Tuesday, January 21, 2025
HomeAstrologyYearly Horoscope 2025: इस राशि पर शनि साढ़ेसाती का असर शुरू होगा,...

Yearly Horoscope 2025: इस राशि पर शनि साढ़ेसाती का असर शुरू होगा, जानें मेष सहित इन 6 राशियों का वार्षिक राशिफल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Yearly Horoscope 2025: इस वर्ष मेष राशि वालों पर शनि साढ़ेसाती का असर शुरू होगा, आइए यहां जानते हैं जानें मेष से कन्या तक 6 राशियों का वार्षिक राशिफल कैसा रहेगा। धन पक्ष, सेहत, शिक्षा, नौकरी की स्थिति कैसी रहने वाली है। (Varshik Rashifal 2025)

मेष वार्षिक राशिफल 2025 (Aries Yearly Horoscope 2025)

आर्थिक पक्ष: साल 2025 आपकी वित्तीय स्थिति के लिये काफी अनुकूल रहेगा। राहु अधिकतर समय आपकी राशि से एकादश भाव में रहेगा साथ ही गुरु की दृष्टि भी एकादश भाव में रहेगी, जो आपकी आय को बढ़ायेगी। यद्यपि वर्ष की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी। आपको धन कमाने के लिये काफी मेहनत करनी पड़ेगी।अप्रैल के बाद आपको उत्तम धन लाभ होगा। जॉब में आपके वेतन बढ़ने के प्रबल योग हैं। कार खरीद सकते हैं। आपको राहु का भरपूर सहयोग मिलेगा। लम्बी अवधि की योजनाओं पर निवेश कर सकते हैं। आप बचत के बजाय निवेश पर ध्यान देंगे। यात्राओं पर अनावश्यक धन खर्च न करें।

सेहत: इस साल के प्रारंभ के तीन माह शनि देव आपकी राशि से एकादश भाव में रहेंगे। जिसके चलते आपकी सेहत अच्छी रहेगी। मई महीने में स्त्रियों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 29 मार्च 2025 को शनि के द्वादश भाव में आने से साढ़े साती शुरू होने वाली है। यदि आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो आपको दवाइयों के मामले में लापरवाही नहीं करनी चाहिये। जुलाई माह में वक्री शनि के प्रभाव से सेहत बेहत कमजोर होने की आशंका है। इस दौरान नींद पर्याप्त मात्रा में लें, आप अनिद्रा का शिकार हो सकते हैं। वर्ष का आखिरी भाग सेहत के दृष्टिकोण से ठीक रहेगा।

परिवार व समाज: मेष राशि के जातक इस वर्ष परिवार को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। 29 मार्च के बाद मीन राशि में शनि का गोचर दूसरे भाव को प्रभावित करेगा। जिसके कारण आपको परिजनों तथा अन्य लोगों की सहायता करनी पड़ सकती है। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको परिवार में रूतबा बढ़ेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मई से अक्टूबर महीने के बीच बच्चों को लेकर कुछ समस्या देखने को मिल सकती है। पिता की बातों की अनदेखी करने से बचना चाहिये। राहु की उत्तम स्थिति के कारण सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। वर्ष के अंत में घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

प्रेम जीवन: वर्ष 2025 में साढ़े साती के प्रभाव के कारण वैवाहिक सुख को लेकर कुछ समस्या हो सकती है। मार्च महीने तक का समय वैवाहिक व प्रेम सम्बन्धों के लिये ठीक रहेगा। आप लाइफ पार्टनर को पर्याप्त समय दें। आपके रिश्तों में सुधार होगा। 18 मई 2025 के बाद केतु के प्रभाव के कारण नव दम्पति को गर्भधारण को लेकर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जुलाई से अक्टूबर 2025 के बीच थोड़ी समस्या अवश्य होगी जिसका आप समाधान भी प्राप्त कर लेंगे।

शिक्षा और नौकरी: इस वर्ष की शुरुआत में दफ्तर में षडयन्त्रों का सामना करना पड़ेगा। आप करियर को लेकर नयी ऊँचाइयाँ प्राप्त करेंगे। तकनीक शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को बेहतरीन नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। उच्च शिक्षण संस्थानों द्वारा ली जाने वाली प्रवेश परीक्षा में अपेक्षा से बेहतर परिणाम हासिल करेंगे। जून के बाद वक्री शनि के कारण परिणाम मिलने में कुछ देर हो सकती है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई पर खास ध्यान देना चाहिये, लापरवाही से बचें। यह वर्ष शिक्षा को लेकर काफी शुभ रहेगा। जनवरी से लेकर अक्टूबर 2025 तक की अवधि करियर के लिये अच्छा है।

उपाय: हर मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी के मन्दिर जाकर पूजा पाठ करें, हनुमान चालीसा पाठ और राम नाम कीर्तन करें।

वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 (Taurus Yearly Horoscope 2025)

धन पक्ष: इस वर्ष के पहले तीन महीने वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पैतृक सम्पत्ति को लेकर समस्या होने के योग बन रहे हैं। यदि किसी तरह का कोई लीगल मामला चल रहा है तो उसे निपटाने में सफलता मिलेगी। नया काम शुरु करने के लिये आपको लोन लेना पड़ सकता है। लेकिन जोखिम भी उठाना पड़ सकता है। हालांकि आपके काम में बढ़ोत्तरी होगी। शेयर मार्केट में बना सोचे समझे निवेश करने से बचना चाहिये। अप्रैल से अगस्त के बीच आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। जुलाई 2005 में आपको अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। कारोबार में बड़ी आर्थिक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार के ऊपर आपको धन खर्च करना पड़ेगा।

सेहत: वर्ष 2025 में आपको सेहत को लेकर सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिये। वर्ष के शुरुआती भाग में कुछ रोग से ग्रसित हो सकते हैं। मार्च-अप्रैल 2025 में वक्री शुक्र के चलते गर्भवती महिलाओं को कुछ परेशानी दे सकता है।जुलाई महीने में अपच की समस्या होने के योग बन रहे हैं। पौष्टिक सेवन अवश्य करें एवं जल का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें। इससे आपका पाचन संस्थान उत्तम रहेगा। आपको अनावश्यक दवाइयों का सेवन नहीं करना चाहिये। वर्ष 2025 का उत्तरार्ध सेहत के दृष्टिकोण से शुभ नहीं है।

परिवार व समाज: वर्ष की शुरुआत में शनि के चलते परिवार को लगातार कुछ न कुछ समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष में कई तरह की परेशानियाँ देखने को मिलेंगी। नव विवाहितों को थोड़ा समझदारी से स्थितियों को सम्भालना होगा। आप खुद को शान्त रखें और परिवार में उथल-पुथल को सम्भालने की कोशिश करें। माता से विवाद हो सकता है। जून से सितम्बर 2025 के बीच परिवार में परेशानियाँ होगी। इस बीच वाहन दुर्घटना के योग हैं। समाज में रूतबा बढ़ेगा।

प्रेम जीवन: विवाह के रास्ते खुल सकते हैं। जीवनसाथी करियर को लेकर काफी सतर्क रहेगा। आपका व्यवहार भी जीवनसाथी के प्रति बहुत ही अच्छा रहेगा। जून से सितम्बर के बीच धन-सम्पत्ति आदि को लेकर वैवाहिक सम्बन्ध में कुछ छिटपुट समस्या होगी। विवाहेत्तर संबंधों से आपको पूरी तरह से दूरी बना लेनी चाहिये। शनि की पञ्चम भाव में दृष्टि के कारण नये प्रेम सम्बन्धों में किसी भी तरह के वादे को लेकर कुछ सावधान रहें। तनाव होने के योग बन रहे हैं।

