साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 अप्रैल 2025, Saptahik Rashifal 14 to 20 April 2025: इस सप्ताह कर्क सहित इन राशि वालों पर किस्मत मेहरबान रहेगी। आपके जीवन में सुख-चैन बढ़ेगा। तनाव में कमी आएगी। इस सप्ताह कुछ राशि के जातक विदेश यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं आपका Weekly Horoscope 14 to 20 April 2025 कैसा रहेगा।
मेष साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 अप्रैल 2025
इस सप्ताह कारोबार में आप काफी ध्यान देंगे। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। पड़ोसियों का व्यवहार बहुत अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र का वातावरण अत्यन्त शुभ रहने वाला है। लव लाइफ काफी अच्छी रहने वाली है। निर्माण कार्यों में मनोवान्छित उद्देश्यों की प्राप्ति हो सकती है। आपके विचारों का लोग सम्मान करेंगे। लौहखण्ड के व्यवसाय से आपको लाभ मिलेगा। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये सप्ताह बेहद उत्तम रहने वाला है। अविवाहित प्रेमी जोड़े विवाह को लेकर जल्दबाजी न करें। यदि कोई बड़ा कार्य आरम्भ करना चाह रहे हैं तो उसके लिये बजट की तैयारी पूरी कर लें। अपने विचारों को लेकर अड़ियल रूख न अपनायें। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में परेशानी होगी। दूसरों के मामलों में आपको हस्तक्षेप नहीं करना चाहिये। लड़कियाँ अपने फिटनेस को लेकर परेशान हो सकती हैं।
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 अप्रैल 2025
सप्ताह की शुरुआत आपके लिये शुभ रहने वाली है। कार्यक्षेत्र का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। अपनी कुशल प्रबन्धन क्षमता का बखूबी प्रयोग करेंगे। आपके सभी काम आसानी से होते रहेंगे। दूसरों के हितों के विषय में सोचेंगे। लोग आपके व्यवहार से अति प्रसन्न रहेंगे। महत्वपूर्ण कार्य मित्रों के सहयोग से सरलतापूर्वक पूर्ण हो सकते हैं। शेयर मार्केट निवेश में भाग्य साथ देगा। युवाओं को नयी नौकरी के लिये अवसर मिल सकते हैं। मन में उत्साह और प्रसन्नता रहेगी। सन्तान के प्रति गर्व का अनुभव करेंगे।रियल एस्टेट से जुड़े हुये मामलों को लेकर थोड़ी सावधानी रखनी चाहिये। बदले हुये मौसम के कारण थोड़ी सावधानी रखें। हिसाब-किताब के दौरान सावधानी रखें। अपनी गुप्त बातों को किसी से साझा न करें। ईर्ष्या रखने वाले लोग आपसे महत्वपूर्ण बातें जानने का प्रयास करेंगे। थकान और नींद की कमी हो सकती है। गलती होने पर आपको झुकना चाहिये। आप मित्र व शत्रु पहचानने में चूक कर सकते हैं। किसी करीबी पर शंका न करें।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 अप्रैल 2025
यह सप्ताह काफी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में आपको व्यवसाय में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी से अपेक्षा से अधिक प्रेम और देखभाल प्राप्त होगी। गृहकलह जैसी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। फूड और होटल इण्डस्ट्री से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। साहित्य और कला में आप रुचि लेंगे। आपकी प्रतिभा लोगों के सामने उभरकर आयेगी। अनचाही यात्राओं से आपको बचना चाहिये। किसी बात को लेकर सिरदर्द और तनाव हो सकता है। लक्ष्यों के प्रति लापरवाह न रहें। शत्रु आपके विरुद्ध अचानक सक्रिय हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को चिन्ता रहेगी। ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी रखनी चाहिये। ऑनलाइन पेमेन्ट करते समय लापरवाही न करें।
कर्क साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 अप्रैल 2025
सप्ताह आपको काफी अच्छे अवसर देगा। आर्थिक उन्नति के अच्छे योग बन रहे हैं। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। नया मकान या फ्लैट खरीद सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपकी कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा हो सकती है। किस्मत मेहरबान रहेगी। परिवार में आपसी सामंजस्य और परस्पर सम्मान की भावना रहेगी। भाग्य का उत्तम साथ मिलेगा। प्रशासन से जुड़े लोगों के लिये सप्ताह बहुत अच्छा व्यतीत होने वाला है। कई दिनों से चला आ रहा तनाव दूर हो सकता है। भाग्यशाली रहेगा। हालांकि सप्ताह की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। महिलाओं को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या हो सकती है। जीवनसाथी को थोड़ा तनाव हो सकता है। माता-पिता का अपमान न हो इसका ध्यान रखें। उच्च अधिकारी आपके साथ छल कर सकते हैं। मन में गुप्त और छिपकर कार्य करने की इच्छा होगी। आपको मिथ्या वचन बोलने से बचना चाहिये। वाद-विवाद में आप तटस्थ रहेंगे।
सिंह साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 अप्रैल 2025
इस सप्ताह धन-संपत्ति को लेकर विचारशील रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहने वाली है। अपनी आय बढ़ाने के प्रयासों पर काम करेंगे। सन्तान को करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये सप्ताह विशेष रूप से शुभ है। पारिवारिक जीवन बहुत ही अच्छा रहेगा। प्रेम विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। सभी कार्यों को योजना बनाकर करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इच्छाओं को किसी के ऊपर न थोपें। सहकर्मियों पर अधिक विश्वास करना ठीक नहीं है। सम्भव हो तो अपनी बातें उनसे साझा न करें। कार्यक्षेत्र में तनाव और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। रक्तचाप के रोगियों को कुछ समस्या हो सकती है। त्वचा में एलर्जी जैसी समस्या होने की भी आशंका है। यदि किसी कार्यक्रम में सम्मिलित हो रहे हैं तो सावधानी रखें। किसी सार्वजनिक स्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। कटु भाषा का प्रयोग न करें।
कन्या साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 अप्रैल 2025
रिश्तेदारों के साथ किसी प्रकार का विवाद या अनबन इस सप्ताह समाप्त हो सकता है। परिजनों के साथ आपका सामंजस्य उत्तम रहेगा। छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेमी जन के साथ कहीं घूमने जाने की सम्भावना है। विद्यार्थियों को शिक्षा में शानदार सफलता मिल सकती है। रुके हुये सरकारी काम आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे। अधिकारी और राजनेताओं के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। कुछ समय आत्ममनन और चिन्तन में लगायें। सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र के सभी काम मनोनुकूल नहीं होंगे। कारोबार और नौकरी में आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिये। अपने व्यक्तित्व में सहजता बनाये रखें। लोग बिना कारण आपकी आलोचना करेंगे। आप पुरानी यादों में समय व्यर्थ न करें। सहकर्मियों के साथ तालमेल की कमी महसूस हो सकती है। समस्याओं का शान्तिपूर्ण तरीके से समाधान करने का प्रयास करें।
तुला साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 अप्रैल 2025
सप्ताह की शुरुआत बहुत शुभ रहेगी। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी। बिजनेस में नये प्रोजेक्ट्स मिलने से काफी प्रसन्न रहेंगे। प्रेम विवाह के लिये पारिवारिक सहमति मिल सकती है। विवाह के इच्छुक लोगों के लिये यह सप्ताह बेहद शुभ है। मित्रों से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। नयी योजनायें बनाने के लिये सप्ताह शुभ है। धर्म और आध्यात्म के प्रति आपके मन में आस्था बढ़ेगी। विदेश यात्रा कर सकते हैं। शुक्रवार को कोई अटकी हुयी डील पूरी हो सकती है। व्यापार में बड़े अनुबन्ध हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके मन में अपयश को लेकर भय रहेगा। इसीलिये महत्वपूर्ण निर्णय लेने से आपको बचना चाहिये। अनावश्यक खर्च बढ़ने के कारण आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। बुधवार को छोटे भाई-बहन की चिन्ता हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा आ सकती है। नकदी की कमी के कारण काम रुक सकते हैं। तनाव और थकान आपको नुकसान पहुँचायेगी। इस सप्ताह स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
यह भी पढ़ें – मासिक राशिफल अप्रैल 2025: इन जातकों के लिए यह माह रहेगा खास, मिलेगी सफलता
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 अप्रैल 2025
कार्यक्षेत्र में आपका रूतबा बढ़ेगा। अपनी कार्यशैली में सार्थक परिवर्तन ला सकते हैं। प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय से उत्तम धन लाभ प्राप्त हो सकता है। नया व्यापार आरम्भ करने में सफलता मिलेगी। आप मीठा बोलकर लोगों का दिल जीत लेंगे। पुराने लोन को चुकाने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलेंगे। भाई-बहनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत में आप खर्च को लेकर चिन्तित हो सकते हैं। मन में किसी के प्रति गलत भावना लेकर न आयें। किसी परिचित की गलत आदतों के कारण शर्मिंदा होना पड़ सकता है। मौसम में परिवर्तन के कारण गले में इन्फेक्शन जैसी समस्या हो सकती है। बड़े आर्थिक निवेश की योजना अचानक न बनायें। माता-पिता के सेहत की चिन्ता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन करने से आपको बचना चाहिये।
