Wednesday, January 22, 2025
HomeAstrologySaptahik Rashifal: इस सप्ताह कर्क, तुला के साथ इन राशियों को मिलेंगे...

Saptahik Rashifal: इस सप्ताह कर्क, तुला के साथ इन राशियों को मिलेंगे बड़े मौके, जानें 6 से 12 जनवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल

WhatsApp Channel Follow Us
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Saptahik Rashifal: इस सप्ताह कर्क, तुला समेत इन राशियों के जातकों को बड़े मौके मिलेंगे। इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए खुद को तैयार रखें। आइए यहां जानते हैं। साप्ताहिक राशिफल सोमवार 6 जनवरी 2025 से रविवार 12 जनवरी 2025। (Weekly Horoscope 6 to 12 January 2025)।

मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)

शुभफल: यह सप्ताह करियर की दृष्टि से शुभ रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में प्रेम की भावना का विकास होगा। लोग आपके विचारों से सहमत रहेंगे। भविष्य को लेकर आप योजना बना सकते हैं। जॉब और बिजनेस में अनुकूल परिस्थितियाँ रहने वाली हैं। लम्बी दूरी की यात्राओं का आनन्द लेंगे। दोस्तों और परिजनों से आर्थिक सहायता मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में बड़े और महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। अपने लक्ष्यों के प्रति एकाग्र रहेंगे। बच्चों पर गर्व की अनुभूति होगी।

अशुभफल: इस सप्ताह कुछ कठिन परस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। जरूरी खर्चों को लेकर ज्यादा सोच-विचार न करें। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को तनाव की स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आप बुरे स्वप्नों से पीड़ित हो सकते हैं। कुछ नजदीकी लोग आपके प्रति ईर्ष्या का भाव रखेंगे।। यदि स्वास्थ्य समस्या है तो तुरन्त चिकित्सीय सलाह लें। घरेलू इलाज पर आँख-मूँदकर भरोसा न करें।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)

शुभफल: सप्ताह की शुरुआत में किसी अटके हुए काम बनने से आप प्रसन्न रहेंगे। विरोधी आपके सामने काफी कमजोर दिखेंगे। प्रेमी जन के साथ नजदीकियाँ बढ़ेगी। आपको धन लाभ हो सकता है। अपने अधिकारों के प्रति काफी जागरूक रहें। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के बीच में घर में मेहमान आ सकते हैं। आनन्द का अनुभव करेंगे।

अशुभफल: धन के लेन-देन में चूक न न करें। वातावरण में प्रदूषण के कारण साँस और एलर्जी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। रिश्तों को लेकर थोड़े भावुक रहेंगे। लेखकों और पत्रकारों के लिये समय अच्छा नहीं है। कुछ लोग आपकी बातों का मजाक उड़ा सकते हैं। भ्रामक विचार आपके ऊपर हावी होते रहेंगे। सप्ताह के मध्य में व्यावसायिक गतिविधियाँ धीमी पड़ सकती है। दर्द-बुखार का सामना करना पड़ सकता है। महिलाओं को विशेष रूप से देखभाल की आवश्यकता है।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)

शुभफल: इस सप्ताह दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। उच्चस्तर के लोगों से आपके सम्पर्क मधुर होंगे। इस सप्ताह आप अनेक नये अनुभवों के साक्षी बन सकते हैं। आपको एक से अधिक अवसर मिल सकते हैं। जिसके कारण आपकी विचारशैली में कुछ बदलाव आ सकता है। चिकित्सा और अन्य मेडिकल प्रोफेशन में सफलता मिलेगी। सप्ताह के मध्य में मान-सम्मान बढ़ेगा। पुराने अनुभवों का काफी लाभ मिलेगा। इस सप्ताह आप बौद्धिक श्रम ज्यादा करेंगे। खानपान में नये व्यञ्जनों का आनन्द ले सकते हैं। सप्ताहान्त विशेष रूप से उत्तम फलदायी होगा। छोटे बच्चों के साथ आप गेम्स आदि में काफी व्यस्त रहने वाले हैं।

