Two-Wheeler Sales March 2025: भारतीय के ऑटो मार्केट में हर माह लाखों दो पहिया वाहनों की बिक्री की जाती है। इन दोपहिया में ज्यादा योगदान बाइक सेगमेंट का होता है। फाडा की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक Two-Wheeler Sales March 2025 के दौरान किस कंपनी ने कितनी दोपहिया वाहनों की बिक्री की है और Top-5 में कौन-कौन सी कंपनियां रहीं आइए यहां जानते हैं।
टू व्हीलर्स की बिक्री
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) की ओर से हर महीने बिक्री को लेकर रिपोर्ट जारी की जाती है। जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2025 के दौरान देशभर में 15.08 लाख यूनिट्स दो पहिया वाहनों की बिक्री की गई है।
Hero Motocorp No. 1
फाडा की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार हीरो मोटोकॉर्प टूव्हीलर बिक्री की लिस्ट में पहले नंबर पर रही है। निर्माता की ओर से बीते महीने के दौरान 4.35 लाख से ज्यादा दो पहिया वाहनों की बिक्री की गई है। वैसे तो ईयर ऑन ईयर बेसिस पर बिक्री में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन फिर भी वाहन निर्माता कंपनी ने बीते महीने सबसे ज्यादा दो पहिया की बिक्री की है। March 2025 में हीरो मोटोकार्प की ओर से 4.52 लाख यूनिट्स की बिक्री की गई थी।
Honda No. 2
वाहन निर्माता कंपनी होंडा (Honda) की ओर से भारत में कई सेगमेंट में दो पहिया वाहनों की बिक्री की जाती है। कंपनी ने बीते महीने के दौरान देशभर में 3.56 लाख से ज्यादा दो पहिया वाहनों की बिक्री की है। जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान यह संख्या 3.56 लाख यूनिट्स की ही थी।
TVS No. 3
भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल टीवीएस (TVS) को भी Top-5 लिस्ट में तीसरा स्थान मिला है। बीते महीने के दौरान निर्माता की ओर से देशभर में 2.75 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि इसके पहले March 2024 में यह संख्या 2.53 लाख से ज्यादा यूनिट्स की थी।
Bajaj No. 4
वाहन निर्माता कंपनी बजाज की ओर से भी कई सेगमेंट में दो पहिया वाहनों की बिक्री की जाती है। फाडा द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक वाहन निर्माता की ओर से March 2025 के दौरान 1.71 लाख से ज्यादा दो पहिया वाहनों की बिक्री की गई है। इसके पूर्व March 2024 में यह संख्या 1.81 लाख से ज्यादा यूनिट्स की थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर वाहन निर्माता ने बीते महीने कम बिक्री की है।
Suzuki No. 5
सुजुकी मोटर (Suzuki Motor) की ओर से भी कई सेगमेंट में दो पहिया वाहनों की बिक्री की जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक बीते महीने के दौरान निर्माता की ओर से देशभर में 84 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की गई है। वहीं बीते साल यानी March 2024 में यह संख्या 75 हजार से ज्यादा यूनिट्स की थी।
नई Tata Curvv Dark Editions भारत में लॉन्च, जानें कितनी है कीमत?