शिक्षा और नौकरी: वर्ष 2025 करियर, नौकरी को लेकर सामान्य रहेगा। प्रारंभिक तीन माह के दौरान राहु के एकादश और दशम भाव में प्रभाव में रहने के कारण शिक्षा, नौकरी और करियर की स्थिति अच्छी रहेगी। अप्रैल 2025 तक का समय पढ़ाई के लिये शुभ रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिये। इसके बाद राहु के दशम भाव में गोचर के कारण करियर को लेकर परेशानियां आने की आशंका है। किन्तु इसके बावजूद शनि की शुभ स्थिति के कारण प्रमोशन को लेकर काफी प्रसन्न रहेंगे। दफ्तर में आप अच्छा समय बितायेंगे।

उपाय: जातक को हर शनिवार को हनुमान चालीसा और शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। साथ ही जरूरतमंदों की सेवा करना चाहिए।

मिथुन वार्षिक राशिफल 2025 (Gemini Yearly Horoscope 2025)

धन पक्ष: वर्ष 2025 की शुरुआत शुभ रहेगी। मकान निर्माण से जुड़े लोगों को भारी धन लाभ हो सकता है। विदेशी भूमि में जाकर व्यवसाय करने वाले लोगों के लिये वर्ष बेहद शुभ है। आपको उच्च धन लाभ होगा। अप्रैल में शनि की स्थिति आपकी आय के लिये बेहतरीन रहेगी। यद्यपि इसके कारण आपके बहुत से काम धीरे से होंगे लेकिन इसके बाद भी आप अपनी योग्यता से परिस्थितियों को नियन्त्रण में कर लेंगे। ऑटो क्षेत्र में लाभ हो सकता है। अप्रैल से जुलाई के बीच धन उधार देना पड़ेगा। जुलाई के बाद उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। मई के बाद राहु के नवम भाव में गोचर के कारण निवेश में सतर्कता रखनी चाहिये।

सेहत: वर्ष 2025 के शुरुआती महीनों में आपकी सेहत खराब रहेगी। खानपान में लापरवाही के कारण कुछ समस्या होगी। शनि देव की दॄष्टि वृषभ राशि से द्वादश भाव पर रहेगी जिसके कारण अक्सर शरीर में दर्द की शिक़ायत हो सकती है। कंपीटिश परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को कुछ तनाव जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आपको सतर्क रहना होगा। जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या है वे इस वर्ष अपना ध्यान रखें। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह वर्ष सामान्य रहेगा। अक्टूबर 2025 के बाद सेहत में सुधार हो जायेगा।

परिवार व समाज: वर्ष 2025 की शुरुआत में पारिवारिक जीवन आनंददायक रहेगा। बच्चों से सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण होगा। आपके घर में शुभ कार्यो का आयोजन होने की संभावना है। अप्रैल के बाद वैवाहिक जीवन में कुछ दिक्कत हो सकती है। अहंकार के कारण कई रिश्ते प्रभावित होंगे। अप्रैल के बाद शनि मीन राशि में होंगे व उस समय शनि की दॄष्टि सप्तम और चतुर्थ भाव में होगी। आपके माता-पिता को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। बच्चों की गतिविधियं पर नजर बनाये रखें। सामाजिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं।

प्रेम जीवन: वर्ष 2025 की शुरुआत में परिवार के लोग आपके लव अफेयर का विरोध कर सकते हैं। प्रेमी जन के साथ रिश्तों में दूरियां होने की सम्भावना बन रही है। विवाह के लिए वर्ष का उत्तरार्ध बेहतर रहेगा।साल के बीच में तलाक के मामलों के सुलझने की सम्भावना बन रही है। जुलाई से अक्टूबर के बीच सावधानी रखें। महिलाओं को वैवाहिक जीवन में कई दिक्कतें हो सकती है। अहंकार का त्याग करें। वर्ष के उत्तरार्ध में यात्रा कर सकते हैं।

शिक्षा और नौकरी: नौकरी में बदलाव के लिएअप्रैल के पहले का समय अच्छा रहेगा। बच्चे शिक्षा के उद्देश्य से यात्रा कर सकते हैं। पढ़ाई में बार-बार रूकावट आ सकती है। कारोबारी लोगों के लिये समय बेहद शुभफलदायी रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को इस वर्ष अफसरों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। प्रमोशन को लेकर भी तनाव हो सकता है। जून से अगस्त 2025 तक का समय नकारात्मक रहेगा। सितम्बर के बाद कारोबार में नये साझेदार जुड़ सकते हैं।

उपाय: काली मन्दिर में शनिवार को पूजा करें। चिड़ियों के लिए दाना, चींटियों के लिए शक्कर रखें।

कर्क वार्षिक राशिफल 2025 (Cancer Yearly Horoscope 2025)

धन पक्ष: वर्ष 2025 की शुरुआत में धन की कमी हो सकती है जिससे आपके काम प्रभावित हो सकते हैं। मार्च के बाद रूका हुआ धन वापस मिल सकता है।आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। लेकिन जून के बाद के कार्य में सफलता मिलेगी। आपको धन लाभ होगा। राहु की स्थिति के कारण शेयर मार्केट में सावधानी पूर्वक इनवेस्ट करें। आय के स्रोत में कमी हो सकती है। ऋण लेने की सम्भावना बन रही है। ऑनलाइन गेमिंग के क्षेत्र में कार्य करेंगे। आपको बचत पर ध्यान देना चाहिये। साझेदार के साथ आपको अपने सम्बन्ध बेहतर रखने चाहिये।

सेहत: वर्ष 2025 की शुरुआत में रोग हो सकता है। हालांकि 18 मई के पहले आप कई समस्याओं से बचे रहेंगे। गुरु के मिथुन राशि में गोचर के बाद परिस्थिति सेहत के लिये हितकर नहीं रहेंगी। राहु का अष्टमस्थ गोचर पेट सम्बन्धी रोग उत्पन्न करेगा। जातक को दवाइयों पर खर्च करना पड़ सकता है। आहार में शुद्धता रखें। अप्रैल से जून 2025 तक का समय थोड़ा सम्वेदनशील रहेगा। नींद न आने के कारण सिरदर्द की समस्या होती रहेगी। अक्टूबर 2025 के बाद अतिचारी गुरु आपकी राशि में गोचर करेगा। संतान का ध्यान रखें।

परिवार व समाज: वर्ष 2025 की शुरुआत सामाजिक दृष्टिकोण से अच्छी रहेगी। मई महीने से अगस्त 2025 के बीच मांगलिक कार्यों में व्यवधान हो सकते हैं। तनाव के योग बन रहे हैं। इस वर्ष पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आपको लोगों से आचार-व्यवहार का तरीका सीखना होगा। कुछ लोग षड्यन्त्र कर सकते हैं। अगस्त-सितम्बर 2025 में परिवार में कुछ विवाद हो सकते हैं। नव विवाहित फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं।

प्रेम जीवन: इस वर्ष आपका वैवाहिक जीवन तनावयुक्त हो सकता है। वर्ष की शुरुआत में बृहस्पति की दृष्टि सप्तम भाव में पड़ती रहेगी। वहीं मई में गुरु की मिथुन राशि और राहु की अष्टम राशि में गोचर के कारण कई बार विवाद भी हो सकते हैं। अतिचारी गुरु के इस राशि में गोचर के कारण अक्टूबर से दिसम्बर 2025 के बीच का समय अच्छा रहेगा। प्रेम सम्बन्धों में भरोसे को लेकर कुछ उतार-चढाव होने की आशंका है। परिवार के लोगों से मधुरता रहेगी।

शिक्षा और नौकरी: वर्ष 2025 में आप करियर में बदलाव कर सकते हैं। वर्ष की शुरुआत में ट्रांसफर और जॉब बदलने की सम्भावना बन रही है। जॉब करने वाले जातक किसी तरह के नये व्यवसाय में भी जुड़ने का विचार बनायेंगे। अपने काम के प्रति निष्ठावान बने रहें। विदेश में जॉब या व्यवसाय करने वाले जातकों के लिये फरवरी और जुलाई 2025 तक का महीना कुछ नकारात्मक हो सकता है। नैतिकता और शुचिता के आदर्शों का पालन अवश्य करें। फाइनेंस से जुड़े लोगों को मई के बाद थोड़ी सावधानी रखनी होगी। अष्टम भाव में राहु का गोचर दिग्भ्रमित कर सकता है।

