Monday, May 29, 2023

रामलला का जलाभिषेक करने दुनिया की 155 नदियों से लाया गया जल, पाकिस्तान, अंटार्कटिका भी शामिल

More articles

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में रामलला का जलाभिषेक करने दुनिया की 155 नदियों से जल लाया गया है। इसमें पाकिस्तान (Pakistan), चीन (China) और उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) सहित कई देशों की 155 नदियों का जल भगवान श्रीराम लला (Ram Lala) की जन्मभूमि अयोध्या (Ayodhya) लाया चुका है। इस कार्यक्रम के लिए भव्य तैयारी की गई है।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath)  23 अप्रैल को रामलला का इन नदियों के जल से अभिषेक करेंगे। बताया गयाहै कि अलग-अलग देशों की 155 नदियों से जल इकट्ठा करने का काम दिल्ली बीजेपी नेता और पूर्व विधायक विजय जॉली ने किया है।

विजय जॉली ने कहा कि नाइजीरिया, तंजानिया, फ्रांस, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, भूटान, नेपाल, बांग्लादेश और मालदीव, अंटार्कटिका का जल भी राम लला के अभिषेक के लिए अयोध्या पहुंच गया है।

पाकिस्तान से इस तरह लाया गया जल?

अयोध्या में होने वाले इस जलाभिषेक कार्यक्रम में विभिन्न देशों के राजदूत भी शामिल होंगे। राम लला के जलाभिषेक के लिए नदी का जल पाकिस्तान से भी लाया गया है। इस जल को पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं ने पहले दुबई भेजा और फिर दुबई से इसको दिल्ली लाया गया।

Adipurush New Poster: प्रभु श्रीराम के ध्यान में लीन हनुमान, जानें कौन है एक्टर

Latest