छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के तहत 103 करोड़ रुपए जारी किए गए

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगर निगमों में महापौर निधि, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अध्यक्ष निधि...
HomeAstrologySaptahik Rashifal: इस सप्ताह इन राशियों की किस्मत खुलेगी, आय बढ़ेगी, दिक्कतें...

Saptahik Rashifal: इस सप्ताह इन राशियों की किस्मत खुलेगी, आय बढ़ेगी, दिक्कतें दूर होंगी, जानिए 24 फरवरी से 2 मार्च 2025 का राशिफल

WhatsApp Group Join Now

Saptahik Rashifal साप्ताहिक राशिफल 24 फरवरी से 2 मार्च 2025: इस सप्ताह इन राशियों को सफलता मिलेगी। वहीं कई राशियों का तनाव दूर होगा। आइए यहां जानते हैं, साप्ताहिक राशिफल सोमवार 24 फरवरी 2025 से रविवार 2 मार्च 2025 के बारे में। (Weekly Horoscope 24 February to 2 March 2025)।

मेष साप्ताहिक राशिफल 24 फरवरी से 2 मार्च 2025 (Aries Weekly Horoscope)


इस सप्ताह की शुरुआत में धन लाभ होगा। सप्ताह कई शुभ समाचार मिलेंगे। उत्सव जैसा माहौल रहेगा। नयी शुरुआत करने के लिये समय बहुत अच्छा रहेगा। अपने व्यक्तिव और क्षमताओं को विकसित करने का प्रयास करें। व्यापार में नया प्रयोग कर सकते हैं।

जॉब के लिये होने वाली प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्रेम सम्बन्धों को विवाह में परिणित करने की योजना बनायेंगे। परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। लम्बे समय से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा। रुके हुये काम इस सप्ताह पूरे होंगे।

अपनी गुप्त बातें शेयर न करें। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से बचें। आपका आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु बढ़ सकते हैं। मनोबल में कमी आयेगी। आपको स्वार्थी मित्रों से बचकर रहना चाहिये। तनावपूर्ण स्थितियों से बचने के लिये ध्यान का सहारा लें।

विदेश में चल रहे कार्यों में कुछ समस्या आयेगी। भावनात्मक रूप से कमजोर रहेंगे। सन्तान के भविष्य की चिन्ता हो सकती है। धैर्यवान होकर निर्णय लें।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 24 फरवरी से 2 मार्च 2025 (Taurus Weekly Horoscope)

इस सप्ताह आपका जीवन उतार-चढ़ाव से भरपूर रहेगा। नयी ऊर्जा के साथ अपने काम में एकाग्रचित्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण पद मिलेंगे। सप्ताह के मध्य में शुभ समाचार मिलेगा।

यात्रा लाभकारी रहेगी। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कामयाबी मिलेगी। यदि विदेशी नागरिकता चाहते हैं तो इस सप्ताह सफलता मिलेगी।

गोपनीय बातों में रुचि लेंगे। शासन-प्रशासन से जुड़े लोगों को उच्च लाभ प्राप्त होगा। माता-पिता के साथ सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। सोच-समझकर और विद्वानों से सलाह लेकर ही कार्य करें।

किसी से झगड़ा हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत सुखद नहीं होगी। एसीडिटी की समस्या हो सकती है। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। छोटे बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाह सम्बन्ध को लेकर अच्छे ऑफर मिल सकते हैं।

अचल सम्पत्ति के मामले अटक सकते हैं। ईर्ष्यालु लोग आपके विरुद्ध षडयन्त्र कर सकते हैं। हृदय रोगियों को काफी परेशानी हो सकती है। पिता की सेहत का ध्यान रखें। सप्ताह समाप्त होने पर परेशानियों से मुक्ति मिल जायेगी।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 24 फरवरी से 2 मार्च 2025 (Gemini Weekly Horoscope)

इस सप्ताह आपका मन कुछ नया करने का होगा। दूसरों की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। घर के माहौल में सकारात्मकता रहेगी। आपकी कोई योजना सफल होगी। व्यापार में जबरदस्त सफलता मिलने वाली है।