उपाय: भगवान शिव की आराधना करें। मौसम के अनुसार चीजों का दान करें।

सिंह वार्षिक राशिफल 2025 (Leo Yearly Horoscope 2025)

धन पक्ष: वर्ष 2025 आपको अपने काम में बड़ा विस्तार करने का अवसर मिलेगा। लोग आपकी सहायता करने को उत्सुक रहेंगे। जिसको लेकर आप लोन भी ले सकते हैं। अप्रैल 2025 के बाद पुराने कर्ज से आपको मुक्ति मिल सकती है। आर्थिक स्थिरता के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में बहुत बड़ा सम्मान मिल सकता है। लेकिन फिर भी कारोबारी समझौते सावधानी पूर्वक करें। जुलाई से सितम्बर माह 2025 के मध्य का समय नये निवेश को लेकर अच्छा नहीं रहेगा। फरवरी और मार्च में कुछ समस्या हो सकती है।

सेहत: वर्ष 2025 में आपकी सेहत सामान्य रहेगी। वर्ष के शुरुआती भाग जनवरी से अप्रैल 2025 तक के समय में मधुमेह के रोगियों को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। अपने खानपान पर ध्यान देना चाहिये। 29 मार्च 2025 को शनि आपके पञ्चम भाव में दृष्टि रखें, जिसके कारण पेट में गैस और पाचन सम्बन्धी परेशानी हो सकते हैं। नवम्बर-दिसम्बर 2025 के करीब थकावट और दर्द की शिकायत हो सकती है। भोजन में पोषक तत्वों को अवश्य शामिल करें।

परिवार व समाज: वर्ष 2025 में माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सन्तान को नौकरी के क्षेत्र में शानदार अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। अपनी समस्याओं को मित्रों से अवश्य साझा करें। जून से सितम्बर 2025 मध्य के बीच मित्रों से भी तनाव हो सकता है। जिसे आप बातचीत द्वारा सुलझा लेंगे। फैमिली पर आपको ध्यान देते रहना पड़ेगा। आपको छोटी-छोटी बातें भी काफी प्रभावित करेंगी। जिसके कारण आप गुस्सा हो सकते हैं। ऐसे में शब्दों का चयन संयमपूर्वक करें। किसी पर अधिक विश्वास करना नुकसानदायक हो सकता हैा

प्रेम जीवन: वर्ष 2025 का पूर्वार्ध प्रेम विवाह के लिये ठीक नहीं रहेगा। साल के अन्तिम महीने विवाह कर सकते हैं।दाम्पत्य जीवन को लेकर आप लकी रहेंगे। जीवनसाथी के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। वैसे लोगों का विवाह तय नहीं हुआ है उनके लिये वर/वधू खोजने में परिजनों को दिक्कत होगी। प्रेम सम्बन्धों के लिये वर्ष ठीक रहेगा। मई-जून 2025 के महीने के करीब प्रेमी जोड़ों के बीच विवाद हो सकता है।

शिक्षा और करियर: वर्ष 2025 का शुरुआती भाग शिक्षा और करियर के लिये सकारात्मक रहने वाला है। आप काफी पूरी लगन के साथ अपने काम को आगे बढ़ाने में लगे रहेंगे। तकनीकी आपकी कार्यक्षमता और परिणामों में भी सफलता मिलेगी। शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव में आने के कारण अप्रैल से जुलाई के बीच सरकारी जॉब कर रहे लोगों को इस वर्ष विवादों को लेकर सतर्क रहना चाहिये। छिपे हुए शत्रु कार्यक्षेत्र में परेशान करने का प्रयास करेंगे। करियर को लेकर जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। मई माह में युवाओं को बेहतरीन सफलता मिल सकती है।

