Monday, March 20, 2023
HomeAstrologyसाप्ताहिक राशिफल : इस हफ्ते खुशी से झूमेंगे ये जातक, शेयर, कारोबार...

साप्ताहिक राशिफल : इस हफ्ते खुशी से झूमेंगे ये जातक, शेयर, कारोबार में रहेगा उछाल

Telegram

साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 अगस्त 2022 Weekly Horoscope 1 to 7 August 2022 साप्ताहिक राशिफल सोमवार 1 अगस्त से रविवार 7 अगस्त 2022 वीकली होरोस्कोप  : अगस्त 2022 का पहला सप्ताह वृषभ, कर्क, तुला, मीन राशियों के लिए काफी अच्छा रहेगा। धन लाभ होने की संभावना है, करियर, राजनीति, प्रोफेशनल्स के लिए बेहद अच्छा रहेगा। इसके अलावा मिथुन, वृश्चिक धनु को सावधान रहना होगा। तनाव की स्थिति बन सकती है। ( साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 अगस्त 2022)..

साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 अगस्त 2022

मेष साप्ताहिक राशिफल ( Aries Weekly Horoscope) 

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहतरीन रहेगा। शेयर मार्केट में रकम लगा सकते हैं। धन संपत्ति की स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यस्थल पर अच्छे मौकै मिलेंगे। किसी से विवाद होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ पारिवारिक कार्यों में बिजी रहेंगे। संपत्ति विवाद दूर होंगे। कोई मित्र आपकी मदद कर सकता है। व्यवसाय की स्थिति में सुधार होगा।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope 

वृषभ राशि वाले इस हफ्ते यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार में उछाल रहेगा, साझेदारों के साथ सामंजस्य रहेगा। जमीन जायदाद के मामले में उलझ सकते हैं। यात्रा करते समय सावधान रहें। सेहत में सुधार के लिए व्यायाम आदि शुरू कर सकते हैं। नौकरी में चैन रहेगा। आपकी संपत्ति में इजाफा हो सकता है। सत्संग में मन लगेगा। इस हफ्ते छात्रों को लाभ होगा।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope 

युवाओं को नौकरी मिलने पर वे खुशी से झूमेंगे। बड़ा तनाव दूर हो सकता है।अनजान लोगों से सतर्क रहें। कोई विरोधी आपको उलझाने की कोशिश कर सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। राजनीतिक लोगों काे बड़ा पद और जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। धैर्य रखने से आपको कार्यों में कामयाबी मिलेगी।

Rakshabandhan 2022 Kab hai : रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त, जानिए भद्राकाल में राखी क्यों नहीं बांधते

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope 

कर्क राशि के जातक अपने सगे संबंधियों के यहां जा सकते हैं। आपको करियर संबंधी लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा और साक्षात्कार में सफलता मिल सकती है। किसी से विवाद होने की संभावना है। आपका यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। जीवनसाथी के साथ अनबन की स्थिति निर्मित हो सकती है। खानपान को लेकर लापरवाही न करें। वाहन सावधान से चलाएं।

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope )

कुसंगति से हानि होगी। इस हफ्ते आपका अधिक खर्च होगा। सेहत की खराबी के  कारण अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। आपकी शेयर की रकम वापस मिल सकती है। कारोबार में प्रगति होगी। महिला वर्ग को घूमने का मौका मिल सकता है। बच्चों के साथ समय बिताएंगे।

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope 

अनजान लोगों की वजह से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपनी गोपनीय बातें हर किसी को न बताएं। इस हफ्ते आप कारोबार संबंधी योजना का खुलासा कर सकते हैं। वाहन या जमीन में निवेश फायदेमंद रहेगा। अधिक काम की वजह से आपको सेहत संबंधी दिक्कत हो सकती है। दफ्तर में अधिकारियों से बहस होने की संभावना है।

Nag Panchami 2022 Date: 2 घंटे 36 मिनट तक रहेगी नागपंचमी की पूजा अवधि, जानें 10 देवनागों के नाम

तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope 

तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। परिश्रम का फल मिलने लगेगा। आप सकारात्मक रहेेंगे। संतान पक्ष की जरूरतों का ख्याल रखेंगे। दंपत्ति पास की जगह घूमने जाएंगे। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। बिक्री में उछाल रहेगी। अज्ञात बाधा के दूर होने से आपके काम आगे बढ़ेंगे। किसी से बहस न करें। परिवार के लोगों के साथ मधुरता रहेगी।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope 

इस सप्ताह अपनी रकम सोने या जमीन में लगा सकते हैं। दफ्तर में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के साथ ही प्रमोशन भी हो सकता है। शत्रुओं से सतर्क रहें। आपका यह सप्ताह बेहद ही अच्छा रह सकता है। यात्रा के दौरान लाभ होगा। कारोबार में बड़ी साझेदारी होने की संभावना है। कार्पोरेट सेक्टर वालों की आय में वृद्धि होगी। शिक्षा से जुड़े लोगों का सम्मान होगा।

धनु साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope 

धनु राशि के जातक इस हफ्ते काफी सतर्क रहें। पारिवारिक कलह की संभावना है। आपको किसी को भी सलाह देने से बचना होगा। साझेदारों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। आपको कोई उलझा सकता है। गैरजरूरी कार्यों में अपना समय व रकम नष्ट न करें। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा।

मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope )

सेहत में सुधार होगा। मेहमानाें का घर आगमन होगा। इस सप्ताह आपको बड़ी खुशी मिल सकती है। छात्र परीक्षा में सफलता मिलने पर झूमेंगे, अपनी खुशियां बाटेंगे। अधिक जिम्मेदारी के चलते थकान रहेगी। जोखिम वाले कार्य करते समय सतर्क रहें। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। आय के नए साधन मिलेंगे। राजनीतिक पक्ष मजबूत रहेगा।

केतु के प्रभाव एवं उपाय: जन्म कुंडली में केतु की यह स्थिति हो, तो मिलते हैं शुभ फल

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope 

आपका आध्यात्मिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। पठन पाठन में रूचि जागृत होगी। सकारात्मक रहेंगे। आपका किसी से विवाद दूर होगा। इस हफ्ते आप यात्रा पर जा सकते हैं। कुंभ राशि वालों को सेहत को लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। अनजान लोगों की मदद न लें। कोई आपको नई राह दिखा सकता है। किसी काम में आलस्य न करें।

मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope 

अपने विचारों को नियंत्रित करें। किसी से विवाद होने की संभावना है। बच्चों को सफलता मिलेगी। पति-पत्नी के बीच मधुरता रहेगी। पारिवारिक विवाद की स्थिति इस हफ्ते बन सकती है। मीन राशि वालों को अपने कार्यों को पूरा करने में देरी नहीं करनी चाहिए। शासकीय कार्यों में बाधा दूर हो सकती है। वित्तीय लेनदेन सावधानी से करें।

साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 अगस्त 2022 Weekly Horoscope 1 to 7 August 2022 साप्ताहिक राशिफल सोमवार 1 अगस्त से रविवार 7 अगस्त 2022

Moon Effect : चन्द्र ग्रह का 12 भावों में फल क्या है? कमजोर चंद्र के लक्षण, जानिए कुंडली में चंद्र का प्रभाव

Shanivar Upay: शनिवार के दिन करें यह उपाय, बदल सकता है भाग्य, बाधा होगी दूर

कपिला गौ दान करने से बड़े-बड़े पाप होते हैं नष्ट, भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को बताई इसकी महिमा

Telegram
RELATED ARTICLES

Most Popular