Triumph Tracker 400 से उठा पर्दा: दमदार 398cc इंजन, रेट्रो लुक और जानिए भारत में लॉन्च की संभावना

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ब्रिटिश मोटरसाइकिल निर्माता Triumph ने ग्लोबल मार्केट में अपनी नई रेट्रो-स्टाइल मोटरसाइकिल Triumph Tracker 400 से पर्दा उठा दिया है। कंपनी अपने प्रीमियम मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो के लिए जानी जाती है और Tracker 400 को खासतौर पर फ्लैट ट्रैक रेसिंग से प्रेरित डिजाइन के साथ पेश किया गया है। यह मोटरसाइकिल साल 2026 में ब्रिटेन के बाजार में लॉन्च की जाएगी।

Triumph Tracker 400 का डिजाइन क्लासिक और स्पोर्टी एलिमेंट्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करता है। इसकी स्टाइलिंग अमेरिका में लोकप्रिय डर्ट ट्रैक और फ्लैट ट्रैक रेसिंग बाइक्स से प्रेरित है, जो इसे एक अलग और आकर्षक पहचान देती है।

इंजन की बात करें तो Triumph Tracker 400 में 398cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 42 हॉर्स पावर की ताकत और 37.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है, जिससे राइडिंग स्मूद और पावरफुल बनती है।

फीचर्स के मामले में भी Triumph Tracker 400 काफी दमदार नजर आती है। इसमें 17-इंच के अलॉय व्हील्स, फुल एलईडी लाइटिंग, छोटा फ्रंट वाइजर, यूएसडी फ्रंट फोर्क, रियर मोनोशॉक सस्पेंशन, ड्यूल-चैनल ABS, ट्विन कैप अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट और गोल रियर व्यू मिरर जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं।

ब्रिटेन में Triumph ने इस मोटरसाइकिल की बुकिंग भी शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक 250 पाउंड की राशि देकर इसे बुक कर सकते हैं, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 30,500 रुपये के बराबर है। कंपनी ने यह राशि पूरी तरह से रिफंडेबल रखी है।

भारत में लॉन्च को लेकर फिलहाल Triumph की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि मौजूदा संकेतों को देखें तो Tracker 400 के भारतीय बाजार में लॉन्च होने की संभावना कम मानी जा रही है। फिर भी भारतीय बाइक प्रेमियों को भविष्य में इससे जुड़ी किसी घोषणा का इंतजार रहेगा।

New MG Hector Launched in India: शानदार फीचर्स, दमदार इंजन और किफायती कीमत के साथ Mahindra-Tata को सीधी टक्कर