साप्ताहिक राशिफल 3 फरवरी से 9 फरवरी 2025: इस सप्ताह मेष से मीन राशि के जातकों का राशिफल कैसा रहने वाला है, किन जातकों की किस्मत खुलेगी, किन्हें मिलेंगे गोल्डन चांस, आइए यहां जानते हैं, साप्ताहिक राशिफल सोमवार 3 फरवरी 2025 से रविवार 9 फरवरी 2025 के बारे में। (Weekly Horoscope 3 February to 9 February 2025)।
मेष साप्ताहिक राशिफल 3 फरवरी से 9 फरवरी 2025 (Aries Weekly Horoscope)
यह सप्ताह आपके लिये अच्छा रहने वाला है। उच्च संस्थानों और संचार क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिये सप्ताह बेहतरीन रहेगा। मानसिक परेशानियाँ दूर होगी। स्वास्थ्य में काफी सुधार होगा।
आपकी दिनचर्या काफी बेहतर रहेगी। कानूनी मामलों में विजय प्राप्त होने की सम्भावना है। ज्योतिष और आयुर्वेद जैसे विषयों का अध्ययन करने के प्रति रुचि रहेगी। धर्म-कर्म के प्रति अभिरुचि बढ़ने वाली है।
राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद प्राप्त होगा। इस हफ्ते धन की प्राप्ति हो सकती है।
परिवार के लोगों के साथ सम्बन्ध खराब न करें। कार्यक्षेत्र में काम के बजाय दूसरे कामों में भी व्यस्त रहेंगे। तकनीकी शिक्षा में अवरोध आ सकता है। कड़े फैसले लेने से पहले वरिष्ठ लोगों से विचार-विमर्श अवश्य करें।
लाइफ पार्टनर के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। जोड़ों के दर्द के रोगियों का कष्ट बढ़ेगा। विटामिन डी की कमी है तो उसकी आपूर्ति जल्द पूरी कर लें। शासकीय कार्य बेहद कठिन संघर्ष के बाद ही बनेंगे।
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 3 फरवरी से 9 फरवरी 2025 (Taurus Weekly Horoscope)
इस सप्ताह विवाह तय हो सकता है। सप्ताह का अधिकांश भाग शुभ ही रहेगा। आपकी यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। फिल्म और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े जातकों को बेहतरीन लाभ मिल सकता है।
नौकरीपेशा लोगों को दूर-दराज की यात्रा करनी पड़ेगी। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक रहेंगे। प्रेमीजन को प्रपोज कर सकते हैं। नव दम्पतियों के मध्य प्रेम बढ़ेगा। तीर्थ यात्रा कर सकते हैं।
धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। भाइयों के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। मित्र आपकी मदद करने का प्रयास करेंगे। अधिकारी आपकी क्षमता से खुश होंगे। ससुराल पक्ष से सम्बन्ध मधुर रहेंगे।
नये व्यापार में निवेश न करें। अपने करियर को लेकर निष्ठावान रहें। अपने अधिकारों का दुरुपयोग करेंगे। थायराइड से पीड़ित महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखना चाहिये। बच्चों का मन पढ़ाई से हट सकता है।
आप कार्यक्षेत्र में किसी षडयन्त्र का शिकार हो सकते हैं इसीलिये सावधान रहें। महँगे सामान की खरीदी में आपको घाटा हो सकता है। तेल मसालेदार भोजन का सेवन न करें।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 3 फरवरी से 9 फरवरी 2025 (Gemini Weekly Horoscope)
पूरा सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। सभी काम बाधा रहित होकर पूर्ण होंगे।कोई कीमती वस्तु खरीद सकते हैं। परिजनों का समर्थन मिलेगा। इस सप्ताह कारोबार में लाभान्वित होंगे। जॉब में शानदार प्रगति होगी।
पारियों के लिये समय बहुत ही शानदार बीतेगा। विद्यार्थियों के लिये सप्ताह बहुत ही शुभ होगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी समझदारी बढ़ेगी। घर में कुछ साफ-सफाई और इन्टीरियर से जुडा कोई कार्य करवा सकते हैं।
इस सप्ताह अधिकारियों के साथ में झगड़े और विवाद की सम्भावना है।नींद में कमी के कारण सिरदर्द और गैस की समस्या हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों में शंका का भाव न उभरने दें।
वायरल बुखार से जुड़ी स्वास्थ्य परेशानी हो सकती है। खान-पान में स्वच्छता और गुणवत्ता को विशेष महत्व देंगे। विदेश में रह रहे लोगों को दस्तावेज सम्बन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क साप्ताहिक राशिफल 3 फरवरी से 9 फरवरी 2025 (Cancer Weekly Horoscope)
इस सप्ताह नयी जॉब के लिये आवेदन कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। गुरु के मार्गी होने से व्यापार में नये प्रयोग के अवसर प्राप्त होंगे। कुछ नया काम करने की इच्छा रहेगी।
आपके परिवार और दोस्तों के साथ सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। रुके हुये सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम सम्बन्धों में किसी तरह की प्रतिकूलता को इस सप्ताह आप दूर करने में सफल रहेंगे। सन्तान की उन्नति से प्रसन्नता होगी।
जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। उनकी आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखेंगे। सप्ताह की शुरुआत में नकारात्मक चिन्तन से बचें। पेट के रोग और बदन दर्द की समस्या हो सकती है।
कोर्ट-कचहरी के मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यात्रा के दौरान आपको काफी असुविधा झेलनी पड़ सकती है। बिना तैयारी के महत्वपूर्ण कार्यों में हाथ न डालें। मंगल की वक्री स्थिति के कारण वैवाहिक प्रस्तावों पर अति शीघ्रता उचित नहीं है।
ज्यादा खर्चों के कारण आपका बजट गडबड़ा सकता है। व्यापार में पार्टनरशिप सावधानी पूर्वक करें। आपके साथ धोखा और विश्वासघात हो सकता है।
सिंह साप्ताहिक राशिफल 3 फरवरी से 9 फरवरी 2025 (Leo Weekly Horoscope)
यह सप्ताह कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शानदार रहेगा। गुरु के मार्गी होते ही आय के नये स्रोत मिल सकते हैं। नये विचारों से आप काफी प्रभावित रहेंगे। आप अपनी सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति का बेहतरीन उपयोग कर पायेंगे।
विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। शुक्र की अनुकूलता के कारण आपके विनम्र आचरण पर लोग मुग्ध रहेंगे। विज्ञान और तकनीक में विशेष रुचि ले सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहेगी।
सप्ताह की शुरुआत में कोई गोपनीय योजना लीक हो सकती है। सप्ताह के मध्य में तनाव का सामना करना पड़ेगा। सफलता के लिये कोई गलत तरीका न अपनायें।
कई लोगों की आपसे बहुत सी अपेक्षायें हैं जिनका नैतिक दबाव आपके ऊपर देखने को मिल सकता है। अपनी जिम्मेदारी को समझें। शराब और किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों से बचना चाहिये।
महिलाओं को दर्द की शिकायत हो सकती है। मित्रों के बीच मजाक का पात्र बन सकते हैं। कीमती सामान की खरीदी न करें।
कन्या साप्ताहिक राशिफल 3 फरवरी से 9 फरवरी 2025 (Virgo Weekly Horoscope)
यह सप्ताह सप्ताह बेहद शुभ परिणाम प्रदायक रहेगा। इस सप्ताह विवाह योग्य लोगों के विवाह के योग बन रहे हैं। परिवार में सदस्यों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। मित्रों के साथ व्यावसायिक अनुबन्ध कर सकते हैं।
मांगलिक कार्य और पूजन आदि में आप अधिक रुचि लेंगे। अपनी रुचि के अनुसार काम करने से सफलता अवश्य मिलेगी। अपने जीवनस्तर को समृद्ध करने का प्रयास करेंगे।
व्यवसाय में तेजी आने की प्रबल सम्भावना है। भूमि और नया मकान खरीदने का विचार बना सकते हैं। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सप्ताहान्त में परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।
कार्यक्षेत्र में राजनीति का शिकार हो सकते हैं। परिजनों विशेषकर बच्चों को लेकर सोच में रहेंगे। अपनी योग्यता पर सन्देह न करें। अपनी प्राथमिकताओं को सर्वोपरि रखें। शत्रु गलत बातें प्रसारित कर सकते हैं।
घर में आपका महत्व कम हो सकता है। अध्ययन को लेकर आपकी रुचि कम हो सकती है। कोई पुराना रोग उभर के सामने आ सकता है। कान और गले की समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़ें – Shani Gochar 2025: तुला राशि के लिए कैसा रहेगा नए साल में शनि गोचर का असर?
तुला साप्ताहिक राशिफल 3 फरवरी से 9 फरवरी 2025 (Tula Saptahik Rashifal)
नये कारोबारी समझौते कर सकते हैं। शासकीय कर्मचारियों के लिये समय उत्तम है। कार्यक्षेत्र में आपके परिश्रम को लोग काफी महत्व देंगे। अपने सपनों को सच करने का अवसर मिलेगा। घर में बहुप्रतीक्षित मेहमान आ सकते हैं।
विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नव दम्पति फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। निजी जीवन में शान्ति रहेगी। सप्ताहान्त में शत्रुओं से समझौता हो सकता है। रविवार से बुधवार तक के दिन विशेष शुभ रहेंगे।
राशि स्वामी पर राहु के प्रभाव के कारण कुछ नकारात्मक परिस्थितियों को लेकर मन में भय रहेगा। आपको गुस्से से नहीं बल्कि समझदारी से काम लेना चाहिये। घर के माहौल में कुछ असन्तोष का अनुभव हो सकता है।
कारोबार शुरू करने के लिये लोन ले रहे हैं तो विशेष सावधानी रखें।आपको स्वास्थ्य की छोटी-छोटी समस्याओं से पीड़ित होना पड़ सकता है। योग और व्यायाम को पर्याप्त समय अवश्य दें। किसी से मनमुटाव हो सकता है। शेयर मार्केट में सम्भलकर निवेश करें।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 3 फरवरी से 9 फरवरी 2025 (Vrishchik Saptahik Rashifal)
जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। सरकार की ओर से किसी योजना का बड़ा लाभ मिल सकता है। परिजनों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिये शुभ रहेगा।
लेखन और अध्यापन क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। सभी काम शान्तिपूर्ण तरीके से पूरे होंगे। व्यापार में विस्तार करने की योजना बनायेंगे। गृहस्थ जीवन की समस्याओं का निराकरण कर लेंगे।
राजनीति में आपकी पकड़ मजबूत हो सकती है। करियर को लेकर विशेष अवसर मिलने के योग बन रहे हैं।
अनावश्यक कार्यों में धन बर्बाद हो सकता है। दूसरों को आर्थिक निवेश की योजना पर सलाह न दें। सप्ताह की शुरुआत में पुरानी नकारात्मक यादों से मन व्यथित होगा। जीवनसाथी गुस्से में कोई कड़वी बात बोल सकता है लेकिन इसे गम्भीरता से न लें।
सेहत की दृष्टि से समय अच्छा है लेकिन लापरवाही न करें। पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है। लेकिन इसके बाद भी आपका मन खिन्न रहेगा। कारोबार कुछ धीमा हो सकता है।
धनु साप्ताहिक राशिफल 3 फरवरी से 9 फरवरी 2025 (Dhanu Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह सकारात्मक रहेंगे और नयी तकनीक सीख सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिये काफी अच्छा रहेगा। आप बचत और आय दोनों पर ध्यान देंगे।
चिकित्सकों और वकीलों के लिये सप्ताह विशेष शुभ रहेगा। आपके कार्य की तारीफ हो सकती है। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। समय पर सभी काम पूरा कर लेंगे। लवमेट के प्रति आपका रवैया उदार रहेगा।
किसी विशेष व्यक्ति से बहुप्रतीक्षित मुलाकात के योग बन रहे हैं। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित लोगों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। मंगलवार के बाद का समय काफी शुभ है।
आपको कड़वी बातें नहीं कहनी चाहिये। विपरीत लिङ्ग के जातकों के साथ पर्याप्त दूरी बनाये रखें। क्योंकि आपके सही भाव को भी लोग गलत समझ सकते हैं। आपकी सामाजिक सक्रियता बढ़ने वाली है।
व्यस्तता की वजह से दाम्पत्य सम्बन्धों को कम समय दे पायेंगे। कार्यक्षेत्र में खींचतान और ज्यादा मेहनत का अनुभव कर सकते हैं।
मकर साप्ताहिक राशिफल 3 फरवरी से 9 फरवरी 2025 (Makar Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह आप मौजमस्ती पूर्ण जीवन बिताने का प्रयास करेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं के प्रति अत्यधिक आकर्षित रहेंगे। व्यापार के लिये नये ऑफर मिल सकते हैं। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
बीमार जातकों का स्वास्थ्य बेहतर होगा। अपने दायित्वों का निर्वहन अच्छी तरह कर पायेंगे। सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से कर पायेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
जॉब में आपका प्रदर्शन प्रशंसनीय रहेगा। प्राइवेट हॉस्पिटल और दवाइयों के कारोबार में वृद्धि हो सकती है।
गैस और सिरदर्द जैसी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। महिलाओं को अपने सौन्दर्य की चिन्ता रहेगी। अजनबी लोगों की बातों पर अधिक विश्वास न करें। परिवार को समय दें। सोशल मीडिया में ज्यादा समय बर्बाद कर सकते हैं।
बच्चों के प्रति रवैया अच्छा रखें। विद्यार्थी व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय बर्बाद न करें। लव मैरिज को परिवार की सहमति नहीं मिल पाएगी।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 3 फरवरी से 9 फरवरी 2025 (Kumbh Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह पदोन्नति हो सकती है। बुध की अनुकूल स्थिति के कारण विद्यार्थियों के लिये समय अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थितियाँ बनेंगी। अधिकारी वर्ग आपकी मेहनत और योग्यता की प्रशंसा भी करेंगे।
आपके सहज स्वभाव के कारण आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रेम और रोमान्स बढ़ेगा। अनुकूल शुक्र के कारण नया वाहन खरीदने का विचार बनायेंगे। विनिर्माण से जुड़े लोगों के लिये सप्ताह बेहतरीन है।
पार्टनर्स के साथ चल रहे विवाद थम सकते हैं। बुधवार विशेष रूप से शुभ रहेगा। धन उधार लेन-देन के कारण कुछ समस्या हो सकती है। ऋण ले रहे हैं तो उसके लिये आवश्यक पेपरवर्क जरूर कर लें।
खांसी और जुकाम से ग्रसित हो सकते हैं। अपनी कमियों का मूल्यांकन अवश्य करें। इस सप्ताह शेयर मार्केट में नुकसान हो सकते हैं। आपके मनोबल पर भी इसका असर पड़ सकता है। रियल एस्टेट में निवेश करना सुरक्षित नहीं है।
मीन साप्ताहिक राशिफल 3 फरवरी से 9 फरवरी 2025 (Meen Saptahik Rashifal)
यह सप्ताह शुभ रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में ही आपका रुका हुआ काम सरलता से पूरा हो जायेगा। घर के लिये आवश्यक सामान खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के बर्ताव में नरमी रहेगी।
बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। शरीर में ताजगी महसूस होगी। घर में किसी माङ्गलिक कार्य की योजना बन सकती है।
कम मेहनत से अधिक लाभ की प्राप्ति होगी। परिवार के सभी सदस्य आपके खुश रहेंगे। गुरुवार के बाद का समय शुभ है।
अशुभ राशिफल: व्यापारियों को अपनी पुरानी गलतियों को दोहराने से बचना होगा। घरवालों के साथ मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी जातक से विवाद हो सकता है। वाहन सावधानी पूर्वक चलायें।
प्रेमी जन के साथ सम्बन्ध खराब न करें। मित्र वर्ग के लोग आपसे ईर्ष्या भाव रख सकते हैं। अपने हितों को लेकर सतर्क रहें। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।दूसरों से अधिक अपेक्षा रखने से आपकी भावनाओं को ठेस पहुँच सकती है।