Monday, October 2, 2023
Homeराशिफलआज का राशिफल 7 अगस्त 2023: सावन सोमवार इन जातकों के जीवन...

आज का राशिफल 7 अगस्त 2023: सावन सोमवार इन जातकों के जीवन में लाएगा खुशियां, बरसेगी शिवकृपा

Share This

Aaj Ka Rashifal 7 August 2023 आज का राशिफल 7 अगस्त 2023 -आज 7 अगस्त सावन माह का सोमवार है। भगवान शिव की कृपा इन जातकों पर रहने वाली है। आइये जानते हैं राशिफल के अनुसार किन राशि के जातकों को लाभ होने वाला है। (Horoscope Today)

मेष (Aries Horoscope)

मेष राशि अपनी कार्यशैली से सन्तुष्ट रहेंगे। जटिल समस्याओं का समाधान निकालने में सफलता मिलेगी। आय के नये स्रोत विकसित कर सकते हैं। कारोबारी दृष्टिकोण से आप काफी भाग्यशाली रहने वाले हैं। आज रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। आत्मविश्वास के कारण आप  बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।

वृषभ (Taurus Horoscope)

वृषभ राशि को ऑफिस में आपको किसी कारणवश सहकर्मियों के ताने सुनने पड़ सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोगों को अपनी कमियों और गलतियों का मूल्यांकन करना चाहिये। वैवाहक जीवन को लेकर ज्यादा भावुक होने की आवश्यकता नहीं है। नेत्रों में कुछ समस्या हो सकती है। परिस्थितियों का डटकर मुक़ाबला करें।

मिथुन (Gemini Horoscope)

मिथुन राशि के ऑनलाइन कारोबार से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। लोग आपके व्यक्तित्व से आकर्षित रहेंगे। मित्रों के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। कला और रचनात्मक कार्यों में बड़ा लाभ होगा। पिछले कई दिनों से चली आ रही तनावयुक्त हालात सामान्य हो जायेंगी। सम्पत्ति के लेन-देन से आपको फायदा मिलेगा।

कर्क (Cancer Horoscope)

कर्क राशि वाले जातकों का पारिवारिक जीवन काफी आनन्दमय रहेगा। करियर के अवसरों को लेकर लापरवाही न करें। कारोबार में लाभ के बावजूद मन सन्तुष्ट नहीं रहेगा। यदि किसी लत या बुरी आदत से ग्रसित हैं तो आज सावधान रहें। शरीर में स्फूर्ति की कमी हो सकती है। पर्याप्त नींद लें।

सिंह (Leo Horoscope)

सिंह राशि के फाइनेंस से जुड़े मामलों के लिये दिन अच्छा है। जॉब में परिस्थितियाँ काफी अनुकूल रहेंगी। समाज के बुद्धिजीवियों के बीच आपकी प्रशंसा होगी। अचानक प्राप्त हुए अवसरों से गदगद रहेंगे। कारोबार में बड़ा निवेश कर सकते हैं। माता-पिता आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं।

कन्या (Virgo Horoscope)

कन्या राशि के अधीनस्थ कर्मचारी आपसे किसी कारण नाराज होंगे। अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखें। मैनेजमेन्ट जॉब से जुड़े हुए लोगों को परेशानी होगी। वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। इस समय को शान्ति और प्रेम पूर्वक बितायें। जोड़ों और घुटनों में दर्द की समस्या होगी।

Panchak August 2023 : आज से शुरु होगा पंचक काल, ये कार्य बिल्कुल भी न करें

तुला (Libra Horoscope)

तुला राशि वाले काफी तीव्र गति से अपने कार्य पूरा करेंगे। भविष्य की योजनाओं पर धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपका मनोबल बढ़ायेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में नयी ताजगी उत्पन्न होगी। नयी नौकरी की शुरुआत कर सकते हैं। अनावश्यक विवादों से बचें।

वृश्चिक (Scorpio Horoscope)

वृश्चिक राशि आज आपको सिर्फ अपने काम पर ध्यान देना चाहिये। परीक्षा परिणाम में आपको सफलता मिलेगी। आपको सैद्धान्तिक विचारों के साथ व्यवहारिक भी होना पड़ेगा। अफसरों के प्रति मन में नाराजगी रहेगी। ऋण या उधार लेने से आपको बचना चाहिये। पुरानी बातों को ज्यादा न सोचें।

धनु (Sagittarius Horoscope)

धनु राशि वाले आप सभी कार्यों को एकाग्र होकर करेंगे। दोस्तों की मदद से आपके सभी काम आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। आपको मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। सन्तान को लेकर गौरव की अनुभूति होगी। किसी मित्र के साथ घूमने जाएंगे। प्रपोज कर सकते हैं।

मकर (Capricorn Horoscope)

मकर राशि वाले अपने काम  को लेकर दृढ़प्रतिज्ञ रहें। पारिवारिक अशान्ति दूर होगी। व्यापार में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहने वाला है। आपको जोखिम लेने से बचना चाहिये। अपनी रचनात्मक क्षमता का अच्छा प्रयोग करेंगे। किसी पर भी तत्काल विश्वास न करें।

कुंभ (Aquarius Horoscope)

कुंभ राशि की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आपको सुखद समाचार मिल सकते हैं। परिवार के लोग आपको सहयोग देंगे। शेयर मार्केट से आपको बड़ा धन लाभ होगा। जटिल मामलों को सरलता से सुलझा लेंगे। प्रतिस्पर्धियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे।

मीन (Pisces Horoscope)

मीन राशि आज किसी से ज्यादा अपेक्षा न रखें। दिनचर्या भागदौड़ वाली हो सकती है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी कठिनाई का अनुभव करेंगे। अपने विचारों को संकीर्णता के दायरे में सीमित न करें। संकुचित मानसिकता से दूर रहें। दूसरों के बजाय स्वयं के निर्णय को अधिक प्रधानता दें।


Share This