HomeAstrologyWeekly Horoscope: इस सप्ताह इन राशियों के सितारे बुलंदी पर रहेंगे, जानें...

Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन राशियों के सितारे बुलंदी पर रहेंगे, जानें 24 मार्च से 30 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल

WhatsApp Group Join Now

Weekly Horoscope 24 March to 30 March 2025, साप्ताहिक राशिफल 24 मार्च से 30 मार्च 2025: इस सप्ताह इन राशियों के सितारे बुलंदी पर रहेंगे। कई क्षेत्रों से आय होगी। सुख-समृद्धि के साधन बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। जानें 24 मार्च से 30 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल।

Weekly Horoscope 24 March to 30 March 2025, साप्ताहिक राशिफल 24 मार्च से 30 मार्च 2025

मेष साप्ताहिक राशिफल

आपको व्यवसाय में सफलता मिल सकती है। युवाओं के नये प्रेम सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। आप नयी विधाओं के प्रयोग सीखने में दिलचस्पी लेंगे। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। सप्ताह के मध्य में महत्वपूर्ण व्यापारिक यात्रा हो सकती है। घर का वातावरण बहुत अच्छा रहेगा। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे। अपने जीवन में आ रहे परिवर्तनों को स्वीकार करें और अपना मनोबल कम न होने दें। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को काफी सङ्घर्ष करना पड़ेगा। सरकारी नियमों का उल्लङ्घन करने से बचें। अपनी कही हुयी बातों से पलटने से नुकसान हो सकता है। मानसिक रूप से मजबूत रहें। मेडिकल छात्रों को अपने करियर में समस्या हो सकती है। क्रोध में आकर निर्णय लेने से बचें।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

व्यवसाय में आय अच्छी रहेगी। घर परिवार में खुशियाँ रहेंगी। प्रेमी जन के साथ अच्छे समय का आनन्द उठायेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। घर के बड़े-बुजुर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। तय लक्ष्यों को सहजता से प्राप्त कर लेंगे। नया घर खरीदने का विचार कर सकते हैं। आपके साथ रहने वाले लोग आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे। रविवार को मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। वक्री बुध होने से संक्रामक रोगों की चपेट में आ सकते हैं। पारिवारिक मामलों को बाहरी लोगों से शेयर करने से बचें। भविष्य की योजनायें लम्बित हो सकती हैं। गले में कुछ खरास जैसी समस्या हो सकती है। अपनी कमियों को लेकर हीनताबोध से ग्रसित न रहें। पुरुष जातकों को भविष्य को लेकर कुछ चिन्ता रहेगी। मित्रों पर ज्यादा निर्भर रहना उचित नहीं है।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह पुरानी योजनाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे। परिवार के लोगों का सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ की स्थितियाँ बनेंगी। आपकी आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। घर में माङ्गलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी। गुरुओं का मार्गदर्शन मिलने से आपको नयी दिशा मिलेगी। घर की जिम्मेदारियों में आप काफी व्यस्त रहेंगे। आपकी सलाह से लोगों को बहुत लाभ होगा। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर जोरदार झगड़ा हो सकता है। पुराने ऋणों को चुकाने का दबाव रहेगा। बच्चे मौसमी सङ्क्रामक रोगों के कारण बीमार पड़ सकते हैं। अनावश्यक धन बर्बाद करने से बचें। कीमती वस्तुओं को सम्भालकर रखें। कुछ गलत निर्णय आपको भारी पड़ सकते हैं। माइग्रेन के रोगियों को तनाव लेने से बचना चाहिये।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह रुकी हुयी परियोजनायें पुनः प्रारम्भ हो सकती हैं। प्रेमी जन से विवाह को लेकर चर्चा कर सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में विशेष रुचि लेंगे। कारोबार में उत्तम सफलता मिलेगी। छात्रों को उत्तम परीक्षा परिणाम मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। अपनी क्षमताओं को बढ़ाने का प्रयास करें। पिता का सहयोग लेने से आपको लाभ होगा। कमीशन से जुड़े कारोबार में सफलता मिलेगी। आपके सकारात्मक स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे। परिजनों के साथ वैचारिक द्वन्द होने की सम्भावना है। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियाँ हो सकती हैं। जीवनसाथी आपको पूरा समय नहीं दे पायेगा। ज्यादा सोच-विचार के कारण आप अपने काम पर ध्यान नहीं दे पायेंगे। किसी को भी बिना माँगे सलाह न दें। सिरदर्द और कन्धे में दर्द की शिकायत हो सकती है। विवादित मामलों से दूरी बनाये रखें। शत्रु भ्रामक खबरें फैलाने की कोशिश कर सकते हैं।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह सुखद रहेगा। रियल एस्टेट से सम्बन्धित मामले इस सप्ताह सुलझ सकते हैं। नयी सम्पत्ति खरीदने का विचार बना सकते हैं। शरीर में चुस्ती-फुर्ती का अनुभव करेंगे। व्यक्तित्व में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। विवाह योग्य जातकों के विवाह के योग बन रहे हैं। उच्चाधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा। पारिवारिक व्यवसाय में आय बढ़ेगी। सप्ताह के मध्य में नये व्यवसाय की योजना बना सकते हैं। धर्म-कर्म में आप विशेष सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। परिवार में सन्तान को लेकर झगड़ा हो सकता है। शेयर मार्केट में निवेश सावधानी पूर्वक करें। मुख में छालों की समस्या हो सकती है। उच्च रक्तचाप के रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। लोग आपके पीठ पीछे चुगली कर सकते हैं। जिसके कारण आप कुछ व्यथित हो सकते हैं। अधिकारियों से बहस करने से आपको बचना चाहिये।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत में आप अपने परिवार का काफी ध्यान रखेंगे। रुके हुये कार्य इस सप्ताह पुनः प्रारम्भ हो सकते हैं। आप सिनेमा में काफी रुचि ले सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। विदेशी कम्पनी में जॉब कर रहे लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। आपको सभी कार्यों को धैर्यपूर्वक करना चाहिये। पुराने घर में मरम्मत और पुनर्निर्माण सम्बन्धी कार्य करवा सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में खुशहाली रहेगी। व्यापार में बड़ा निवेश करने से पहले पूरी तरह से स्थितियों का आकलन कर लें। शुगर के रोगियों को अपनी सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिये। अपने खानपान का पर्याप्त ध्यान रखें। दूसरों की मदद करने के प्रयास में आपके काम अधूरे छूट सकते हैं। आपको अपने व्यक्तिगत कार्यों को नजरअन्दाज नहीं करना चाहिये। बच्चों के व्यवहार से आपका मन व्यथित हो सकता है। सोमवार को बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

तुला साप्ताहिक राशिफल

बेहद शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। मित्रों के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य शुरू हो सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के प्रति प्रेम और सहयोग भाव बढ़ेगा। नये प्रकल्प में धन निवेश कर सकते हैं। गुरुजनों और बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आवश्यक कार्यों को समय से पहले पूरा कर लेंगे। उच्च अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। घर के लिये महत्वपूर्ण शॉपिंग कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग में अति उत्साही होने से आपका अपमान हो सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। लोग आपकी भावनाओं का मजाक उड़ा सकते हैं। अन्जान लोगों से अपनी बातें शेयर न करें। घर में बिजली के उपकरण खराब हो सकते हैं। गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। व्यवसाय में सोच-समझकर ही निवेश करें। वक्री बुध और वक्री शुक्र आपके खर्च अचानक बढ़ा सकते हैं।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको व्यवसाय में सफलता मिल सकती है। युवाओं के नये प्रेम सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। आप नयी विधाओं के प्रयोग सीखने में दिलचस्पी लेंगे। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। सप्ताह के मध्य में महत्वपूर्ण व्यापारिक यात्रा हो सकती है। घर का वातावरण बहुत अच्छा रहेगा। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे। जीवन में आ रहे परिवर्तनों को स्वीकार करें और अपना मनोबल कम न होने दें। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को काफी सङ्घर्ष करना पड़ेगा। सरकारी नियमों का उल्लङ्घन करने से बचें। अपनी कही हुयी बातों से पलटने से नुकसान हो सकता है। मानसिक रूप से मजबूत रहें। मेडिकल छात्रों को अपने करियर में समस्या हो सकती है। क्रोध में आकर निर्णय लेने से बचें।

यह भी पढ़ें – मासिक राशिफल मार्च 2025

धनु साप्ताहिक राशिफल

करियर सम्बन्धी अवसर मिल सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। समय का सार्थक उपयोग करेंगे। विरोधियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिये समय विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। सन्तान की उन्नति से आप उत्साहित रहेंगे। किसी बीमार परिजन का स्वास्थ्य सुधर सकता है। उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा। सप्ताह के मध्य में आपको कुछ अच्छे समाचार मिल सकते हैं। मित्रों के साथ आप पर्यटन के लिये जा सकते हैं। इस सप्ताह लम्बी दूरी की यात्रा करने से बचें। दूसरों पर अपने काम की जिम्मेदारी डालने से बचें। खान-पान में लापरवाही न करें। महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर कुछ कन्फ्यूजन हो सकती है। घर का कोई महत्वपूर्ण काम छूट सकता है। ससुराल पक्ष में कुछ परेशानियाँ होने की सम्भावना है। आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय में असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है। पिता के साथ गम्भीर अनबन हो सकती है।

मकर साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आप काम को लेकर काफी सक्रिय रहने वाले हैं। करियर को लेकर आपके स्वप्न साकार हो सकते हैं। परिवार और समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। अल्प प्रयासों से आपके काम बन जायेंगे। मित्र आपके प्रति बहुत अच्छा भाव रखेंगे। कार्यक्षेत्र का माहौल खुशनुमा रहेगा। शुक्रवार को जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। छात्रों के लिये यह सप्ताह बहुत ही शुभ है। प्रेम सम्बन्धों में सकारात्मक विकास होगा। प्ताह की शुरुआत में आपको ऐसा महसूस होगा की आपका भाग्य साथ नहीं दे रहा है। किन्तु वास्तविकता इसके उलट रहेगी। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारियों को नकदी की कमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। लेकिन उसके प्रति स्पष्टता का अभाव रहेगा। निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह लेना न भूलें। किसी पर भी आवश्यकता से अधिक निर्भर हो जाना लम्बी अवधि के दौरान नुकसानदेह हो सकता है।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

आपके लिये काफी शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र का वातावरण काफी अच्छा और सहयोगात्मक रहने वाला है। भाई-बहनों का महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। आपको काफी अच्छी सूचनायें मिल सकती हैं। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता रहेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। जीवनसाथी आपको करियर में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। प्रेमी जोड़े अपने रिश्ते को और रोमान्टिक बनाने का प्रयास करेंगे। संगीत और ललित कलाओं में आप रुचि लेंगे। इस सप्ताह आपसे ईर्ष्या रखने वाले लोग आपका अपमान करने का प्रयास करेंगे। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। फेफड़ों में संक्रमण जैसी समस्याओं को गम्भीरता से लें। धन के उधार लेन-देन को लेकर अपनी नीति स्पष्ट रखें। एकाग्रता में कमी महसूस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कई लोग आपकी बातों से सहमत नहीं होंगे। बहस में पड़ने के बजाय इस सप्ताह आपको सिर्फ अपने काम पर ध्यान देना चाहिये।

मीन साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह का शुरुआती भाग व्यावसायिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण रहेगा। इससे आपको काफी कुछ नया सीखने को मिलेगा। जो भविष्य में आपके बहुत काम आयेगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर आप काफी उत्साहित रहेंगे। इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे मौके मिलेंगे। सप्ताह के मध्य में जीवनसाथी को आप उपहार दे सकते हैं। अपनी कार्यशैली पर पुनर्विचार करना पड़ सकता है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को जॉब बदलने के अवसर मिल सकते हैं। अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखने के लिये योग और प्राणायाम आदि कर सकते हैं। सप्ताह की शुरुआती भाग का समय थोड़ा उदासीन रहने वाला है। इसीलिये भागदौड़ से स्वयं को थोड़ा ब्रेक दें। इस सप्ताह आपको परिवार की अतिरिक्त देखभाल करनी होगी। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। अनावश्यक बातों को लेकर विवाद न बढ़ायें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें और धन का अनावश्यक अपव्यय करने से बचें।