नए साल 2026 पर WhatsApp का बड़ा तोहफा: स्टिकर, वीडियो कॉल इफेक्ट्स और ग्रुप इवेंट फीचर्स हुए लॉन्च

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नए साल 2026 के जश्न को और खास बनाने के लिए WhatsApp ने एक साथ कई नए फीचर्स रोल आउट किए हैं। कंपनी के मुताबिक, न्यू ईयर प्लेटफॉर्म के लिए सबसे व्यस्त दिन होता है, जब मैसेजिंग और कॉलिंग के नए रिकॉर्ड बनते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यूजर्स के अनुभव को ज्यादा मजेदार और इंटरैक्टिव बनाने के लिए ये अपडेट्स लाए गए हैं।

नए स्टिकर और वीडियो कॉल इफेक्ट्स से बनेगी बातचीत खास

WhatsApp ने न्यू ईयर थीम पर आधारित एक नया स्टिकर पैक लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स आसानी से अपने दोस्तों और फैमिली के साथ जश्न की भावना शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा वीडियो कॉल के लिए भी नए इफेक्ट्स जोड़े गए हैं। कॉल के दौरान इफेक्ट्स ऑप्शन पर टैप करके फायरवर्क्स, कन्फेटी और स्टार एनिमेशन जैसे विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही एनिमेटेड कन्फेटी रिएक्शन की वापसी हुई है, जिससे मैसेज पर रिएक्ट करना पहले से ज्यादा मजेदार हो गया है।

स्टेटस अपडेट में पहली बार एनिमेटेड स्टिकर

WhatsApp ने स्टेटस फीचर को भी नए साल के रंग में रंग दिया है। पहली बार स्टेटस अपडेट के लिए एनिमेटेड स्टिकर पेश किए गए हैं। यूजर्स 2026 थीम वाला लेआउट चुनकर अपनी पसंद के एनिमेटेड स्टिकर जोड़ सकते हैं, जिससे स्टेटस पहले से ज्यादा आकर्षक और क्रिएटिव दिखेगा।

ग्रुप चैट में आसान होगी न्यू ईयर पार्टी प्लानिंग

अगर आप नए साल पर पार्टी या किसी खास इवेंट की प्लानिंग कर रहे हैं, तो WhatsApp का नया ग्रुप इवेंट फीचर आपके काम आएगा। अब ग्रुप चैट के अंदर ही इवेंट बनाया जा सकता है और उसे पिन किया जा सकता है, ताकि सभी मेंबर्स को जरूरी जानकारी एक नजर में दिखती रहे। इसके साथ ही फूड, ड्रिंक्स और एक्टिविटी तय करने के लिए पोल फीचर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे प्लानिंग आसान और व्यवस्थित हो जाती है।

BSNL Annual Plan: नए साल से पहले BSNL का बड़ा धमाका: रोज 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला सालाना प्लान