Anupamaa Big Revelation: अनुपमा ने बचाया परिवार, वसुंधरा ने माना सच
Anupamaa upcoming episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में दर्शकों को इमोशनल और ड्रामेटिक मोड़ देखने को मिल रहा है। अब तक आपने देखा कि वसुंधरा कोठारी का गुरूर पूरी तरह टूट चुका है। उसे यह एहसास हो गया है कि अनुपमा न सिर्फ सच्ची है बल्कि परिवार को जोड़ने वाली ताकत भी है। इसी समझ के साथ वसुंधरा खुद शाह हाउस पहुंचती है और अनुपमा से दिल से माफी मांगती है।
परी को मिला बहू का दर्जा, अनुपमा हुई भावुक
वसुंधरा यह भी ऐलान करती है कि अब वह परी को पूरे सम्मान के साथ बहू के रूप में स्वीकार करने के लिए तैयार है। यह सुनते ही अनुपमा की आंखें नम हो जाती हैं। वहीं, पराग शाह पूरे शाह परिवार को कोठारी हाउस आने का न्योता देता है और बताता है कि वसुंधरा के जन्मदिन पर एक भव्य पार्टी का आयोजन किया जाएगा।
जन्मदिन पार्टी में होगा नया बवाल
आने वाले एपिसोड्स में कहानी और दिलचस्प होने वाली है। प्रेरणा भी वसुंधरा के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने की कोशिश करेगी, लेकिन वसुंधरा उस पर गुस्सा हो जाती है। ऐसे मुश्किल वक्त में अनुपमा प्रेरणा का साथ देती नजर आएगी। इस बार अनुपमा पूरे परिवार के सामने वसुंधरा की जमकर तारीफ करेगी और कहेगी कि उसकी सच्चाई ने पूरे परिवार को टूटने से बचा लिया, वरना रजनी सब कुछ बर्बाद कर देती।
कोठारी हाउस जाने से डर रहे तोषु और किंजल
दूसरी तरफ तोषु और किंजल कोठारी हाउस जाने से कतराते दिखेंगे। उनका कहना है कि हर बार वहां जाकर उन्हें किसी न किसी वजह से बेइज्जती का सामना करना पड़ता है।
प्रेम और राही के बीच रोमांस
पराग अपने परिवार के साथ मिलकर वसुंधरा के जन्मदिन की तैयारियों में जुट जाता है। प्रेम बा के लिए केक बनाता है, जबकि राही घर के बाकी काम संभालती है। इसी दौरान प्रेम और राही के बीच रोमांटिक पल भी देखने को मिलेंगे।
राही के फैसले से भड़की वसुंधरा
इसी बीच परी अनुपमा और शाह परिवार के साथ कोठारी हाउस पहुंचती है, जहां अनुपमा का भव्य स्वागत किया जाता है। पराग सबके सामने परी को अपनी बेटी कहता है। वहीं, राही मौका मिलते ही परिवार के सामने अपनी बात रखने लगती है और 25 पन्नों का लंबा भाषण देती है। सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब राही प्रेम से कहती है कि वह मां नहीं बनना चाहती। यह बात वसुंधरा सुन लेती है और उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। वसुंधरा कहती है कि मां ने सब कुछ इतने अच्छे से संभाला है और बेटी सब कुछ बिगाड़ने में लगी हुई है।