आज का राशिफल 27 मार्च 2025, Aaj Ka Rashifal 27 March 2025 : आज 27 मार्च का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं।
आज का राशिफल 27 मार्च 2025, Aaj Ka Rashifal 27 March 2025
मेष राशि (Aries Horoscope) : आज करीबी लोग आपकी काफी तारीफ करेंगे। विवाह को लेकर त्वरित निर्णय न लें। नव विवाहितों को पिछली बातों को लेकर बहस करने से बचना चाहिये। कुछ लोग आपको भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। किसी की बातों में ज्यादा भरोसा न करें।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope) : आज पुराने अनुभव आपके काम आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। आपके उदार व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। जीवनसाथी आपसे बहुत प्रसन्न रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope) : आज वैवाहिक जीवन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। बॉस आपकी काफी प्रशंसा करेंगे। कुछ लोग आपको गलत कार्यों की तरफ प्रवृत्त कर सकते हैं। मित्रों को अनदेखा न करें। आपसी सम्बन्धों में मधुरता आयेगी।
कर्क राशि (Cancer Horoscope) : आज अड़ियल रवैये के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। किसी बड़े सत्संग में हिस्सा ले सकते हैं। जीवनसाथी से ज्यादा कठोर भाषा में बात न करें। नयी नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। पुराने मामलों को दोबारा शुरू करना पड़ सकता है।
सिंह राशि (Leo Horoscope ): गुप्त रहस्य किसी को न बतायें। बुजुर्ग लोग दवाइयों को लेकर लापरवाही न करें। मन में अज्ञात भय रहेगा। सहकर्मियों के साथ समझदारी भरा रवैया रखें। यात्रा के दौरान आपको सावधानी रखनी चाहिये।
कन्या राशि (Virgo Horoscope) : आज नयी योजना बना सकते हैं। विदेश में व्यापार कर रहे व्यापारियों को नये अनुबन्ध मिल सकते हैं। अपनी बातों को लोगों के सामने दृढ़तापूर्वक रखेंगे। सन्तान से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। किसी काम के अचानक बनने से मन हर्षित रहेगा।
तुला राशि (Libra Horoscope): आज नया सीखने का अवसर मिलेगा। व्यापार वृद्धि के लिये आपको उधार लेना पड़ सकता है। परिवार का माहौल भी पहले की तुलना में सकारात्मक रहेगा। माता-पिता आपकी उन्नति से काफी प्रसन्न रहेंगे। शत्रुओं के ऊपर आपकी विजय होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope) : आज राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ परेशानी हो सकती है। कोई बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। भोजन शुद्ध रखें और पौष्टिक भोजन का सेवन करें। तकनीकी शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को पढ़ाई में दिक्कतें हो सकती है।
यह भी पढ़ें – Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन राशियों के सितारे बुलंदी पर रहेंगे, जानें 24 मार्च से 30 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल
धनु राशि (Sagittarius Horoscope): आज दर्द और अकड़न जैसी शिकायत हो सकती है। व्यर्थ भागदौड़ करने से आपको बचना चाहिये। सम्पत्ति को लेकर थोड़ी परेशानी रहेगी। किसी आवश्यक निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। मेहनत का सार्थक परिणाम नहीं मिलेगा।
मकर राशि (Capricorn Horoscope) : आज रूके हुए काम बन सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में उत्तम लाभ मिलेगा। नये सम्पर्कों से आपको लाभ प्राप्त होगा। व्यापार विस्तार के लिये धन एकत्र कर सकते हैं। आपको नयी नौकरी मिल सकती है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope): किसी करीबी के व्यवहार से खिन्न हो सकते हैं। शराब व्यापारियों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शिक्षक अपने विद्यार्थियों के साथ आज गम्भीर विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं।
मीन राशि (Pisces Horoscope): आज दाम्पत्य जीवन की परेशानी दूर होगी। आप उच्च अध्ययन में काफी रुचि ले सकते हैं। आपकी कार्यशैली काफी अच्छी रहने वाली है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिये दिन लाभप्रद रहेगा। व्यवसाय में लाभ की परिस्थितियाँ बनेंगी।