साप्ताहिक लकी राशियां 10 से 16 फरवरी 2024: इस माह के दूसरे सप्ताह की शुरुआत 10 फरवरी से हो चुकी है। ज्योतिष के दृष्टिकोण से बेहद यह सप्ताह बेहद खास है। बता दें इस सप्ताह बुध और सूर्य कुंभ राशि में गोचर करेंगे, जिससे बुधादित्य नाम का राजयोग बन रहा है। इस राजयोग से कुछ राशियों को इस सप्ताह विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं, साथ ही इन जातकों को वैवाहिक जीवन, नौकरी, करियर और बिजनेस में शुभ समाचार मिलने के योग है। ऐसे में आइए लकी राशियों के बारे में जानते हैं…
मिथुन राशि (Gemini)
ज्योतिष के अनुसार मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह लाभदायक होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के वेतन में वृद्धि के योग है। माना जा रहा है कि यह नया सप्ताह गुड लक से भरा रहेगा, मनचाहे परिणामों की प्राप्ति संभव है। अगर किसी बात को लेकर परेशानी चल रही थी, तो वह दूर होती नजर आएगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि संभव है। सप्ताह के मध्य में घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। कोई पसंदीदा वस्तु खरीद सकते हैं। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां रहेगी। कारोबार में मुनाफा होने की संभावना है।
सिंह राशि (Leo)
फरवरी का यह नया सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए कल्याणकारी रहने वाला है। आपको निवेश में मनचाहा लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट की प्राप्ति होने की संभावना है। सिंह राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत में ही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अगर किसी नई नौकरी की तालाश कर रहे थे, तो कोई ऑफर मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में व्यापार में धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। इस सप्ताह भाग्य का अपेक्षित सहयोग प्राप्त होने से अड़चनें समाप्त होंगी। लव लाइफ शानदार रहने वाली है। डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo)
यह सप्ताह कन्या वालों के लिए शुभ हो सकता है। प्रेम जीवन में चल रही दिक्कतें दूर हो सकती हैं। कन्या राशि के जातकों के पास नई नौकरी का प्रस्ताव आने की संभावना है कोर्ट में चल रहे मामले का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आर्थिक मामलों में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अपने मित्र, परिजनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी। लव पार्टनर से नजदीकियां बढ़ेंगी। घर परिवार के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। उत्साह में वृद्धि संभव है।
कुंभ राशि (Kumbh)
ज्योतिष ks अनुसार कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी खास रहने वाला है। इस सप्ताह लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय और भी शुभ है। मान सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य में उच्च अधिकारियों से मुलाकात संभव है। करियर कारोबार के लिए की गई यात्राएं लाभकारी सिद्ध होंगी। लाभदायक योजना से जुड़ने का मौका भी मिल सकता है। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से बड़ी समस्या दूर होगी। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। लव पार्टनर समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा।