Thursday, March 23, 2023
HomeWorld Newsट्विटर पर ट्रेंड हुआ #Whatsappdown, मीम्स की आई बाढ़, सरकार ने मांगी...

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #Whatsappdown, मीम्स की आई बाढ़, सरकार ने मांगी व्हाट्सएप की गड़बड़ी की रिपोर्ट

Telegram

WhatsApp Down: मंगलवार को दुनिया कई देशों में WhatsApp की सर्विस डाउन रही। दोपहर 12.30 बजे से करीब डेढ़ घंटे तक डाउन रहने के बाद दोपहर 2.06 बजे व्हाट्सएप ने काम करने शुरू किया। इस गड़बड़ी को लेकर सरकार ने WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta से रिपोर्ट मांगी है। इस गड़बड़ी के चलते ट्विटर पर #Whatsappdown ट्रेंड होने लगा और मीम्स की बाढ़ आ गई।

देश में राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत दूसरे राज्यों में यूजर्स ने मेटा-ओन्ड मैसेंजर सर्विस में गड़बड़ी की शिकायत की।  वेबसाइट ट्रैकर down detector ने मैसेंजर सर्विस बंद रहने की जानकारी दी थी। व्हाट्सएप की गड़बड़ी भी ट्विटर पर ट्रेंड कर रही थी। इस एप के 2 अरब से ज्यादा मासिक एक्टिव यूजर्स हैं।

WhatsApp बंद होने की खबर दोपहर करीब 12.30 बजे सामने आई थी। सर्विस बंद रहने के एक घंटे बाद WhatsApp की पैरेंट कंपनी मेटा के प्रवक्ता ने कहा- हमें जानकारी मिली है कि कई लोगों को मैसेज भेजने में दिक्कत हो  रही है। हम WhatsApp सर्विस को जल्द से जल्द सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन कंपनी ने इस गड़बड़ी की वजह नहीं बताई।

बीते साल 6घंटे तक बंद थे ये प्लेटफार्म

बीते साल 4 अक्टूबर 2021 को फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप प्लेटफॉर्म करीब 6 घंटे तक पूरी दुनिया में बंद रहे थे, जिसके चलते अरबों यूजर्स को परेशानी हुई थी।इसका असर अमेरिकी बाजार में फेसबुक के शेयरों पर भी दिखा था। दुनियाभर में Facebook के 2.85 अरब मंथली एक्टिव यूजर, WhatsApp के 2 अरब और Instagram के 1.38 अरब यूजर हैं। सरकार ने मंगलवार को व्हाट्सएप के डाउन रहने पर इसकी पैरेंट कंपनी से गड़बड़ी की रिपोर्ट मांगी है।

ट्विटर पर मीम्स की बाढ़

 

 

 

 

 

 

Snake : इंसानों को देखते ही डर जाता है उड़ने वाला सांप! जानिए ऐसा क्यों

Telegram
RELATED ARTICLES

Most Popular