Saturday, June 10, 2023

महिलाएं बना रहीं जूता-चप्पल, गोबर पेंट, दोना-पत्तल, सीएम बघेल ने सराहा

More articles

Join to Us

रायपुर. सीएम भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर मुंगेली जिले के लोरमी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चंदली पहुंचे। श्री बघेल चंदली गोठान में रीपा गतिविधियों का अवलोकन करने के साथ खुड़िया में आम जनता से भेंट मुलाकात करेंगे।

सीएम बघेल ने सबसे गोबर पेंट यूनिट का अवलोकन किया। इस दौरान  जय बुढ़ा देव स्वसहायता समूह की सदस्य सुनीता ध्रुव ने बताया कि हम 2 माह से गोबर से प्राकृतिक पेंट का निर्माण कर रहे हैं और 860 लीटर गोबर बेच चुके हैं। इससे 62 हजार रुपए की आमदनी हो चुकी है।

दोना पत्तल यूनिट का संचालन कर रही माँ अंबे स्वसहायता समूह की सदस्य गनेशिया पटेल ने बताया कि दस हजार बंडल दोना पत्त बना चुकी हैं । दो महीनों में 20 हजार की आमदनी हो चुकी है। सीमार्ट में भी पत्तल बेच रहे हैं और साप्ताहिक बाजार भी भेज रहे हैं। सीएम ने महिलाओं के इस प्रयास की सराहना की।

इसके बाद चंदली रीपा में ही संचालित हो रहे जूता चप्पल यूनिट का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। वंदे मातरम स्वसहायता समूह की पुष्पा खुंटे ने बताया कि एक महीने में ही 309 नग स्लीपर बेच चुकी हैं। इससे 11400 रुपए की आय हुई ।

फिर मुख्यमंत्री ने डिस्प्ले यूनिट प्रशिक्षण कक्ष देखा और वाई फाई की सुविधा आरंभ की। सदस्यों ने मुख्यमंत्री को यहां हो रहे मछली पालन के बारे में भी बताया। कहा कि यहां तीन तालाब हैं। पुष्पा ने मुख्यमंत्री को बताया कि हमारे पास तीन तालाब हैं  और एक क्विंटल मछली हमने निकाली है। इससे दो लाख रुपए की आमदनी की संभावना है।

CG : अब हम बुझाएंगे जंगलों की आग, महिलाओं की नेक पहल, पेश की मिसाल

Latest