अशुभफल: सप्ताह की शुरुआत में विरोधियों से सावधान रहना चाहिये। सोमवार को ऑफिस में कुछ परेशानी होने की सम्भावना है। विपरीत स्थितियों में धन खर्च करना पड़ेगा। परिवार के लोगों के बीच अपने सम्मान की चिन्ता होगी। कानूनी मामलों में सम्भलकर रहना चाहिये। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। नया उद्यम शुरू कर रहे हैं तो उसकी प्लानिंग कर लें। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। बुधवार को किसी निकटवर्ती व्यक्ति की बात का बुरा लग सकता है।

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)

शुभफल: इस सप्ताह रुके हुये कार्यों में प्रगति मिलेगी। चुनौतियों को स्वीकार करने से आपका आत्मबल बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ने वाला है। सामाजिक कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। नया वाहन खरीदने का विचार बनायेंगे। बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त होगा। महत्वाकांक्षी योजनाओं में आप धन निवेश कर सकते हैं। प्रेमी जन के साथ आप काफी अच्छा समय बितायेंगे। अपनी क्षमताओं पर विश्वास बनाकर रखें। आपके सामाजिक यश में वृद्धि होगी। सप्ताहान्त में अच्छे मूड में रहेंगे। नौकरी को लेकर बड़े मौके मिल सकते हैं।

अशुभफल: सप्ताह का शुरुआती भाग अच्छा नहीं रहेगा। लोग धोखा देने का प्रयास करेंगे। भाई-बहनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। युवाओं को व्यसनों से दूरी बनाकर रखनी चाहिये। सोमवार को वित्तीय लेन-देन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में आप किसी पर भी अधिक विश्वास न करें। जल्दबाजी में आपके काम बिगड़ने की सम्भावना है। नाक और कान से जुड़ी समस्या हो सकती है। काम समय पर न हो पाने के कारण थोड़ी परेशानी होगी।

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)

शुभफल: सप्ताह का पहला भाग शुभ रहने वाला है। अचल सम्पत्ति की बिक्री से धन लाभ हो सकता है। लोग आपसे सलाह लेना पसन्द करेंगे। आपकी सलाह को लोग गम्भीरता से लेंगे। परिवार के साथ आनन्ददायी समय व्यतीत करेंगे। प्लानिंग में बदलाव करके व्यापार में काफी अच्छी प्रगति कर सकते हैं। उच्च अधिकारी आपके कार्य से बेहद प्रसन्न रहेंगे। सबको साथ लेकर काम करने की प्रवृत्ति के कारण लाभ होगा। वैवाहिक सम्बन्धों में प्रेम भाव की वृद्धि होगी। युवा अपने प्रेमी को प्रपोज करना चाह रहे हैं तो यह सप्ताह आपके लिये बेहद शुभ है। सप्ताहान्त में प्रेम सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं।

अशुभफल: अस्त-व्यस्त जीवनशैली में सुधार करना पड़ेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। लेकिन इसको नियन्त्रित कर पायेंगे। अत्यधिक तेल-मसाले युक्त भोजन का सेवन न करें। काल्पनिक विचारों से बाहर आयें और यथार्थ का सामना करें। ब्लडप्रेशर के रोगियों को नियमित जाँच करनी चाहिये। नकारात्मक बातों की चर्चा के कारण आपका मन व्यथित हो सकता है।

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)

शुभफल: सप्ताह में आय के नये स्रोत विकसित होंगे। फैशन डिजाइनिंग और होटल कारोबार से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। सुख-समृद्धि के संसाधन बढ़ेंगे। धन की कमी नहीं रहेगी। जिसका लाभ अपने कारोबार में भी अवश्य मिलेगा। लगभग पूरा सप्ताह आपके लिये शुभ रहने वाला है। समय प्रबन्धन को लेकर काफी अनुशासित रहेंगे। इसका सीधा असर आपकी कार्यशैली पर भी पड़ेगा। राजनीतिक व्यक्तियों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपके स्वभाव में मधुरता रहेगी। कारोबार को लेकर बड़े अनुबन्ध हो सकते हैं

अशुभफल: सप्ताह का मध्य शुभ नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने व्यवहार पर नियन्त्रण रखना चाहिये। अपेक्षा के अनुसार काम न होने से निराश होंगे। निरर्थक गतिविधियों में समय बर्बाद हो सकता है। आप थोड़े उदास भी हो सकते हैं। बच्चों को सर्दी-जुकाम की परेशानी उठानी पड़ सकती है। धर्म-कर्म को लेकर दिखावा करने से बचें।

यह भी पढ़ें – कर्क में वक्री हुए मंगल इन राशियों की टेंशन बढ़ाएंगे

तुला साप्ताहिक राशिफल (Tula Saptahik Rashifal)

शुभफल: आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी। कार्पोरेट कम्पनियों में जॉब मिलने की सम्भावना है। अनुभवी लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। वैवाहिक सम्बन्धों में तालमेल बेहतरीन रहेगा। नये व्यापारिक सम्बन्ध बन सकते हैं। इससे धन लाभ मिल सकता है। कारोबार में बड़ी डील हो सकती है। युवाओं को करियर को लेकर अवसर प्राप्त होंगे। ग्राहकों के साथ आपके सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आप ओवरटाइम कर सकते हैं। चतुरायी से अपने काम बना लेंगे।

अशुभफल: सप्ताह की शुरुआत में काम का जबरदस्त दबाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र को पर्याप्त समय नहीं दे पाने के कारण खीझ हो सकती है। छोटी-छोटी बातों को ज्यादा तूल न दें। पैरों में दर्द और थकान की अनुभूति हो सकती है। मन में अज्ञात भय पनप सकता है। अति आत्मविश्वास के कारण स्थितियों का सही आकलन नहीं कर पायेंगे। आलस्य के कारण परेशानी होगी। यदि आप कहीं घूमने जा रहे हैं तो सावधानी अवश्य रखें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Vrishchik Saptahik Rashifal)

शुभफल: इस सप्ताह रूके हुये सरकारी काम पूर्ण होंगे। मित्रों के साथ पुराने दिनों को याद करेंगे। किसी पारिवारिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। कला उद्योग से जुड़े लोगों के लिये सप्ताह विशेष रूप से शुभ है। आप नई योजनाओं को समझने का प्रयास करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों की छवि में सुधार होगा। कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों से काफी मदद मिलेगी।

अशुभफल: वैवाहिक जीवन में तनाव रह सकता है। जिनकी नौकरी नहीं लगी है वे लोग थोड़े परेशान रहेंगे। विचारों को दूसरों के ऊपर लादने से बचें। इससे आपके चहेते लोग भी नाराज हो सकते हैं। चिकित्सीय परामर्शों की अनदेखी न करें। सन्तुलित आहार और व्यायाम को जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बना लें। किसी घटना की वजह को बगैर जाने राय न दें। बेवजह किसी परेशानियों में घिर सकते हैं।

धनु साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Saptahik Rashifal)

शुभफल: सप्ताह की शुरुआत में पदोन्नति मिल सकती है। शत्रुओं को परास्त करेंगे। लवर आपसे काफी आकर्षित रहने वाला है। जॉब में आपका प्रभाव बढ़ेगा। यात्रा हो सकती है। अधिकारियों के चहेते बने रहेंगे। मित्रों की सलाह आपके काम आयेगी। घर में किसी शुभ कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा के अवसर मिल सकते हैं। अपने लक्ष्यों के प्रति केन्द्रित रहेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहेंगे।