उपाय: हर दिन हनुमान चालीसा का पाठ, मंगलवार को जाकर श्री हनुमान की पूजा करें। लोगों की मदद करने का प्रयास करें।

कन्या वार्षिक राशिफल 2025 (Virgo Yearly Horoscope 2025)

धन पक्ष: वर्ष 2025 आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। विलासिता में धन खर्च करेंगे। अप्रैल माह में जॉब में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। मई महीने के बाद आपको व्यापार में कुछ गिरावट महसूस हो सकती है। जुलाई से सितम्बर के बीच आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान धन उधार देने से बचें वरना आपका धन वापस मिलने में कठिनाई होगी। लाइफ पार्टनर के माध्यम से आपको धन लाभ अवश्य होगा। शनि की दशम दृष्टि कन्या राशि से चौथे भाव में पड़ेगी जो आपको धन सम्पत्ति से जुड़े मामलों में आपको भाग्यशाली बनायेगी।

सेहत: इस साल के पहले तीन माह स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अच्छे रहेंगे। जिन लोगों को गम्भीर बीमारी के कारण समस्या है, वे इन महीनों के दौरान उचित उपचार लेकर बेहतर स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। मई माह के बाद कब्ज जैसी समस्याओं से लगातार जूझना पड़ेगा। नान वेज भोजन से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिये। अगस्त-सितम्बर 2025 के बाद जुकाम और वायरल संबंधी समस्या हो सकती है। हालांकि दवाओं पर अधिक धन खर्च नहीं करना पड़ेगा। नेत्रों की सुरक्षा पर ध्यान दें। मोबाइल में कम समय बिताएं।

परिवार व समाज: वर्ष 2025 की शुरुआत में राहु सप्तम भाव पर प्रभाव डालेगा। सजग रहना चाहिये। आप परिवार के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। सुख और विलास के संसाधनों आनन्द उठायेंगे। पारिवारिक दृष्टिकोण से आप लकी रहेंगे। लेकिन कुछ अवरोध भी आने की आशंका रहेगी। जुलाई से नवम्बर 2025 के बीच शनि की वक्री स्थिति विरोधियों में वृद्धि कर सकती है।

प्रेम जीवन: इस साल वैवाहिक जीवन में सुखद परिणाम मिलेंगे। यदि आप किसी प्रेम सम्बन्ध में जुड़े हुये हैं तो आपको विवाह के अवसर मिलेंगे। अप्रैल मास में विवाह योग्य लड़कों का विवाह तय हो सकता है। बृहस्पति का अतिचारी प्रभाव पञ्चम भाव पर स्पष्ट प्रभाव डालता रहेगा। नि:सन्तान दम्पतियों के घर किलकारी गूँजने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। जीवनसाथी से कुछ मौकों पर मदद नहीं मिलेगी। सितम्बर से नवम्बर 2025 के बीच नये प्रेम सम्बन्ध विकसित होने के योग बन रहे हैं।

शिक्षा और नौकरी: जनवरी से मार्च 2025 के बीच का समय करियर, शिक्षा के लिये लाभकारक होगा। इस वर्ष आपको स्वयं को सिद्ध करने के बेहतरीन मौके मिलेंगे। जॉब को लेकर आपको काफी अच्छे अवसर मिलेंगे। लेकिन आपको कार्यक्षेत्र में आपको काफी दबाव का सामना भी करना पडे़गा। टेक्नालॉजी के क्षेत्र में नौकरी मिल सकती है। शिक्षा को लेकर वर्ष ज्यादा शुभ नहीं रहेगा। छात्र पढ़ाई में ज्यादा ध्यान नहीं दे पायेंगे। कई बार अध्ययन में रूकावटों का सामना करना पड़ेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई के बजाय दूसरे काम में लगेगा। परीक्षा में संघर्ष के साथ सफलता मिलेगी। वर्ष 2025 का उत्तरार्ध करियर, नौकरी के लिये उत्तम रहेगा।

उपाय: गुरुवार को श्री विष्णु जी की पूजा करें। सामर्थ्यनुसार दान करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular