Weekly Horoscope, 4 September to 10 September 2023 साप्ताहिक राशिफल 4 सितंबर से 10 सितंबर 2023: जानिए यह सप्ताह किन जातकों के लिए शानदार साबित होने वाला है। किनके बिगड़े काम बनेंगे, किन्हें लाभ होगा। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल।
मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope) –
- सप्ताह की शुरुआत काफी शानदार रहने वाला है। मन प्रफुल्लित रहेगा। पुराना तनाव दूर होगा। इस सप्ताह आप स्वयं को पर्याप्त समय देंगे।
- कानूनी मामलों में आपको विजय मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति इस सप्ताह अच्छी रहेगी। नवीन कार्ययोजनाओं की शुरुआत होने की प्रबल सम्भावना है।
- परिवार में धार्मिक कार्यक्रम बन सकता है। परिजनों की सुख-सुविधा का ध्यान रखेंगे। रविवार, सोमवार और शुक्रवार बेहद अच्छे दिन रहने वाले हैं।
- अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखें। जिन लोगों पर आप सबसे ज्यादा भरोसा रखते हैं हो सकता है वही आपको धोखा दे जायें। आपको थोड़ा सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
- अड़ियल रवैया अपनाने के कारण कुछ लोग आपसे नाराज भी हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य में कुछ कमी महसूस होगी। मंगलवार और गुरुवार का दिन कुछ तनावयुक्त रहेगा।
वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope) –
- कारोबार में नया प्रयोग कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहेगा।
- आपके उदार स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे। विचारों को हमेशा सकारात्मक बनाये रखें।
- रिश्तेदार आपसे कुछ निजी मामलों को लेकर राय ले सकते हैं। किसी बड़ी कम्पनी से जॉब के अवसर मिल सकते हैं।
- नये काम की रूपरेखा बन सकती है। परिवार के साथ किसी अच्छी जगह डिनर पर जा सकते हैं।
- मंगलवार और बुधवार नये कार्यों के लिये शुभ रहने वाला है।
- सप्ताह की शुरुआत में सेहत संबंधी समस्या हो सकती है। जरूरी वस्तु गुम हो सकती है। अपनी कमजोरियों के बारे में किसी को न बताएं।
- आर्थिक मामलों को लेकर सप्ताह ज्यादा शुभ नहीं है। हर स्थिति में अपनी भावनाओं और गुस्से पर नियन्त्रण बनाये रखें।
- विरोधी लोग आपके विषय में अफवाह उड़ा सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को सावधानी पूर्वक निवेश करना चाहिये।
- रविवार, सोमवार और शुक्रवार का दिन खास नहीं है।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope) –
- सप्ताह अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में धन लाभ प्राप्त होगा।
- बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर सम्बन्धी सफलता मिल सकती है। टीमवर्क करने से आपको कठिनाइयों के दौरान मदद मिलेगी।
- बिजनेस में आय बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
- अपने पसन्दीदा कार्यों को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे। परिवार का अतिरिक्त ध्यान आपको रखना पड़ेगा।
- करीबी मित्रों से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। रविवार और शुक्रवार शुभ रहेगा।
- राजनीति से जुड़े लोगों को सोच-समझकर बयान देना चाहिये। ऑफिस में षड्यंत्र हो सकता है।
- परिवार के सदस्यों का ध्यान रखें। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। क्रोध में कोई निर्णय न लें।
- जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहें। मंगलवार और बुधवार कठिन परिस्थिति युक्त हो सकता है।
कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope) –
- मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। छात्रों को करियर के उत्तम विकल्प मिल सकते हैं। आपका मन पूजा-पाठ में लगेगा।
- नया वाहन खरीद सकते हैं। उच्च अधिकारियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे।
- सोशल मीडिया के माध्यम से आपको शुभ सूचना मिल सकती है। मैनेजमेन्ट सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी। ऑफिस के सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे।
- धन की स्थिति में सुधार होगा। जरूरतमंदों की मदद करने से आपकी प्रशंसा होगी। बुधवार तक आपके लिये शुभ रहने वाला है।
- आपको एकतरफा विचारों के कारण परेशानी हो सकती है। दूसरों के विचारों को भी महत्व अवश्य दें।
- लम्बी यात्राओं से बचें चाहिये। आपकी कार्यक्षमता में कमी आने की सम्भावना है। अति उत्साह में काम बिगड़ सकते हैं।
- मन में भटकाव के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है। स्वार्थी लोग विघ्न डालने का प्रयास कर सकते हैं। गृहकलह की स्थिति निर्मित हो सकती है।
सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope) –
- इस सप्ताह विलासिता के संसाधनों पर धन खर्च करेंगे। भविष्य को लेकर योजना बनायेंगे। बिजनेस अधिक धन लाभ प्राप्त होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
- जीवनसाथी का सहयोग आपकी चिन्ताओं को कम करेगा। परिवार के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। नयी सोच और कार्यशैली से आपको लाभ मिलेगा।
- आपको मान और सम्मान प्राप्त होगा। ऑफिस में आपके सीनियर आपसे प्रसन्न रहेंगे। और आपके काम की सराहना करेंगे। गुरुवार और शनिवार विशेष शुभ रहेगा।
- सप्ताह की शुरुआत में आपको अनावश्यक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिजन आपसे नाराज हो सकते हैं।
- दूसरों से ज्यादा सलाह लेने के बजाय अपने विचारों को अधिक प्राथमिकता दें। रक्तचाप और मधुमेह के रोगियों को सावधानी रखनी चाहिये। मन में भटकाव के कारण तनाव होगा।
- सोमवार को सिरदर्द की समस्या हो सकती है। सेहत को लेकर परेशानियां हो सकती हैं।
कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope) –
- इस सप्ताह बड़े समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। पुराने निवेश का लाभ आपको इस सप्ताह अवश्य होगा। साझेदारी वाले व्यवसाय में आपको लाभ मिलेगा। समाज में आपकी सक्रियता बढ़ेगी।
- रिश्तेदारों से विवाद शान्त होगा। रिटेल और सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से धन लाभ होगा। व्यवसायी अपने उत्पादों की बेहतरीन ब्रांडिंग और मार्केटिंग करेंगे।
- पुराने मित्रों से मुलाक़ात होगी। कई योजनायें समय पर पूर्ण हो जायेंगी। शुक्रवार और शनिवार शुभ रहेंगे।
- आपको कुछ तनाव महसूस होगा। मांगलिक कार्यों को लेकर मन में कुछ दुविधा रहेगी। अपनी प्राथमिकताओं को हमेशा सर्वोच्च स्थान पर रखें।
- बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाकर रखें। हृदयरोगियों को अपने खानपान का ध्यान रखना चाहिये।
- आपके कमजोर पक्ष को लेकर ताने मिल सकते हैं। हैसियत से अधिक खर्च न करें। रविवार और सोमवार का दिन कमजोर रहेगा।
कुंडली में क्रूर ग्रह राहु का अशुभ प्रभाव हर जगह कराएगा हानि, बचने के लिए करें ये उपाय
तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope) –
- सप्ताह की शुरुआत बहुत ही शुभ रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। पू
- आपको संयमित रहना चाहिये। होटल कारोबारियों के लिये सप्ताह बेहतरीन रहेगा। मित्रों और हितैषियों की मदद मिलेगी। बच्चों को करियर में उत्तम लाभ मिलेगा।
- आपके नेतृत्व कौशल की लोग प्रशंसा करेंगे। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति होने की सम्भावना है। पूरे जोश और मेहनत के साथ अपने काम में लगे रहेंगे।
- दफ्तर का काम आपको घर पर करना पड़ सकता है। रविवार और सोमवार सुखद रहेंगे।
- सामूहिक कार्यों में भाग लेने से पहले आपको समस्या हो सकती है। सहकर्मियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे बनाकर रखें। बुजुर्गों की बातें आपको चुभ सकती है।
- विरोधी आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं। जीवनसाथी आपके ऊपर गुस्सा हो सकती हैं। मंगलवार और बुधवार को सावधान रहें।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope) –
- सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।
- नौकरीपेशा के लिये सप्ताह विशेष रूप से शुभ है। नयी तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं।
- आप करियर को आगे बढ़ाने में लगे रहेंगे। रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।
- परिजनों के साथ मांगलिक कार्यक्रमों का आनन्द उठायेंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। जिसमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी।
- नये काम की शुरुआत सप्ताह के मध्य में कर सकते हैं। गुरुवार शुभ दिन सिद्ध होगा।
- खर्च करते समय सावधानी का परिचय दें। अपने खर्चों में कटौती करें।
- आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। शनिवार को आर्थिक परेशानियाँ रह सकती है।
धनु साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope) –
- इस सप्ताह आप नये सम्बन्धों में बंध सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्वयं को सिद्ध करने के प्रयास में लगे रहेंगे।
- योग्यता के प्रदर्शन करने के अवसर मिलेंगे। बिजनेस में बड़े निवेशकों का सहयोग मिलने की भी सम्भावना बन रही है।
- प्रतियोगी परीक्षा में आपका प्रदर्शन जबरदस्त रहने वाला है। साहित्यकारों को पुरस्कार मिल सकता है। आर्थिक नुकसान की भरपायी कर लेंगे।
- पति-पत्नी के आपसी सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। बुधवार के बाद शुभ सूचना मिलेगी।
- घरेलू माहौल में अचानक बदलाव आ सकता है। किसी पर भी तत्काल विश्वास न करें। महिलाओं से बहसबाजी न करें।
- विद्यार्थी फोन पर अधिक समय दे सकते हैं। रविवार का दिन नकारात्मक रहेगा।
मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope) –
- आपके व्यक्तित्व का आभामण्डल और बढ़ेगा। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी समझमें वृद्धि होगी।
- समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। रियल स्टेट से जुड़े कारोबार में वृद्धि होगी। परिजनों की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें।
- उच्च शिक्षा में आपका प्रदर्शन जबरदस्त रहेगा। किसी लम्बित योजना को दोबारा शुरू करने में सफलता मिलेगी।
- लवर रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। बुधवार और शनिवार काफी शुभ दिन सिद्ध होगा।
- हफ्ते की शुरुआत आपके लिये शुभ नहीं है। भागदौड़ करने के कारण शरीर में थकावट हो सकती है।
- शंका के कारण आप अपने विश्वसनीय लोगों से भरोसा खो सकते हैं। नींद और आराम पर्याप्त मात्रा में लें।
- धन को लेकर उधार करने से आपको बचना चाहिये। थायराइड जैसे रोगों की शिकायत हो सकती है।
- महिला सहकर्मी के साथ मनमुटाव हो सकता है।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल ( Aquarius Weekly Horoscope) –
- सप्ताह की शुरुआत में आप रो यात्रापर जा सकते हैं। अपने दाम्पत्य जीवन से काफी प्रसन्न रहेंगे।
- कारोबारियों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है। मित्र व सम्बन्धियों के सहयोग से लाभ होगा।
- शनिवार को आप कुछ नवाचार सीखने व जानने को लेकर उत्सुक रहेंगे।
- मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। घर या ऑफिस के नवनिर्माण को लेकर योजना बना सकते हैं। रविवार विशेष शुभ रहेगा।
- सप्ताह मध्य आपके लिये शुभ नहीं रहेगा। कर्मचारियों के व्यवहार पर नजर बनाये रखें।
- सर्दी-जुकाम की समस्या भी होने की आशंका है। जमीन, वाहन खरीदने को लेकर जल्दबाज़ी न करें। मंगलवार और बुधवार का दिन खास नहीं रहेगा।
मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope) –
- अपनी दिनचर्या में अच्छी आदतों को शामिल कर सकते हैं। सन्तान को करियर के नये अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। धार्मिक चर्चाओं में सम्मिलित हो सकते हैं।
- आप लोगों की परेशानी दूर करेंगे। ज़िम्मेदारी का बोझ आपके ऊपर रहेगा। बेरोजगार छात्रों को नौकरी के लिये इंटरव्यू का बुलावा आ सकता है।
- सामाजिक सम्बन्धों का दायरा विस्तृत होगा। मंगलवार और बुधवार का दिन काफी शुभ है।
- काम का दबाव अचानक बढ़ सकता है। आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी।
- सेहत को लेकर थोड़ी चिन्ता रहेगी। चापलूस लोग आपको बड़ा नुकसान पहुँचा सकते हैं।
- अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें की सलाह दी जाती है। हफ्ते के आखिर में कुछ परेशानी रहेगी।