धनु साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 अप्रैल 2025
धन लाभ हो सकता है। नये प्रकल्पों को सरलता से आरम्भ कर पायेंगे। आपसी सुलह से मामलों को निपटा लेंगे। घर में कुछ कार्य आरम्भ कर सकते हैं। स्पोर्ट्स और बॉलीवुड आदि से जुड़े करियर में उत्तम सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह अपनी दिनचर्या को बेहद अनुशासित रखेंगे। दाम्पत्य जीवन काफी रोमान्टिक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत सफल होगी। शारीरिक श्रम कर रहे लोगों के लिये सप्ताह अच्छा है। आपके खर्चे तेजी से बढ़ सकते हैं। विदेश यात्रा में असुविधा हो सकती है। लोग आपकी योजनाओं में कमी निकालने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी की आवश्यकताओं का ध्यान रखें। बुजुर्ग लोगों को घुटनों में तेज दर्द की अनुभूति हो सकती है। आराम और नींद को पर्याप्त समय अवश्य दें। बुरी संगत के कारण घर के बच्चे बिगड़ सकते हैं। लोग आपकी सरलता का लाभ उठा सकते हैं।
मकर साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 अप्रैल 2025
सप्ताह की शुरूआत काफी अच्छी रहेगी। करियर के दृष्टिकोण से अच्छा सप्ताह है। कोर्ट-कचहरी में फँसे हुये मामले सरलता से सुलझ सकते हैं। महिलाओं के लिये यह सप्ताह बेहतरीन रहने वाला है। विदेश से जॉब ऑफर मिल सकते हैं। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को उत्तम अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं पर्यटन का विचार बना सकते हैं। आप किसी न किसी प्रकार से अटके मामलों को सुलझाने में लगे रहेंगे। मार्केट में आपकी छवि मजबूत होगी। महिलाओं को थायराइड सम्बन्धित समस्या होने की सम्भावना है। अभिभावक बच्चों की पढ़ाई को लेकर शंकित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिक काम करना पड़ेगा। सारे व्यावसायिक निर्णय आपको स्वयं लेने चाहिये। आपको सफलता के लिये कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अपने कर्म पर विश्वास रखें। एलर्जी जैसी समस्या हो सकती है।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 अप्रैल 2025
आपकी छवि मजबूत होगी। आपके मस्तिष्क में बेहतरीन विचार जन्म ले सकते हैं। नये मैत्री सम्बन्ध स्थापित होने के योग बन रहे हैं। शेयर बाजार से महत्वपूर्ण धन लाभ हो सकता है। पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। अधीनस्थ कर्मचारी आपके प्रति काफी सम्मान का भाव रखेंगे। व्यापार में सहयोगियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा में भाग लेंगे। अभिनय क्षेत्र से जुड़े लोगों की प्रतिभा को सम्मान मिलेगा। विदेश यात्रा के मौके मिल सकते हैं। विपरीत लिंगी जातकों के प्रति आकर्षित रहेंगे। आय के साथ-साथ आपके व्यय भी बढ़ सकते हैं। अपने लक्ष्यों के प्रति निष्ठावान रहें। व्यस्त दिनचर्या के कारण आपको थकान महसूस हो सकती है। दुविधापूर्ण परिस्थिति में परिजनों से सहयोग लें। रिश्तों में सन्देह की भावना उत्पन्न न होने दें। जॉब में प्रतिद्वन्द्वियों पर नजर बनाये रखें। खानपान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। पैरों में अकड़न हो सकती है। थोड़ा चिन्तित रहेंगे।
मीन साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 अप्रैल 2025
आपको कारोबार में लाभ मिल सकता है। अपनी योग्यता पर आपको सदैव विश्वास रखना चाहिये। प्रत्येक परिस्थिति में सकारात्मक रहने का प्रयास करें। जीवनसाथी आपका काफी सहयोग करेगा। फैशन डिजाइनिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को बेहतरीन लाभ मिलेगा। किस्मत खुलेगी। इस सप्ताह आप काफी रोमान्टिक मूड में रहने वाले हैं। जीवनसाथी आपके प्रति सम्मान और प्रेम का भाव रखेगा।सप्ताह की शुरुआत कुछ नकारात्मक हो सकती है। जिन लोगो को स्वास्थ्य की समस्या है, वे दवाइयों के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें। कार्यक्षेत्र में अधकारियों के साथ आपको सम्बन्ध अच्छे रखने चाहिये। लोगों की नजर में आ सकते हैं। किसी के साथ व्यर्थ वाद-विवाद न करें।