BHU Recruitment 2026: सीनियर साइंटिस्ट, स्टेनोग्राफर और ड्राइवर सहित कई पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

BHU Recruitment 2026: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने साल 2026 के लिए टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत सीनियर साइंटिस्ट कम हेड, फार्म मैनेजर, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III और ड्राइवर समेत कई पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो अभ्यर्थी BHU जैसी प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालय में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह शानदार मौका है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी तय की गई है, इसलिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है।

BHU Recruitment 2026: पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान के अंतर्गत अलग-अलग विभागों में कई पद भरे जाएंगे। इनमें वैज्ञानिक, तकनीकी और नॉन-टेक्निकल कैटेगरी के पद शामिल हैं। पदों का चयन उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता

बीएचयू भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा कुछ पदों के लिए स्नातक डिग्री और एमएससी डिग्री होना जरूरी है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले संबंधित पद की योग्यता को ध्यान से जांच लें।

आयु सीमा

आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है। अधिकतम आयु सीमा पदानुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है, जो 30 वर्ष, 33 वर्ष, 35 वर्ष और 40 वर्ष तक हो सकती है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

साइंटिफिक, टेक्निकल और केवीएस पदों के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। नॉन-टेक्निकल पदों के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों से 500 रुपये शुल्क लिया जाएगा। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट प्रदान की गई है।

BHU Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें

बीएचयू में टीचिंग या नॉन-टीचिंग पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
सबसे पहले BHU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
अब मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
इसके बाद आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन