Wednesday, July 16, 2025
HomeAstrologyआज कौन बनेगा भाग्यशाली? 4 जुलाई 2025 का राशिफल एक क्लिक में...

आज कौन बनेगा भाग्यशाली? 4 जुलाई 2025 का राशिफल एक क्लिक में पढ़ें

Aaj Ka Rashifal 4 July 2025, आज का राशिफल 4 जुलाई 2025: आज 4 जुलाई 2025 का राशिफल करियर, वित्त, प्रेम और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में अवसरों के लिहाज से कैसा रहेगा। जानें कौान रहेंगे भाग्यशाली।

Aaj Ka Rashifal 4 July 2025, आज का राशिफल 4 जुलाई 2025

मेष राशिफल 4 जुलाई 2025 (Aries)

कड़वे वचनों का प्रयोग न करें। क्रोध करने से बचना चाहिये। दिनचर्या व्यवस्थित और अनुशासित रखें। स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। प्रतिस्पर्धा के माहौल में आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। इनकम के साधन बढ़ सकते हैं।

वृषभ राशिफल 4 जुलाई 2025 (Taurus)

आज काम का अधिक दबाव रहेगा। इस दबाव के कारण घर में झगड़ा हो सकता है। सोच-विचार के ही बड़ा निर्णय लें,आपको उसके लिये काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है। बातचीत करते हुये शब्दों का चयन सही तरह से करें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर परिजन नाखुश हो सकते हैं।

मिथुन राशिफल 4 जुलाई 2025 (Gemini)

आज जल्दबाजी के कार्यों के कारण आपको समस्या हो सकती है। कानूनी मामलों में सफलता मिलने की सम्भावना बन रही है। रक्तचाप और शुगर के रोगियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। वाहन में खराबी आ सकती है।

कर्क राशिफल 4 जुलाई 2025 (Cancer)

आज विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में आशा के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। अपनी स्किल्स को लेकर अत्यन्त आत्मविश्वास में रहेंगे। परिवार के साथ पर्यटन के लिये जा सकते हैं। उच्चाधिकारियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह राशिफल 4 जुलाई 2025 (Leo)

आज विवादित मुद्दों में उलझ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के कार्यों में मदद करेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ेपन के कारण आपसे परिजन नाराज हो सकते हैं। आँखों में जलन की शिकायत हो सकती है।

कन्या राशिफल 4 जुलाई 2025 (Virgo)

आज सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। घर में भाई-बहनों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। आज आप किसी काम को लेकर भाग्यशाली रहेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह के रिश्ते मिल सकते हैं। घर में मनचाहे भोजन का स्वाद लेंगे।

Sawan 2025: सावन में शिव अभिषेक की ये हैं शुभ तिथियां, महादेव की कृपा ऐसे प्राप्त करें

तुला राशिफल 4 जुलाई 2025 (Libra)

आज धन उधार में न दें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। नसों में खिंचाव की समस्या रहेगी। महिलाएं आज काफी व्यस्त रहेंगी। नकारात्मक विचारों का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर विचलित न हों। मित्रों की भावनाओं का सम्मान करें।

वृश्चिक राशिफल 4 जुलाई 2025 (Scorpio)

नई तकनीकों को अपनाने में हिचक न करें। प्रेम सम्बन्धों में भावनात्मक निकटता बढ़ेगी। वैवाहिक सम्बन्ध मधुर रहेंगे। उधार का धन वापस मिल सकता है। आपकी छवि में अत्यन्त सुधार आयेगा। सन्तान की शिक्षा पर आप अत्यधिक ध्यान देंगे।

धनु राशिफल 4 जुलाई 2025 (Sagittarius)

आज ईर्ष्या की भावना रहेगी। करियर के मामले में दिन बहुत शुभ रहने वाला है। वित्तीय योजनाओं को आप समय देंगे। नयी योजनाओं पर आप काम कर सकते हैं। पुराने मामले का निपटारा हो सकता है।

मकर राशिफल 4 जुलाई 2025 (Capricorn)

आज व्यवसाय में पार्टनरशिप को काफी महत्व देंगे। लेन-देन के मामले में आप अत्यन्त भाग्यशाली रहेंगे। घर के बुजुर्ग मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन करेंगे। अध्यात्मिक चर्चाओं में भाग ले सकते हैं। अधूरे पड़े कार्यों को पूरा कर लेंगे। घर की व्यवस्था में सुधार होगा।

कुंभ राशिफल 4 जुलाई 2025 (Aquarius)

आज तनाव भरा हुआ रहेगा। आलस्य समय व्यर्थ न करें। आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है। लोग आपकी भावनाओं का निरादर कर सकते हैं। प्रबन्धन कार्यों से जुड़े लोगों को कमियों पर गौर करना चाहिये।

मीन राशिफल 4 जुलाई 2025 (Pisces)

आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। खर्चों पर नियन्त्रण रखें। पहले की गयी मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। दिखावा न करें।।

जुलाई 2025 मासिक राशिफल: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े मौके!

Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular