साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 जुलाई 2022 Weekly Horoscope 18 to 24 July 2022 साप्ताहिक राशिफल सोमवार 18 जुलाई से रविवार 24 जुलाई 2022 : मेष से मीन तक के जातकों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा, किन जातकों की मन की मुराद पूरी होगी, किन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, इससे जानने के लिए पढ़ें इस हफ्ते का राशिफल ( साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 जुलाई 2022)..
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 जुलाई 2022
मेष साप्ताहिक राशिफल ( Aries Weekly Horoscope)
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। विद्यार्थियों को अच्छे शिक्षण संस्थानों में दाखिला मिल सकता है। धन की कमी के चलते हफ्ते के पूर्वार्द्ध में कई कार्य प्रभावित या रूक सकते हैं। सप्ताह का उत्तरार्ध धन संबंधी दिक्कतों में कमी आने की संभावना है। जोड़ों के दर्द के कारण चलने फिरने में काफी कठिनाई महसूस कर सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ क्रोध पूर्ण व्यवहार न करें। जीवनसाथी के साथ रिश्तेदारों के यहां जरूरी कार्यों के लिए जा सकते हैं।
वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope )
वृषभ राशि के जातकों को सप्ताह के शुरू में बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है। आपकी कानूनी दिक्कतें दूर हो सकती है। जोखिम वाले कार्य करते समय सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यस्थल पर आपकी बड़े अफसरों से मुलाकात हो सकती है। इस हफ्ते आपको पदोन्नति को लेकर प्रयास करना पड़ सकता है। धर्म-कर्म में ज्यादा खर्च करेंगे। रिश्तेदारों का इस हफ्ते आगमन होने की संभावना है। मोबाइल आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope )
मिथुन राशि के जातक को रूकी हुई रकम वापस लेने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी अड़चन दूर होने की संभावना है। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति के मार्गदर्श से कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह शानदार साबित हो सकता है। अड़ियल रवैए की वजह से कुछ जगहों पर आपका विवाद भी हो सकता है। खर्च करने में सावधानी बरतें। सेहत की स्थिति सामान्य रहेगी।
Rakshabandhan 2022 Kab hai : रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त, जानिए भद्राकाल में राखी क्यों नहीं बांधते
कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope )
कर्क राशि के जातक इस हफ्ते खुद के व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन महसूस करेंगे। शांत रहने का प्रयास करें। आपकी सामाजिक दिक्कतें दूर होने की संभावना है। कार्यस्थल पर बड़े मौके मिलेंगे। अनजान लोगों की वजह धन हानि की आशंका है। किसी पर भी आसानी से विश्वास न करें। कोई आपके निजी जीवन में दखल देने की कोशिश कर सकता है। शत्रुओं से सावधान रहें। इस हफ्ते यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope )
सिंह राशि का इस हफ्ते पारिवारिक विवाद हो सकता है। घर में कलह क्लेश की स्थिति की चलते मानसिक रूप से अशांत महसूस करेंगे। गुस्से के चलते आपका नुकसान होगा, सेहत बिगड़ सकती है। कानूनी अड़़चन में फंस सकते हैं। युवाओं को करियर संबंधी सूचना मिल सकती है। आपको सामाजिक कार्य के सिलसिले में दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। सोशल मीडिया के इस्तेमाल में सावधानी रखें।
कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope )
कन्या राशि के जातक को हफ्ते के शुरूआत में अच्छी खबर मिल सकती है। संतान पक्ष की कामयाबी से हर्षित रहेंगे, विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। युवाओं को नौकरी के ऑफर मिलने की उम्मीद है। किसी भी कार्य को करते समय आलस्य की प्रवृत्ति न दिखाएं। आपको सप्ताह के आखिर में किसी बात के लिए पछतावा हो सकता है। वाणी पर संयम रखना जरूरी होगी, किसी से विवाद होने की संभावना है।
Nag Panchami 2022 Date: 2 घंटे 36 मिनट तक रहेगी नागपंचमी की पूजा अवधि, जानें 10 देवनागों के नाम
तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope )
तुला राशि के जातक इस हफ्ते अपनी कामयाबी सेलिब्रेट कर सकते हैं। दफ्तर में अफसरों से पदोन्नति को लेकर चर्चा करेंगे। आय से अधिक खर्च न करें, धन की कमी से चिंतित हो सकते हैं। विवाहितों को घूमने या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा, आध्यात्मिकता की ओर अग्रसर होंगे। आपको व्यर्थ के कार्यों से दूर रहना चाहिए। बुजुर्गों की ख्याल रखें, सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope )
वृश्चिक राशि के लोग किसी विवाद का शिकार हो सकते हैं। मामला अदालत तक पहुंच सकता है। सार्वजनिक कार्यों में इस हफ्ते हिस्सा लेंगे। आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। जरूरी कार्यों को पूरा करते समय अपने व्यवहार में शालीनता बनाएं रखें। निवेश को लेकर प्लान बनाएंगे। आपकी मुलाकात पुराने दोस्तों से होगी। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन होने के साथ ही ट्रांसफर भी हो सकता है।
धनु साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope )
धनु राशि इस सप्ताह ज्यादा जोखिम न लें, वाहन चलाते समय सतर्क रहें। किसी करीबी रिश्तेदार के साथ पर्यटन का प्लान बनाएंगे। धार्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलने की संभावना है। आपकी धन संबंधी दिक्कतों का निवारण हो सकता है। नए प्रोजेक्ट का खुलासा करेंगे। आपको जीवनसाथी के साथ इस हफ्ते अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। नवविवाहित हनीमून को लेकर प्लान कर सकते हैं।
मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope )
मकर राशि वालों को विवाहेत्तर संबंधों के चलते पारिवारिक अवहेलना का शिकार होना पड़ सकता है। अपनी अधिक खर्च करने की आदत पर नियंत्रण रखें। आपको पूर्व के निवेश से इस हफ्ते अच्छा खासा फायदा हो सकता है। आपकी सामाजिक स्थिति में सुधार होगा। अनियंत्रित खानपान की वजह से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। क्रोध पर काबू रखने का प्रयास करें। गलतियों से सबक लें।
केतु के प्रभाव एवं उपाय: जन्म कुंडली में केतु की यह स्थिति हो, तो मिलते हैं शुभ फल
कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope )
कुंभ राशि के लोगों के यह हफ्ता बेहद शानदार रहेगा। आमदनी के अवसर मिलेंगे, धन संपत्ति की स्थिति अच्छी रहेगा। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे, बच्चों की सफलता से हर्षित रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन पर विचार करेंगे। युवाओं को अच्छी कंपनी से जॉब ऑफर हो सकती है। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। किसी को सलाह न दें, आपकी मुलाकात सगे संबंधियों से हो सकती है।
मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope )
मीन राशि के जातक अपने कौशल से कार्यों को आसान कर लगेंगे। ग्रहों की चाल की वजह से धन संबंधी लाभ हो सकता है। आपकाे व्यर्थ के विवादों से दूर रहना होगा। किसी से क्रोधपूर्ण बातचीत न करें। आपको अनजान लोगों से इस हफ्ते सतर्क रहना होगा। रकम लेनदेन करते समय लापरवाही न करें। परिवार के लोगों से अपनी समस्या न छिपाएं। अधिक काम से थकान हो सकती है।
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 जुलाई 2022 Weekly Horoscope 18 to 24 July 2022 साप्ताहिक राशिफल सोमवार 18 जुलाई से रविवार 24 जुलाई 2022
Shanivar Upay: शनिवार के दिन करें यह उपाय, बदल सकता है भाग्य, बाधा होगी दूर
कपिला गौ दान करने से बड़े-बड़े पाप होते हैं नष्ट, भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को बताई इसकी महिमा