जमीन का बंटवारा मांगा तो पिता, भाई और पड़ोसियों ने की मारपीट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महासमुंद. जमीन का बंटवारा मांगने पर युवक के साथ उसके पिता, भाई के साथ पड़ोसियों ने मारपीट की। मामले की रिपोर्ट बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।

पुलिस को टिकेसर सोनी पिता शंभू सोनी (32 साल) निवासी ग्राम उडेला ने बताया कि 16 जून की रात करीब 7 से 7.30 बजे मैंने मेरे पिताजी से एवं भईया से जमीन में अपने हक का बंटवारा मांगा। जिस पर मेरे पिताजी शंभू सोनी एवं बड़े भैया टिकेलाल सोनी मुझे गालियां और जाने से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद मेरे पिताजी द्वारा पड़ोसी जमुना प्रसाद एवं जनकलाल रात्रे को बुलाकर घर के सामने सड़क में चारों ने मिलकर मुझसे डंडे से मारपीट किया। इस मारपीट से मेरे पीठ, दोनों हाथ, कमर, बांए जांघ व अन्य जगह में चोट लगी है। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें –  धान की बोआई को लेकर विवाद, बेटे ने मां से की मारपीट