Weekly Numerology : इस हफ्ते यानी 31 अक्टूबर से 6 नवंबर 2022 के अंक राशिफल के अनुसार 2, 5 और 8 मूलांक वालों को बड़ी कामयाबी हासिल होगी। उनके बड़े सपने साकार हो सकते हैं। वहीं कुछ मूलांक के जातकों को सफलता के लिए संघर्ष करना पड़ सकता हैं। जानें आपका साप्ताहिक अंक राशिफल 31 अक्टूबर से 6 नवंबर 2022 कैसा रहेगा। (साप्ताहिक अंक ज्योतिष 31 अक्टूबर से 6 नवंबर 2022 )
साप्ताहिक अंक राशिफल 31 अक्टूबर से 6 नवंबर 2022
मूलांक 1 (एक) – इस मूलांक के जातकों के इस हफ्ते बेहद सतर्क रहना होगा। आपकी धन में कमी आ सकती है। किसी से विवाद का सामना करना पड़ सकता है। तनाव बढ़ेगा। कुछ करीबी आपके साथ कुटिल चाल चल सकते हैं।
मूलांक 2 (दो) – इस मूलांक के लोगों को बड़ी कामयाबी मिल सकती हैं। सेहत ठीक रहेगी। दिनचर्या में बदलाव होगा। कारोबार की समस्या दूर होगी। छात्रों के उच्च शिक्षण संस्थान में दाखिले के सपने साकार हो सकते हैं। तनाव कम होगा।
मूलांक 3 (तीन) – व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। इस हफ्ते इन मूलांक के जातकों को यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जोखिम न लें। आपको नए स्रोतों से लाभ होगा। प्राथमिकता वाले कार्यों को पूरा करने में आलस्य न करें। खर्च कम करें।
मूलांक 4 (चार) – अनजान लोगों के साथ मेलमिलाप का नुकसान होगा। अपने कार्यों को पूरा करने के लिए किसी मित्र की मदद ले सकते हैं। धन की स्थिति ठीक रहेगी। आपकाे नए स्रोतों से लाभ होगा। लेकिन खर्च ज्यादा हो सकता है।
मूलांक 5 (पांच) – जिनका मूलांक पांच है वे काफी खुश रहेंगे। इस सप्ताह बड़ी खुशी मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन, करियर को लेकर अच्छी खबर मिलेगी। विवादित मामले हल होंगे। युवाओं को कामयाबी मिल सकती है। दंपत्ति खुश रहेंगे। (साप्ताहिक अंक ज्योतिष 31 अक्टूबर से 6 नवंबर 2022 )
मूलांक 6 (छह) – इस हफ्ते विवाद का सामना करना पड़ सकता है। पैतृक संपत्ति संबंधी मामले कोर्ट-कचहरी तक पहुंच सकते हैं। वाहन आदि खरीदेंगे। छात्रों को काफी परिश्रम करना पड़ेगा। खानपान को नियंत्रित रखें। कष्ट हो सकता है।
मूलांक 7 (सात) – पुराने जान-पहचान वालों से मुलाकात होगी। आपकाे नए कार्यों से लाभ हो सकता है। पारिवारिक लोगोंं से बहस की संभावना है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। साथियों के साथ घूमने जा सकते हैं। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे।
मूलांक 8 (आठ) – इस मूलांक के जातकों के लिए यह हफ्ता शानदार रहेगा। यात्रा संबंधी दिक्कत दूर होगी। बड़े काम पूरे होंगे। सपने साकार होंगे। प्रसन्न रहेंगे। आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में सफलता मिलेगी।
मूलांक 9 (नौ) – सामाजिक लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। राजनीतिक लोगों को लाभ हो सकता है। अज्ञात सोर्स से आय होने की संभावना है। गलत संगति को छोड़ें। किसी के बहकावे में न आएं।