Saptahik Rashifal: इस सप्ताह मेष, सिंह के जातक लकी रहेंगे। कई क्षेत्रों में सफल रह सकते हैं। वहीं मकर वालों को सावधान रहना होगा। मानसिक टेंशन बढ़ सकती है। यहां जानते हैं साप्ताहिक राशिफल सोमवार 13 जनवरी 2025 से रविवार 19 जनवरी 2025। (Weekly Horoscope 13 to 19 January 2025)।
मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)
शुभफल: सप्ताह की शुरुआत शानदार रहेगी। आपकी मनःस्थिति काफी अच्छी रहेगी। सन्तान को करियर में शानदार सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अध्यात्मिक चिन्तन में मन लगेगा। नये व्यवसाय की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपके सभी कार्य समय पर पूरे हो जायेंगे। व्यापारी अपने उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग करने में सफल होंगे। कारोबार में आपेक्षिक तेजी देखने को मिलेगी। करियर के मामले में लकी रहेंगे।
अशुभफल: नये लोगों को नौकरी पर रख रहें हैं तो सावधानी रखें। पैतृक सम्पत्ति को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। सोच-समझकर ही बोलें वरना विवादों में फँस सकते हैं। गैस की समस्या हो सकती है। शरीर में बल की कमी रह सकती है। सम्वेदनशील मुद्दों पर चर्चा से दूरी बनाये रखें। अपनी सुरक्षा की चिन्ता करनी चाहिये। पिता से वाद-विवाद हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों में तनाव हो सकता है.
वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)
शुभफल: सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। परिवार जनों के साथ मधुर सम्बन्ध रहेंगे। लोगो का विश्वास आपके प्रति बढ़ेगा। रोमान्टिक वैवाहिक सम्बन्धों का आनन्द लेंगे। पूरा सप्ताह लगभग शान्ति से ही व्यतीत होगा। जीवनसाथी आपके मनोबल को बढ़ायेगा। व्यापार-व्यवसाय में काफी अच्छे आर्डर मिल सकते हैं। प्रशासन से जुड़े लोगों के लिये सप्ताह बहुत ही अच्छा होगा। कुछ समस्यायें तो ऐसी सामने आ सकती है जिसका निराकरण सिर्फ आप कर पायेंगे। इससे आपका काफी सम्मान बढेगा।
अशुभफल: बिजनेस को लेकर भाग-दौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। बच्चों में आत्मविश्वास में कमी देखने को मिल सकती है। प्रेम सम्बन्धों की दिक्कतों को बातचीत से सुलझायें। किडनी के रोगियों को परेशानी हो सकती है। गरिष्ठ भोजन करने से बचें। धन खर्च करने में कन्जूसी न रखें। हड्डियों में कमजोरी हो सकती है। निराशाजनक विचारों से दूर रहें।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)
शुभफल: इस सप्ताह घर और कार्यक्षेत्र में आनंददायक माहौल रहेगा। करियर में शानदार अवसर मिलेंगे। अपने स्वभाव में सरलता रहेगी। तीर्थ स्थानों की यात्रा हो सकती है। उच्च अधिकारियों से वैचारिक भिन्नता के बावजूद पदोन्नति होगी। किसी महत्वपूर्ण बैठक में भाग ले सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से सम्बन्ध अच्छे रखें। राजनीतिक लोगों से सम्पर्क मजबूत होंगे। दोस्तों और परिजनों से मिलने के अवसर प्राप्त होंगे।
अशुभफल: परिजनों के सेहत की चिन्ता हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों से आपका मन विचलित हो सकता है। रिश्तेदारों से सम्बन्ध अच्छे रखें। छोटी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर बताने से आपके प्रति लोगों में भरोसा कम हो सकता है। यद्यपि आपको दूसरे लोगों पर निर्भर रहना पड़ सकता है। अपनी गलतियों को छिपाने का प्रयास न करें। अनावश्यक चिन्ताओं से दूर रहें। किसी बड़े निर्णय को लेकर भ्रम की स्थिति में रहेंगे। छोटे बच्चों को सर्दी-खाँसी की समस्या हो सकती है।
कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)
शुभफल: कार्यक्षेत्र में प्रशंसा होगी। इस सप्ताह प्रणय सम्बन्धों में रोमान्स की भावना की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेगा। आपके ऊपर बहुत सारे कामों को पूरा करने का दबाव रहेगा। लेकिन आप बड़ी आसानी से ऐसे दबाव झेल जायेंगे। पुराने मित्रों से मिलना हो सकता है। अपनी योग्यता और प्रतिभा को विकसित करने का प्रयास करेंगे। बुजुर्गों का मार्गदर्शन लेना आपके लिये उचित होगा।
अशुभफल: सप्ताह की शुरुआत खास नहीं रहेगी। अपने खान-पान की आदतों पर कंट्रोल रखें। अपने आसपास के वातावरण में कुछ कमी सी महसूस करेंगे। परिजनों से वैचारिक भिन्नता हो सकती है। घरेलू मामलों में शान्ति से काम लें। प्रपंचों से दूर रहने का प्रयास करें। शेयर मार्केट निवेश में सावधानी रखनी आवश्यक होगी। अपने हितों को लेकर लापरवाही न करें। कानूनी मामलों को लेकर कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ने की आशंका है। आपको कुछ छिपाकर करने की आवश्यकता नहीं है।
सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)
शुभफल: नये रिश्तों की शुरुआत हो सकती है। अविवाहित जातकों के लिये समय बहुत अच्छा है। नया वाहन खरीद सकते हैं। आपको मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा। कारोबारी उद्देश्य से विदेश यात्रा होने की सम्भावना बन रही है। बिजनेस में नये साझेदार जुड़ सकते हैं। आपकी प्रतिभा लोगों के समक्ष व्यक्त होगी। किसी महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। योजनाबद्ध तरीके से काम करने के कारण आपका यश बढ़ेगा। रियल एस्टेट से जुड़े प्रोजेक्ट्स में बड़ी डील हो सकती है। कारोबार में धन लाभ होगा। विद्यार्थी लकी रहेंगे।
अशुभफल: सेहत को लेकर दिक्कतों से घिरे रहेंगे। परिजनों की नर्म सेहत आपके लिये चिन्ता का कारण बन सकती है। वरिष्ठ जनों से मनमुटाव हो सकता है। कुछ लोग आपके विषय में गलत बातें फैला सकते हैं। भोग-विलास में अनावश्यक धन खर्च हो सकता है। अपना समय बर्बाद न करें। नजदीकी लोगों पर नजर बनाये रखें। आपका खर्च बढ़ने की सम्भावना है। लोगों से अपनी गुप्त बातें बताने से बचें। बच्चों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।
कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)
शुभफल: इस सप्ताह आपका कारोबारी घाटा दूर सकता है। बड़ा निवेश कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का वेतन बढ़ सकता है। किसी पारिवारिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के प्रति विश्वास मजबूत होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी रुचि बढ़ेगी। मित्र आपकी सहायता करने का प्रयास करेंगे। वैवाहिक जीवन काफी सुखमय रहेगा। उच्च शिक्षा में आ रही दिक्कतों का निवारण होगा।
अशुभफल: नकारात्मक विचारों को न आने दें। कर्ज लौटाने का दबाव बढ़ सकता है। गुप्त शत्रुओं की सङ्ख्या बढ़ सकती है। लोकप्रियता के चक्कर में अनावश्यक बयान न दें। यदि किसी विषय को लेकर सन्देह में हैं तो उसकी जांच-पड़ताल कर लें। दफ्तर में आपको अतिरिक्त काम सौंपा जा सकता है। कान में पीड़ा होने की सम्भावना है। हृदय रोगियों को खान-पान का ध्यान रखना चाहिये। जीवनसाथी पर विश्वास बनाये रखें।
यह भी पढ़ें – Shani Gochar 2025: तुला राशि के लिए कैसा रहेगा नए साल में शनि गोचर का असर?
तुला साप्ताहिक राशिफल (Tula Saptahik Rashifal)
शुभफल: सप्ताह की शुरुआत में शुभ सूचनायें मिल सकती हैं। विरोधियों को नीचा दिखाने का मौका मिलेगा। शिक्षा और परिवार के लिये सप्ताह महत्वपूर्ण रहेगा। भविष्य की योजना बनाने के लिये सप्ताह उत्तम है। इस सप्ताह आपके सितारे बुलंदी पर रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के विवाह को लेकर सप्ताह अनुकूल है। मान-सम्मान के साथ धन लाभ होगा। बिना किसी की सहायता के बड़ा लाभ कमा पायेंगे। करियर की जटिलता दूर होगी।
अशुभफल: चोट लग सकती है। यात्रा के दौरान कठिनाई होने की आशंका है। कारोबारी लोगों को अपने कर्मचारियों की गतिविधियों पर ध्यान देना होगा। अधिकारियों से अधिक विवाद न करें। ज्यादा लालच करने से आपको बचना चाहिये। घर के बुजुर्गों से राय लेना न भूलें वरना वो अपमानित महसूस कर सकते हैं। अकारण कामों में समय व्यर्थ न करें। जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Vrishchik Saptahik Rashifal)
शुभफल: कारोबार में बदलाव का मन बना सकते हैं। वैवाहिक सम्बन्ध मधुर रहेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त महसूस करेंगे। इसका असर आपकी कार्यशैली पर भी दिखेगा। विद्यार्थियों को उत्तम परीक्षा परिणाम मिलेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे। विवेक के साथ काम लेना उचित होगा। आपको लोगों का नेतृत्व करना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ मधुर सम्बन्ध रहेंगे। दान-पुण्य में आप रूचि लेंगे।
अशुभफल: सप्ताह की शुरुआत में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सेहत में कुछ कमजोरी रहेगी। काम का बोझ बढ़ने से थकावट रहेगी। मित्रों से ज्यादा उम्मीद न करें। सप्ताह के पहले दिन सेहत अच्छा नहीं रहेगा। महिलाओं को सुरक्षा को लेकर कुछ चिन्ता रहेगी। विवाह सम्बन्धों को लेकर जल्दबाजी न करें। परिश्रम करने से पीछे न हटें। कई लोग ध्यान भटकाने का भी प्रयास कर सकते हैं। धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं।
धनु साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Saptahik Rashifal)
शुभफल: सप्ताह की शुरुआत शानदार रहेगी। कारोबार में सहयोगियों के साथ सम्बन्ध अच्छे रखें। कारोबारी गतिविधियों में पूरा सप्ताह व्यस्त रहेंगे। आपका सम्मान बढ़ेगा। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में विस्तार करने की योजना बनायेंगे। रुके हुये मामले हल हो सकते हैं। समान विचारधारा वाले के साथ अच्छा समय बितायेंगे। करियर के नये विकल्पों पर सोच-विचार करेंगे। सकारात्मक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। सप्ताहान्त में स्थान-परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
अशुभफल: परिवार में अनुशासन रखना आवश्यक होगा। घर के बुजुर्गों की अवहेलना न करें। आपको उधार लेना पड़ सकता है। लेकिन उसे जल्द ही लौटा भी दें। क्रोध और चिड़चिड़ेपन के कारण जीवनसाथी से बहस हो सकती है। किसी की बातें आपको अप्रिय लग सकती है। नये प्रेम सम्बन्धों में ज्यादा आसक्त न रहें। वाहन चलाते समय ध्यान भङ्ग न करें। आलस्य और सुस्ती से काम प्रभावित होंगे।
मकर साप्ताहिक राशिफल (Makar Saptahik Rashifal)
शुभफल: आपके अटके हुये सौदे आपको लाभ पहुँचा सकते हैं। उच्च पदासीन लोग अपनी जिम्मेदारी को अच्छी तरह निभायेंगे। विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं तो इस सप्ताह सम्भावनायें अनुकूल हैं। दूसरों की खुशी से आप खुश रहेंगे। मित्रों और सहयोगियों से समर्थन प्राप्त होगा। बिजनेस में आपेक्षिक प्रगति होगी। रिश्तों को नयी ऊर्जा देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी आपसे घूमने की इच्छा प्रकट कर सकता है। अनिद्रा की स्थिति दूर हो सकती है।
अशुभफल: कार्यक्षेत्र का तनाव घरेलू जीवन पर न हो, इसका ध्यान रखें। शारीरिक रोग उभर सकते हैं। तनाव कम करने के लिये योगाभ्यास करें। दूसरों के मामलों में अपनी राय देने से बचें। नकदीकी लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। दफ्तर में मानसिक टेंशन में रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को अपनी साख की चिन्ता रहेगी। विरोधी आपकी शिकायत कर सकते हैं। आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Kumbh Saptahik Rashifal)
शुभफल: प्रेमी एक दूसरे के सात काफी वक्त बिताने का प्रयास करेंगे। जॉब के प्रति फोकस बनाये रखेंगे। इसके लिये आपको कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। रिश्तेदारों का घर आगमन हो सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। लोग आपसे सलाह लेना पसन्द करेंगे। स्वयं के भीतर सकारात्मक ऊर्जा को महसूस करेंगे। अविवाहित जातकों का विवाह तय हो सकता है। करियर में आप काफी ध्यान देंगे। अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
अशुभफल: सप्ताह की शुरुआत में किसी से विवाद हो सकता है। अपने आवश्यक दस्तावेजों को सुरक्षित रखें। पिता की सेहत की चिन्ता हो सकती है। हृदय रोगियों को अधिक शारीरिक गतिविधि नहीं करनी चाहिये। अचानक किसी कारणवश अस्पताल जाना पड़ सकता है। हताश लोगों की संगत से दूर रहें। काम के दबाव में पारिवारिक जीवन प्रभावित हो सकता है।
मीन साप्ताहिक राशिफल (Meen Saptahik Rashifal)
शुभफल: सप्ताह बहुत ही शानदार रहेगा। बच्चों के व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। घर में सुख-समृद्धि रहेगी। फिल्म और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के लिये समय बहुत बेहतरीन रहेगा। सूर्य की उत्तम स्थिति के कारण आय के नये स्रोत विकसित होंगे। काम की अधिकता रहेगी, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभायेंगे। रचनात्मक कामों में आपकी अभिरुचि बढ़ेगी।
अशुभफल: सप्ताह की शुरुआत में घर के मुद्दों को आपस में मिलकर सुलझाना चाहिये। किसी घटना के कारण मन में उदासी रहेगी। राजनीतिक लोगों को समस्या हो सकती है। अपने वचनों में विनम्रता रखें। रविवार को यात्रा करना उचित नहीं है। कुसंगति से दूर रहें वरना आपकी सामाजिक छवि प्रभावित हो सकती है। भाई-बहनों से कड़वाहट हो सकती है। कन्धों में समस्या होने की सम्भावना है। लोग आपके कामों में दखल सकते हैं। इन्टरव्यू में सफलता को लेकर संशय हो सकती है।
यह भी पढ़ें – January Horoscope 2025: जनवरी माह तुला के साथ इनके लिए बेहतरीन, जानें मेष से मीन तक सभी 19 राशियों का मासिक राशिफल