6 साल बाद शांति निकेतन में एंट्री करेगी तुलसी! ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में इमोशनल ट्विस्ट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में हाल ही में 6 साल का बड़ा लीप दिखाया गया है, जिसने कहानी को पूरी तरह नया मोड़ दे दिया है। तुलसी ने शांति निकेतन और विरानी परिवार को छोड़ दिया था और अपने पुराने जीवन से दूर चली गई थी। इसकी सबसे बड़ी वजह मिहिर से मिला धोखा और नोयना की एंट्री थी, जिसने तुलसी की दुनिया ही बदल दी।

परिवार बना तुलसी की वापसी की सबसे बड़ी वजह

अब कहानी में एक और बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। हालात ऐसे बन चुके हैं कि अगर तुलसी शांति निकेतन वापस नहीं लौटती, तो उसका पूरा परिवार सड़क पर आ सकता है। अपने बच्चों और विरानी परिवार की इज्जत को बचाने के लिए तुलसी, मिहिर के धोखे को दिल पर पत्थर रखकर दरकिनार करती है और घर लौटने का फैसला करती है। यह फैसला भावनाओं से भरा होगा और दर्शकों के लिए बेहद इमोशनल मोमेंट लेकर आएगा।

क्यों तुलसी ने छोड़ा था शांति निकेतन और शहर?

जब तुलसी को मिहिर और नोयना की बढ़ती नजदीकियों के बारे में पता चला, तो वह पूरी तरह टूट गई। हालात तब और बिगड़ गए जब उसे यह सच्चाई मालूम हुई कि मिहिर ने नोयना से शादी का वादा किया है। इस धोखे के बाद तुलसी ने न सिर्फ शांति निकेतन बल्कि पूरा शहर छोड़ दिया था। इसके बाद ही कहानी में 6 साल का लीप दिखाया गया।

शांति निकेतन में नोयना की मजबूत पकड़

लीप के बाद शांति निकेतन की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। नोयना ने घर में अपनी अलग जगह बना ली है और उसका प्रभाव साफ नजर आता है। ऐसे में तुलसी की वापसी के बाद सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि क्या वह एक बार फिर शांति निकेतन में अपनी पहचान और सम्मान हासिल कर पाएगी या नहीं। आने वाले एपिसोड्स में यह संघर्ष कहानी को और भी दिलचस्प बना देगा।

52वें हफ्ते की टीआरपी में नंबर वन बना सीरियल

52वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने पहला स्थान हासिल किया है। सीरियल को 2.2 की दमदार टीआरपी मिली है। इस शो ने ‘नागिन 7’ और ‘अनुपमा’ जैसे लोकप्रिय सीरियल्स को पीछे छोड़ते हुए दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पकड़ साबित की है।

The Raja Saab BO Day 1 Prediction: प्रभास की ‘द राजा साब’ मचाएगी बॉक्स ऑफिस पर तहलका! पहले दिन 60 करोड़ के करीब ओपनिंग का अनुमान