अशुभफल: अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। लापरवाही के कारण कीमती चीज गुम हो सकती है। इस सप्ताह पार्टनर्स के साथ तालमेल में कुछ कमी रहेगी। घर के बुजुर्ग परिजन नाराज हो सकते हैं। जिसके कारण आपका मन काफी व्यथित रहेगा। अत्यधिक उदार होने से भी बचना चाहिये। सेहत को लेकर थोड़ी चिन्ता होगी।

मकर साप्ताहिक राशिफल (Makar Saptahik Rashifal)

शुभफल: इस सप्ताह मनचाहे व्यंजन का आनन्द उठायेंगे। कर्ज चुका सकते हैं। किसी सराहनीय कार्य के लिये प्रशंसा मिल सकती है। उच्च शिक्षा में आ रही रुकावटें दूर होंगी। कार्यभार की अधिकता के बावजूद आप बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। सभी काम योजनाबद्ध तरीके से करने से सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका व्यवहार काफी अनुशासित रहेगा। इससे आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। विपरीत लिंग वालों के प्रति आकर्षित रहेंगे। नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं।

अशुभफल: कारोबार में अनावश्यक खर्च हो सकता है। अपने व्यवहार को नियंत्रित रखें। पुरानी बातें आपके ऊपर हावी होंगी। सोमवार को आपके कुछ काम बिगड़ सकते हैं। आप जिन्हें इग्नोर कर रहे थे उन लोगों से सामना हो सकता है। लोग आपकी गतिविधियों पर सवाल खड़े कर सकते हैं। जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिये।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Kumbh Saptahik Rashifal)

शुभफल: इस सप्ताह आपको करियर में अवसर प्राप्त होंगे। जॉब में आपका दबदबा बढ़ेगा। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। सरकारी कार्यों से लाभ मिलेगा। आप उच्च आदर्शों के प्रभाव में रहेंगे। कारोबार में वृद्धि के योग बन रहे हैं। भविष्य को लेकर लाभ की परिस्थितियाँ निर्मित होंगी। जीवनसाथी के प्रति प्रेम बढ़ेगा। किसी की मदद करेंगे।

अशुभफल: मानसिक चिन्ता और तनाव बढ़ सकते हैं। दूसरों के भरोसे योजना न बनायें। आप किसी के प्रभाव में आ सकते हैं। बुरी खबर मिल सकती है। अपनी कमजोरियों का ठीकरा दूसरों पर न फोड़ें। मूड स्विंग के कारण आप नाराज भी हो सकते हैं। अनजाने लोगों से ज्यादा बातें न करें। जोड़ों में दर्द और सूजन है।

मीन साप्ताहिक राशिफल (Meen Saptahik Rashifal)

शुभफल: नई योजनाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे। संतान की सफलता पर सुखद अनुभूति होगी। कारोबार से जुड़े लोगों के लिये सप्ताह भाग्यशाली है। अधिकारी वर्ग काम की प्रशंसा करेंगे। इस सप्ताह रिश्तेदार आ सकते हैं। आपकी दिनचर्या काफी व्यवस्थित रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहने के योग बन रहे हैं। नव दम्पति फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं।

अशुभफल: जिम्मेदारियों और कर्तव्यों से पीछे न हटें। सन्तान के विवाह को लेकर माता-पिता परेशान रहेंगे। अहंकारपूर्ण व्यवहार करने से बचना चाहिये। आपकी सेहत थोड़ी कमजोर हो सकती है। लापरवाही बिल्कुल न करें। पुरानी गलतियों को न दोहरायें।

यह भी पढ़ें – January Horoscope 2025: जनवरी माह तुला के साथ इनके लिए बेहतरीन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का मासिक राशिफल

Weekly Horoscope 6 January to 12 January 2025, साप्ताहिक राशिफल 6 जनवरी से 12 जनवरी 2025

WhatsApp Channel Follow Us
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular