Monday, March 20, 2023
HomeAstrologyWeekly Horoscope : 22 से 28 अगस्त तक 4 राशियाें की किस्मत...

Weekly Horoscope : 22 से 28 अगस्त तक 4 राशियाें की किस्मत के बंद दरवाजे खुलेंगे, पूरा हफ्ता रहेगा Amazing

Telegram

साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 अगस्त 2022 Weekly Horoscope 22 to 28 August 2022 साप्ताहिक राशिफल सोमवार 22 अगस्त से रविवार 28 अगस्त 2022  : ( साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 अगस्त 2022)..

साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 अगस्त 2022

मेष साप्ताहिक राशिफल ( Aries Weekly Horoscope) 

सकारात्मक प्रभाव- सप्ताह की शुरुआत में खुशखबरी मिलेगी। नए रिश्ते बन सकते हैं। धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों से आपकी भेंट होगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। रिश्तेदारों से आपके संबंध सुधरेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं का पूरा मजा लेंगे। आपकी धन संबंधी स्थिति में सुधार आयेगा। ज्यादातर कार्य निर्धारित समय पर पूरे हो जायेंगे। मेडिकल के कारोबार में काफी अच्छी सफलता मिल सकती है। बुजुर्गों का मार्गदर्शन और आशीष प्राप्त होगा। समाज में आपकी छवि सुधरेगी। सोमवार और मंगलवार के दिन आपको लाभ होगा।

नकारात्मक प्रभाव- कुछ लोग आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। आपके कांफिडेंस में कमी आ सकती है। रूके कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। अनर्गल शब्दों का इस्तेमाल न करें। कटु वाणी का प्रयोग करने से बचें। लाइफ पार्टनर की सेहत बिगड़ सकती है। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिये ज्यादा अच्छा साबित नहीं होगा। घर की मरम्मत में अधिक खर्च होगा। कोई आपकी आलोचना कर सकता है।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope 

सकारात्मक प्रभाव- सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। उच्चाधिकारियों से मिलकर प्रमोशन की बात कर सकते हैं। मित्रों के साथ साथ समय बिताएंगे। धन लाभ का अवसर मिलेगा। मार्केटिंग से जुड़े बिजनेस में उछाल आएगा। सप्ताह मध्य में  ट्रांसफर हो सकता है। आपकी कुशलता में वृद्धि होगी। राजनीतिक लोगों को उच्च पद मिलेगा। आपकी मन की मुराद पूरी हो सकती है।आपके व्यवहार से लोग प्रभावित रहेंगे। पठन-पाठन में मन लगेगा। सामाजिक कार्य करेगे। प्रभु की आराधना करेंगे। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। हफ्ते के आखिर में बड़ा लाभ हो सकता है। रविवार और गुरुवार को आपको बड़ी कामयाबी मिल सकती है।

नकारात्मक प्रभाव- नौकरी में परिवर्तन करने से नुकसान हो सकता है। किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन से हानि होगी। कानूनी दिक्कत में इस हफ्ते फंस सकते हैं। किसी को गलत जानकारी देने से विवाद हो सकता है।जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें। विद्यार्थी परीक्षा को लेकर चिन्तित रहेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। शारीरिक दर्द की शिकायत होने की संभावना है।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope 

सकारात्मक प्रभाव- वित्तीय लेनदेन करने वाले लोगों को इस हफ्ते अच्छा खासा लाभ होगा। छात्रों के लिए यह हफ्ता शुभ रहने वाला है। सराफा, कृषि आदि क्षेत्र के लोगों को  लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को विदेश से अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। नए काम को शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। परिश्रम से सफलता मिलेगी। धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में रुचि लेंगे। बड़ी चिंता दूर होगी। जीवनसाथी से मन की बात कहेंगे। विरोधी की हार होगी। क्रय-विक्रय से आपको लाभ होगा। इंजीनियरिंग छात्रों को कैम्पस इंटरव्यू में कामयाबी मिलेगी। बड़ी कंपनी जॉब आफर करेगी। रविवार का दिन अच्छा रहेगा।

नकारात्मक प्रभाव- निगेटिविटी ज्यादा रहेगी।  राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। किसी से तर्क करना घातक हो सकता है। विवाद की स्थिति से दूर रहने का प्रयास करें। बेरोजगारों को नौकरी के लिए परेशान होना पड़ सकता है।गैरजरूरी खर्च बढ़ेंगे। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। सिरदर्द, पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या हो सकती है।

Rakshabandhan 2022 Kab hai : रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त, जानिए भद्राकाल में राखी क्यों नहीं बांधते

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope 

सकारात्मक प्रभाव- आपके कौशल की सराहना होगी। छात्रों को लाभ मिलेगा।जीवनसाथी का प्यार आपको सकारात्मक रखेगा। मनोकामना पूरी हो सकती है। नया काम  सीखने का प्रयास करेंगे। मीडिया और अभिनय जगत से जुड़े करियर में कामयाबी मिल सकती है। अपनी रचनात्मक क्षमता का व्यवसाय में भरपूर लाभ उठा पायेंगे। आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे। धन की स्थिति को लेकर जो समस्या थी वह खत्म हो सकती है। साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। आपके आसपास का वातावरण अच्छा रहेगा। रविवार, बुधवार और गुरुवार के दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकते हैं अफसरों से मुलाकात होगी। प्रमोशन हो सकता है।

