सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UPSC CSE 2026 Notification: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आईएएस, आईपीएस और अन्य प्रतिष्ठित सेवाओं में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह एक अहम मौका है। UPSC CSE 2026 के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अब आधिकारिक पोर्टल upsconline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवारों को 24 फरवरी 2026 तक रजिस्ट्रेशन का समय दिया गया है।

UPSC CSE 2026 के लिए पात्रता मानदंड

सिविल सेवा परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग को 5 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग को 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को अधिकतम 10 वर्ष तक की छूट मिलेगी।

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2026 का चयन प्रक्रिया

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा होती है, जिसमें सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर मिलता है। मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अंतिम चरण यानी व्यक्तित्व परीक्षण या साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। तीनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाती है।

UPSC CSE 2026 आवेदन शुल्क

सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है।

UPSC CSE 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन

अभ्यर्थियों को upsconline.gov.in वेबसाइट पर जाकर पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांचना जरूरी है।

सरकारी नौकरी 2026: बिहार पुलिस में ASI बनने का मौका