करीबी लोगों से सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। आय के नये रास्ते खुलने के योग बन रहे हैं। आपके मित्र आपकी सहायता अवश्य करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। जॉब में परिवर्तन का विचार करेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा।

अधिकारी से विवाद हो सकता है। तनाव के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पेट में गैस की समस्या रहेगी। दैनिक दिनचर्या व्यवस्थित रखें। अचानक कोई बड़ा निर्णय करना उचित नहीं होगा।

किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें। बड़ी पूँजी का निवेश करने से परेशानी रहेगी। प्रेमी जनों को पारस्परिक रिश्तों में शंका नहीं रखनी चाहिये। आर्थिक गतिविधियों को लेकर सावधान रहना चाहिये।

कर्क साप्ताहिक राशिफल 24 फरवरी से 2 मार्च 2025 (Cancer Weekly Horoscope)

इस सप्ताह आपका सपना साकार हो सकता है। आपको मेहनत का बेहतरीन परिणाम मिलेगा। आपकी सारी योजना सफल होगी। लव लाइफ के लिये यह सप्ताह बहुत शुभ रहेगा।

कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। मेहनत का पूरा-पूरा फल प्राप्त होगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विज्ञान के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। बेरोजगार लोगों को नया रोजगार मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में नये व्यावसायिक अनुबन्ध होने की सम्भावना है।

यह सप्ताह सेहत के लिये ज्यादा ठीक नहीं हैं। अनावश्यक कार्यों में कीमती समय खराब करेंगे। पिता के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखनी आवश्यक है। इस सप्ताह गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं।

परिवार के कुछ रिश्तेदार आपके प्रति ईर्ष्या का भाव रखेंगे। पुराने कर्ज के मामले आपको परेशान कर सकते हैं। सामाजिक लोक-व्यवहार में आपको सतर्क रहना चाहिये। अनावश्यक धन बर्बाद होगा। मन में असुरक्षा का भाव व्याप्त रहेगा।

सिंह साप्ताहिक राशिफल 24 फरवरी से 2 मार्च 2025 (Leo Weekly Horoscope)

यह सप्ताह बहुत शुभ बीतने वाला है। आय बढ़ने से मन उत्साहित होगा। अनुभवी व्यक्तियों से आपको सहायता मिलेगी। अपना व्यवहार अच्छा रखें। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

कुछ अच्छी घटनायें घट सकती हैं जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। करियर में पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। अपनी क्षमताओं और ऊर्जा का बेहतरीन उपयोग कर पायेंगे। दोस्तों के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। प्रेमी युगल कहीं दर्शनीय स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।

विवाह में कुछ बाधा आ सकती है। महत्वपूर्ण कार्य उचित समय पर पूरे नहीं होंगे। ऑफिस में लोगों से कहासुनी हो सकती है। पुरानी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या पुनः उभरेगी। सप्ताह की शुरुआत सामान्य रहेगी।

कार्यक्षेत्र में चुनौतियाँ बढ़ेंगी। कड़वे वचन बोलने से बचें। मन में असुरक्षा का भाव रहेगा। किसी से बहस न करें क्योंकि इससे कुछ प्राप्त नहीं होगा। काम की अधिकता के कारण तनाव रहेगा।

कन्या साप्ताहिक राशिफल 24 फरवरी से 2 मार्च 2025 (Virgo Weekly Horoscope)

इस सप्ताह अपनी क्षमता का अच्छा प्रयोग कर पायेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को उचित अधिकार मिलेंगे। धन लाभ होने की प्रबल सम्भावना है। कुटुम्ब जनों में आपका सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा।

भविष्य को लेकर योजना बनायेंगे। आपकी कही हुयी बात सत्य सिद्ध होगी। आपकी समझदारी से बिगड़े काम बन जायेंगे। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। विदेश यात्रा की योजना बनेगी। बच्चों की प्रगति आह्लादित रहेंगे। आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे।

सप्ताह की शुरुआत में आपको कुछ सतर्क रहना होगा। मन में अजीब से विचार आयेंगे। आराम और ऐश्वर्य को अपनी कमजोरी न बनने दें। कठिन विषयों में आपको मन लगाना होगा।

विद्यार्थियों को नया करियर चुनने में कुछ परेशानी होगी। जीवनसाथी की बात मानने का भी दबाव रहेगा। लेकिन आपका व्यवहार अच्छा रखें। प्रेम सम्बन्ध को लेकर तनाव रहेगा। व्यापारिक समस्या दूर होगी। एसिडिटी की समस्या हो सकती है। लोग आपको दिग्भ्रमित करने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें – ये हैं भगवान शिव की प्रिय राशियां, हमेशा बनी रहती है कृपा

तुला साप्ताहिक राशिफल 24 फरवरी से 2 मार्च 2025 (Tula Saptahik Rashifal)

आपके काम के प्रति निष्ठावान रहेंगे। अपनी पूरी ताकत से अपने लक्ष्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। अपनी बुरी आदतों पर नियन्त्रण करने में सफल होंगे।

नये व्यापारिक सम्बन्ध बनने से उत्साहित रहेंगे। निकट भविष्य में आपके निर्णयों को सराहा जायेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिये समय बहुत शानदार रहेगा।

विद्यार्थियों के लिये समय बहुत अच्छा है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में कोई धार्मिक आयोजन होगा। सप्ताह की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी।

अति आत्मविश्वास की भावना न पनपने दें। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी होगी। प्रेम सम्बन्धों को पर्याप्त समय दें। अधीनस्थ कर्मचारियों के काम से प्रसन्न नहीं रहेंगे। आपके खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं।

आयात-निर्यात के कार्यों में जल्दबाजी न करें। घर के बुजुर्गों का ध्यान रखें। अपनी मनःस्थिति अच्छी रखें। मित्रों पर ज्यादा शंका न करें। बाहरी व्यक्तियों को निजी मामलों में हस्तक्षेप न करने दें। कोर्ट-कचहरी के केस को लेकर चिन्ता रहेगी।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 24 फरवरी से 2 मार्च 2025 (Vrishchik Saptahik Rashifal)

इस सप्ताह नये राजनैतिक सम्बन्ध बन सकते हैं। निकट सम्बन्धियों में सम्मान बढ़ेगा। आपके विचारों में सकारात्मकता रहेगी। विद्यार्थियों के लिये समय बहुत ही अच्छा रहेगा। नये रिश्तों की शुरुआत कर सकते हैं।

अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव करेंगे। जीवनसाथी आपके मनोबल को बढ़ाने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नयी जिम्मेदारी मिल सकती है। युवा वर्ग के लोग किसी सामाजिक आयोजन में भाग ले सकते हैं।

इस सप्ताह आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। लोग आपको झुकाने की कोशिश करेंगे। चर्म रोग आपको परेशान कर सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति के मामलों को लेकर विवाद हो सकता है।

मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त नहीं होगा। सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। पति-पत्नी के बीच की बातें दूसरों के सामने व्यक्त न करें। किसी को उधार देने से बचें। सरकारी कार्यों में देरी हो सकती है। दूसरों के मामले में दखल न दें।

धनु साप्ताहिक राशिफल 24 फरवरी से 2 मार्च 2025 (Dhanu Saptahik Rashifal)

इस सप्ताह आपको खुशखबरी मिल सकती है। ट्रेडिंग से जुड़े जातकों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोग पढ़ाई में विशेष रुचि लेंगे। पुराने निवेश के कारण सम्पत्ति में वृद्धि होगी।

लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। मित्रों की सहायता से बड़ी परियोजना की जिम्मेदारी मिल सकती है। निवेश सोच-समझकर करें तो बेहतर होगा। जीवनसाथी का पर्याप्त समर्थन प्राप्त होगा। अपने दायित्वों के प्रति सत्यनिष्ठ रहें।

परिवार की आवश्यकताओं की अनदेखी न करें। घर में कुछ मनमुटाव जैसा माहौल हो सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें। अत्यधिक भोजन करने से आपको बचना चाहिये। शरीर में आलस्य और प्रमाद रहेगा।

सहकर्मियों के मन में आपके प्रति कुछ गलत बातें हो सकती है। प्रेमी जन के सामने अपनी छवि को लेकर सतर्क रहें। अनावश्यक यात्रा करना भी आपके हित में नहीं है।