नकारात्मक प्रभाव- विवाद की स्थिति हो सकती है। किसी काम को बेमन से न करें।अम्लता और दस्त की समस्या हो सकती है। छात्र घूमने में वक्त बरबाद न करें। अड़ियल रवैए के कारण आपको परेशानी होगी। बुजुर्गों की सेहत का  ध्यान रखें। सोमवार और मंगलवार को ज्यादा काम से थकान हो सकती है।

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope )

सकारात्मक प्रभाव- सप्ताह की शुरुआत आपके लिए खुशनुमा रहेगी। करियर को लेकर चल रही दिक्कतें दूर होगी। दफ्तर में बड़ी जिम्मेदारी का दबाव कम होगा आप अच्छा महसूस करेंगे। घर में बड़े आयोजन हो सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। साहित्य से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दोस्त आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे।  नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं। अफसरों का साथ मिलेगा। युवाओं के लिए यह हफ्ता राहत भरा रहेगा। बॉस आपके ऊपर काफी प्रसन्न रहेंगे। ऋण की रकम चुका सकते हैं।

नकारात्मक प्रभाव- इस सप्ताह कुछ अनहोनी हो सकती है। आप किसी बात को लेकर चिंतित भी हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन तनावयुक्त हो सकता है। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। दिनचर्या में बदलाव करने का प्रयास करें। तनाव ज्यादा रहेगा। किसी मित्र से बहस भी हो सकती है।

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope 

सकारात्मक प्रभाव- यह सप्ताह अच्छा रहेगा। बिजनेस को लेकर आ रही बाधा दूर होगी। शासकीय काम आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। आपके व्यवहार से लोग प्रसन्न रहेंगे। आपकी मदद के लिए तत्पर रहेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ मधुरता रहेगी। आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है। जरा सी मेहनत से आपके काम बन जायेंगे। बच्चों को काफी समय देंगे। प्राइवेट नौकरी करने वालों को अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। व्यवसायिक यात्रा सुखद रहेगी। प्रभु की आराधना करने से आपके विचारों में परिवर्तन आएगा।

नकारात्मक प्रभाव- धन को लेकर किसी से मनमुटाव हो सकता है। पीठ या शरीर के दूसरे हिस्से में दर्द की शिकायत रहेगी।सोशल मीडिया का सावधानी से उपयोग करें। कानूनी मामले में फंस सकते हैं। दूसरों पर निर्भरता कम करें। किसी के काम में दखल देना भारी पड़ सकता है। किसी की बात से ठेस लगेगी।

तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope 

सकारात्मक प्रभाव- इस सप्ताह आपको मान-सम्मान मिलेगा। निजी कंपनी में नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिल  सकता है। युवाओं को बड़ी कंपनी में जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। लेनदेन से लाभ प्राप्त होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के बदले रवैए से आपका मन प्रसन्न रहेगा। शिक्षा, साहित्य से जुड़े लोगों को करियर अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक कार्यों को पूरा कर पाएंगे। यह हफ्ता अच्छा साबित हो सकता है।

नकारात्मक प्रभाव- सप्ताह की शुरुआत में कुछ दिक्कत हो सकती है। रूके हुए काम को पूरा करने में समस्या रहेगी। परिवार के लोगों की बातों का सम्मान करें। आप काल्पनिक दूनिया से बाहर आएं। ससुराल पक्ष से बुरी खबर मिलेगी।जोखिम से आपको बचना चाहिये। कुछ काम बिगड़ सकते हैं। अपने गुस्से पर नियन्त्रण रखें। तनाव से दूर रहने का प्रयास करें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope 

सकारात्मक प्रभाव- इस हफ्ते आप भाग्यशाली रहेंगे। व्यवसाय की प्रगति के लिए आप कठिन परिश्रम करेंगे। जमीन और सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। आपको पुराने अनुभव का इस सप्ताह लाभ मिलेगा।  मशीनरी आदि से सम्बन्धित व्यवसाय से फायदा हो सकता है। सामाजिक कार्यों की जिम्मेदारी मिलेगी। दफ्तर की परेशानियों से निजात मिलेगी। सभी काम पूरे हो सकते हैं। पिकनिक मनाने की योजना बना सकते हैं। हर कार्य को करने में आप आनन्द की अनुभूति करेंगे। रविवार और शुक्रवार को लाभ होगा।

नकारात्मक प्रभाव- आपकी सरलता को कुछ चालाक लोग लाभ उठा सकते हैं। यात्रा को टालने का प्रयास करें। दूसरों की समस्याओं में खुद को न उलझायें। आपको कुछ साहसिक निर्णय लेने पड़ सकते हैं। एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। परिस्थितियों के अनुसार काम नहीं करने से हानि होगी। परिवार में कलह हो सकती है। सप्ताह के मध्य में सेहत को लेकर दिक्कत होगी। सरकारी काम के लिए चक्कर लगाने पड़ेंगे।

