Thursday, July 10, 2025
HomeAutoअब और भी भरोसेमंद हुई TVS Apache, जानें क्या है नई कीमत...

अब और भी भरोसेमंद हुई TVS Apache, जानें क्या है नई कीमत और सेफ्टी फीचर्स

TVS Apache RTR 160 New Features: वाहन कंपनी टीवीएस ने अपने परफॉर्मेंस सेगमेंट की पॉपुलर बाइक TVS Apache RTR 160 का नया मॉडल लॉन्च कर दिया है। अब यह मोटर साइकिल पहले से कहीं ज्यादा भरोसेमंद, पावरफुल और टेक्निकली रूप से एडवांस हो गई है।

कंपनी ने इस बाइक को नई डुअल चैनल ABS टेक्नोलॉजी और OBD2B नॉर्म्स के साथ अपडेट किया है, जो इसे न सिर्फ ज्यादा सुरक्षित बनाती है और पर्यावरण के अनुकूल भी है।

Apache RTR 160 में नया क्या है?

TVS Apache RTR 160 का 2025 एडिशन अब डुअल चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) से लैस है, जो ब्रेकिंग को और ज्यादा सुरक्षित बनाता है।

बाइक बारिश या अचानक ब्रेक की स्थिति में यह सिस्टम गाड़ी को स्लिप होने से बचाता है। इसके अलावा यह बाइक अब OBD2B (On-Board Diagnostics) नॉर्म्स को भी फॉलो करती है, जो इसे अधिक ईको-फ्रेंडली बनाता है।

बाइक दो नए कलर ऑप्शन-मैट ब्लैक और पर्ल व्हाइट में मौजूद है। इसका नया रेड अलॉय व्हील डिजाइन इसे और भी स्पोर्टी और रेसिंग लुक देता है, जो विशेष तौर पर युवा राइडर्स को अट्रैक्ट करेगा।

परफॉर्मेंस और पावर के बारे में जानें

नई TVS Apache RTR 160 में 159.7cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 16.04 PS की पावर 8750 rpm पर और 13.85 Nm का टॉर्क 7000 rpm पर देता है। इस बाइक सेगमेंट में सबसे पावरफुल बाइक बनाते हैं। इसका पावर-टू-वेट रेशियो भी शानदार है, जिससे यह बाइक न सिर्फ तेज भागती है बल्कि बैलेंस व स्थिरता भी बनाए रखती है।

टेक्नोलॉजी और फीचर्स

नई Apache RTR 160 अब TVS SmartXonnect टेक्नोलॉजी के साथ आती है। यह एक ब्लूटूथ आधारित कनेक्टिविटी सिस्टम है, इसके चलते राइडर अपनी बाइक से जुड़ी सभी जानकारियां अपने मोबाइल ऐप में देख सकता है। वॉयस असिस्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल अलर्ट, लोकेशन ट्रैकिंग, और बाइक डैशबोर्ड जैसी स्मार्ट सुविधाएं दी गई हैं।

अलग-अलग राइडिंग मोड्स मिलेंगे

TVS ने नई अपाचे RTR 160 को हर तरह की सड़क और मौसम की स्थिति में शानद्र परफॉर्मेंस देने के लिए तीन खास राइडिंग मोड्स के साथ पेश किया है।

पहला, स्पोर्ट मोड है जो हाई स्पीड और परफॉर्मेंस ड्राइविंग के लिए शानदार है।

दूसरा, अर्बन मोड है जो सिटी ट्रैफिक और स्टॉप-गो परिस्थितियों में बेहतर कंट्रोल देता है।

तीसरा, रेन मोड है जो वर्षा या फिसलन भरी सड़कों पर अधिक ग्रिप और सुरक्षा देता है। 

कितनी है TVS Apache RTR 160 2025 की कीमत ?

कंपनी ने TVS Apache RTR 160 2025 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,34,320 रखी गई है। इस कीमत पर इतने सारे फीचर्स और अपडेट्स के साथ यह बाइक अपने सेगमेंट में एक बेहतरीन विकल्प बन जाती है। अगर आप एक ऐसी स्पोर्टी, पावरफुल और टेक्नोलॉजी से भरपूर बाइक की तलाश में हैं, जो हर मौसम में शानदार परफॉर्म करे, तो TVS Apache RTR 160 2025 एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है। 

क्रेटा की बादशाहत को चुनौती देने लॉन्च होने वाली है ये तीन एसयूवी, जानें डिटेल्स

Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular