Vivo अपने यूजर्स के लिए नया Origin OS लाने जा रहा है। वर्तमान में ज्यादातर Vivo और iQOO फोन्स Android 15 बेस्ड Origin OS 5 पर रन करतेहैं। कहा जा रहा है कि Android 16 बेस्ड Origin OS 6 अगले महीने पेश किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि Upcoming Vivo X300 सीरीज सबसे पहली सीरीज होगी जो बॉक्स से ही Origin OS 6 पर चलेगी। वहीं अब एक टिप्स्टर का दावा है कि कंपनी भारत में भी Funtouch OS को हटाकर Origin OS लाने की तैयारी कर रही है। लेकिन तब तक इसे पुख्ता नहीं माना जा सकता जब तक कंपनी की ओर से कोई ऑफिशियल अपडेट न मिले।
वर्तमान भारत में Vivo और iQOO स्मार्टफोन Funtouch OS पर चलते हैं। अगर ये जानकारी सही साबित होती है तो मोबाइल कंपनी Vivo धीरे-धीरे Funtouch OS को हटाकर Origin OS लाएगा। इससे इंडियन यूजर्स को भी China जैसे ही एक यूनिफाइड एक्सपीरियंस मिलेगा।
वहीं, Vivo ने कन्फर्म किया है कि Android 16 बेस्ड Origin OS 6 China में 10 अक्टूबर 2025 को लॉन्च किया जाएगा। Vivo X300 और Vivo X300 Pro सबसे पहले स्मार्टफोन हो सकते हैं जो इस नए Origin OS पर चलेंगे।