धनु साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope 

सकारात्मक प्रभाव- सप्ताह की शुरुआत ठीक रहेगी। नया काम शुरू कर सकते हैं।स्वास्थ्य लाभ होगा। आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी। दैनिक काम पूरे कर पाएंगे। विदेश में रहने वाले परिजनों से चर्चा होगी। अच्छे जॉब ऑफर मिल सकते हैं। निवेश के लिए समय बहुत अच्छा है। पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। राजनीतिक लोगों से नजदीकी बढ़ेगी। किसी बड़ी समस्या का निराकरण कर लेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। पाजिटिविटी रहेगी। नौकरी में उच्च अधिकारियों का साथ मिलेगा। कानूनी, शिक्षा से जुड़े लोगों को लाभ होगा।

नकारात्मक प्रभाव- अनियमित भोजन से सेहत संबंधी दिक्कत हो सकती है। अनजान लोगों पर भरोसा करना भारी पड़ेगा।किसी से भी बहसबाजी न करें। किसी काम को लेकर असहज महसूस करेंगे। महिलाओं से अपशब्द न कहें।अड़ियल रवैए को छोडें।। गुप्त शत्रु कार्य में बाधा पहुंचा सकते हैं।

मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope )

सकारात्मक प्रभाव- इस सप्ताह परिवार के लोगों के साथ अधिक  समय व्यतीत होगा। किस्मत का साथ मिलेगा।यह हफ्ता शुभ रहने वाला है। बच्चों के साथ घूमने जाएंगे। लाइफ पार्टनर की सलाह से लाभ होगा। फिल्म देख सकते हैं। सार्वजनिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। माता-पिता की बातों को समझने का प्रयास करेंगे। राजनीतिक लोगों को बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है। मान-सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को अवसर मिलेंगे। कारोबार में लाभ होगा। यात्रा से सुखद अनुभव मिलेगा।

नकारात्मक प्रभाव- प्रमोशन रूक सकती है। इस हफ्ते किसी की बात से निराश रहेंगे। इलाज में ज्यादा खर्च होगा। क्रोध पूर्ण बात न करें।जोखिम से बचने का प्रयास करें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कुछ परेशानी हो सकती है। वाहन बिगड़ने से मुश्किल होगी। कारोबारियों को अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा।

केतु के प्रभाव एवं उपाय: जन्म कुंडली में केतु की यह स्थिति हो, तो मिलते हैं शुभ फल

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope 

सकारात्मक प्रभाव- आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते मिलेंगे।  संतान की प्रगति से खुश रहेंगे। नए काम में लाभ से आपको प्रसन्नता होगी। आपकी बातों से लोग काफी प्रभावित होंगे। परिवार के लोगों पर धन खर्च करेंगे। समाज में आपकी सकारात्मक छवि रहेगी। उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। रूका हुआ धन वापस मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। मित्रों के साथ गम्भीर समस्याओं पर चर्चा करेंगे। युवा वर्ग परिश्रम करेगा।अफसर आपसे खुश रहेंगे। नौकरी मिल सकती है।

नकारात्मक प्रभाव- सप्ताह की शुरुआत में दिक्कत होगी। पारिवारिक लोगों से कुछ विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी स्वास्थ्य समस्या से परेशान हो सकते हैं। विवाहेत्तर संबंध से दूर रहें। खानपान में अनियमितता से हानि होगी। कुसंगति के चक्कर में धन हानि हो सकती है।

मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope 

सकारात्मक प्रभाव- सप्ताह के शुरू में आपको लाभ होगा। छात्रों को शुभ सूचना मिलेगी।आपको सम्मानित किया जा सकता है। रूका हुआ धन वापस  मिल सकता है। आपकी वजह से कई लोगों के काम पूरे होंगे। आपकी कार्यक्षमता और मनोबल बढ़ोतरी होगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। खर्च पर नियंत्रण रखें। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर काफी मेहनत करेंगे। कीमती सामानों की सुरक्षा के प्रति काफी सजग रहेंगे। पूजा पाठ में मन लगेगा। तकनीकी क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी।

नकारात्मक प्रभाव- किसी से पुराना विवाद फिर शुरू हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। दोस्तों से किसी बात को लेकर बहस होगी। परिवार के लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उधार लेन-देन के कारण मुश्किल होगी।सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानी  से करें।

साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 अगस्त 2022 Weekly Horoscope 22 to 28 August 2022 साप्ताहिक राशिफल सोमवार 22 अगस्त से रविवार 28 अगस्त 2022

Moon Effect : चन्द्र ग्रह का 12 भावों में फल क्या है? कमजोर चंद्र के लक्षण, जानिए कुंडली में चंद्र का प्रभाव

Shanivar Upay: शनिवार के दिन करें यह उपाय, बदल सकता है भाग्य, बाधा होगी दूर

कपिला गौ दान करने से बड़े-बड़े पाप होते हैं नष्ट, भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को बताई इसकी महिमा

Visit-Twitter

Telegram
RELATED ARTICLES

Most Popular