मकर साप्ताहिक राशिफल 24 फरवरी से 2 मार्च 2025 (Makar Saptahik Rashifal)

इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ रिश्ते काफी अच्छे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। मैनेजमेन्ट से जुड़े प्रोफेशनल्स को प्रमोशन मिल सकता है। उच्चाधिकारी सराहना करेंगे। नौकरी के नये ऑफर मिलेंगे।

मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। सप्ताह के मध्य में कुछ साहसिक निर्णय ले सकते हैं। आपके व्यवहार में सकारात्मकता रहेगी। पिता की सलाह मानना हितकर होगा। अपनी उपलब्धियों से सन्तुष्ट रहेंगे। साझेदारी वाले प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। कामकाज की रुकवटें दूर होंगी। ।

सप्ताह की शुरुआत में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। वाद-विवाद से दूर रहें। लोग आपकी अवमानना कर सकते हैं। सोमवार को आफ्ना मन अशान्त रहेगा। अविवाहित लोगों को असमंजस का सामना करना पड़ेगा।

जोखिम का अन्दाजा लगाकर ही निवेश करें। व्यापार में कम लाभ होगा। आपके सोचे हुये काम पूरे नहीं होंगे। अपनी भावनाओं का नियन्त्रण रखें। अनावश्यक खर्चों से आपको बचना चाहिये।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 24 फरवरी से 2 मार्च 2025 (Kumbh Saptahik Rashifal)

इस सप्ताह मन में कुछ नया प्राप्त करने की उम्मीद जागेगी। विचारों के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। आपके मन में भविष्य को लेकर काफी रचनात्मक विचार उभर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा। अपने शौक पर धन खर्च कर सकते हैं।

बौद्धिक कार्यों में आपका मन लगेगा। प्रेम सम्बन्धों में काफी रोमान्टिक रहेंगे। भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। उच्च शिक्षा ले रहे जातकों को छात्रवृत्ति मिल सकती है।

सप्ताह की शुरुआत कुछ कमजोर रहेगी। कोई बनता हुआ कार्य किसी कारणवश रुक सकता है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करना उचित नहीं होगा। ऐसा कोई प्रण न लें जिसे आप पूरा न कर पायें।

अपनी नौकरी से बहुत सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। किसी पारिवारिक सदस्य की गलती पर अपना मूड खराब न करें। अति आत्मविश्वास के कारण लोग आपका उपहास कर सकते हैं। अपनी क्षमता से अधिक खर्च न करें।

किसी गैरकानूनी काम के कारण समस्या उठानी पड़ सकती है। लीवर में समस्या हो सकती है। आपको जल का पर्याप्त सेवन करना चाहिये।

मीन साप्ताहिक राशिफल 24 फरवरी से 2 मार्च 2025 (Meen Saptahik Rashifal)

इस सप्ताह कारोबारमें भाग्य का जबरदस्त साथ मिलेगा। सम्पत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। सप्ताह आपके लिये बेहद सुखदायक रहेगा। नये काम की शुरुआत करेंगे।

निजी जीवन में सुख बढ़ेगा। नया मकान और वाहन खरीद सकते हैं। बड़ों के मार्गदर्शन से सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों की आय बढ़ सकती है। पुराने दोस्त आपके साथ एक बिजनेस पर चर्चा कर सकते हैं। प्रणय जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी कहीं घूमने या पिकनिक की इच्छा जता सकते हैं।

आपको किसी बात की चिन्ता रहेगी। पित्त रोग बढ़ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों का ध्यान भँग हो सकता है। नवयुवक प्रेम सम्बन्धों को लेकर काफी सम्वेदनशील हो सकते हैं।

भावुक होकर के कुछ निर्णय न करें। गहरे विचारों में न उतरे इससे आपको पुरानी बुरी यादें परेशान कर सकती हैं। कुछ नया कुछ सोचने के बजाय यथास्थिति बनाये रखें। सर्दी-जुकाम और बुखार की समस्या रहेगी।

Weekly Horoscope 24 February to 2 March 2025, साप्ताहिक राशिफल 24 फरवरी से 2 मार्च 2025