गुरु की राशि में बनने वाला त्रिग्रही योग इन राशियों की बदलेगा किस्मत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

त्रिग्रही योग (Trigrahi Yog): ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों के जातकों के जीवन पर समयानुसार पड़ता है। ग्रह राशि परिवर्तन करते हुए अगर दूसरे ग्रहों से संयोग करते हैं तो राजयोग का निर्माण होता है। साल 2025 के मार्च के महीने में कुछ ग्रहों के राशि परिवर्तन के कारण त्रिग्रही योग निर्मित होने जा रहा है। यह त्रिग्रही योग गुरु की राशि मीन राशि में बनेगा, जब सूर्य, बुध और शनि की युति मीन राशि में होगी। इस त्रिग्रही योग बनने से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिलने के प्रबल संकेत मिल रहे हैं। आइए जानते हैं इस त्रिग्रही योग से किन-किन राशि वालों की किस्मत में बदलाव दिख सकता है।

मिथुन राशि

साल 2025 में त्रिग्रही योग बनने के कारण मिथुन राशि के जातकों को लाभ होने की प्रबल संभावना है। यह योग मिथुन राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित होगा। त्रिग्रही योग आपके दशम भाव में बनेगा। इसके चलते कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता और नौकरी के लिए लिहाज से शुभ योग हैं। वे लोग जो बेरोजगार और नौकरी की तलाश में हैं अच्छी नौकरी मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को इस त्रिग्रही योग के बनने से तरक्की के योग हैं। व्यापार में अच्छी डील भी मिल सकती है। पारिवारिक संपत्ति में लाभ मिल सकता है।

धनु राशि 

साल 2025 में धनु राशि के जातकों के लिए शनि, सूर्य और बुध के योग से बनने वाले त्रिग्रही योग के चलते लाभ मिलने की संभावना है। त्रिग्रही योग धनु राशि से चौथे भाव में बनेगा। इस तरह के आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा, वाहन का सुख और पारिवारिक सुख मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार देखने को मिल सकता है। अचानक से कहीं धन की प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मीन राशि

मीन राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं है और मार्च के महीने में त्रिग्रही योग बनने से इस राशि वालों के यह यह बड़ा ही अच्छा संकेत है। आपके व्यक्तित्व में निखार और समाज में पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। त्रिग्रही योग आपके लग्न भाव में बन रहा है जिसे आपको सूर्य, बुध और शनि तीनों ही ग्रहों का शुभ फल प्राप्त होगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। इच्छाओं की पूर्ति होगी। परिवार में सुख, शांति और सामंजस्य रहेगा।