाह न दें। आज इन जातकों के लिए यात्रा कठिन हो सकती है। जानें अपना भविष्यफल

आज का राशिफल 27 अप्रैल 2025, Aaj Ka Rashifal 27 April 2025

मेष राशि (Aries Horoscope) आज का दिन कठिन रहेगा यात्रा में कठिनाई होगी। अपनी गोपनीय बात किसी से न कहें । शत्रु पक्ष मजबूत रहेगा। तनाव की स्थिति बन सकती है। कारोबार में घाटा हो सकता है।

वृष राशि (Taurus Horoscope) अपने जीवनसाथी के रूखे व्यवहार से मायूस रहेंगे। जीवन की समस्याओं से जूझेंगे। बच्चों को सफलता मिलेगी। मित्रों से प्यारी-प्यारी बातें होंगी। करियर की समस्या दूर हो सकती है।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेंगे। आज यात्रा कर सकते हैं। किसी काम के नहीं होने से क्रोधित हो सकते हैं। मातहतों का सहयोग मिलेगा। मन शांत रखें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) दिनभर किसी समस्या को लेकर उधेड़बुन में लगे रहेंगे। महिलाओं को लाभ हो सकता है। आज का दिन कुछ कठिन रहेगा। पारिवारिक सामंजस्य बनाने का प्रयास करेंगे। मित्रों से मुलाकात होगी।

Also Read  आज का पंचांग 30 नवंबर 2024, Aaj Ka Panchang 30 November 2024

सिंह राशि ( Leo Horoscope) आज आपको खुशखबरी मिलेगी। प्रतिरोध से दूर रहें। महिला वर्ग में आप लोकप्रिय रहेंगे। कुटिल प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। पूजापाठ में मन लगेगा। संपत्ति विवाद हल हो सकते हैं।

भूलकर भी न करें महिलाओं का अपमान, नहीं तो ये ग्रह कर देगा बर्बाद

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) आपकी यात्रा कठिन रहेगी। अनजान लोगों से सावधान रहें। सरकारी कार्यों में विलंब हो सकता है। घरेलू विवाद के कारण तनाव में आ सकते हैं। कानूनी मामले में उलझेंगे। किसी को सलाह न दें। परेशानी बढ़ेगी।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) धन संबंधी स्थिति मजबूत होगी। कारखानों में कार्य करने वाले सतर्क रहें। सावधानी से वाहन चलाएं। आज का दिन अच्छा रहेगा। पुराने मामले सुलझेंगे। आपको अपने काम में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) आज शुभ सूचना मिलने से प्रसन्न रहेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आज का दिन सामान्य रहेगा। पूर्व के विवाद फिर खड़े हो सकते हैं। संतान पक्ष से लाभ होगा।

Also Read  कुंभ राशि में शनि होंगे अस्त, सभी 12 राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) विभिन्न स्रोतों से आय होगी। आज का दिन अच्छा रहेगा। छुट्टी के दिन का आनंद लेंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक रहेंगे। माता-पिता के साथ वक्त बिताएंगे। आज अच्छी खबर मिलेगी।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) गलत कार्यों को छोड़े। धन हानि हो सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों की पदोन्नति हो सकती है। जमीन संबंधी कार्य पूरे कर पाएंगे।यात्रा कर सकते हैं। किसी को राज की बात न बताएं।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) रूके हुए कार्य पूरे होंगे। घर में मांगलिक आयोजन होगा। रिश्तेदारों से भेंट होगी। किसी करीबी से शुभ समाचार मिलेंगे। आज कोई मित्र आपको घुमाने ले जा सकता है। सावधानी से खर्च करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) सेहत खराब होने की संभावना है। खानपान पर नियंत्रण रखें। किसी से मतभेद उभर सकते हैं। बच्चों के साथ समय बिताएंगे। अधिक खर्च होने की संभावना है। सोचे हुए कार्य पूरे कर पाएंगे।

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।