22 जुलाई इन तीन राशियों के लिए खास, गजकेसरी राजयोग दिलाएगा तरक्की

Gajkesari Rajyog 2025: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर का विशेष प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातक पर पड़ता है। ग्रह एक तय अंतराल पर एक से दूसरी राशि में परिवर्तन करते

Written by: Admin

Published on: July 18, 2025

Gajkesari Rajyog 2025: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर का विशेष प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातक पर पड़ता है।

ग्रह एक तय अंतराल पर एक से दूसरी राशि में परिवर्तन करते रहते हैं जिसके कारण राजयोग का भी निर्माण होता है। आपको बता दें 22 जुलाई को चंद्रमा और देवगुरु बृहस्पति की युति होगी जिससे गजकेसरी राजयोग बनेगा।

22 जुलाई को चंद्रमा का प्रवेश मिथुन राशि में होगा, जहां देवगुरु बृहस्पति पहले से ही विराजमान हैं। गजकेसरी राजयोग के कारण कुछ राशि वालों की किस्मत में बदलाव आएगा। करियर-कारोबार में तरक्की-उन्नति के योग बन रहे हैं। शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बनते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे राशियां। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए गजकेसरी राजयोग बहुत ही शुभ रहेगा। यह राजयोग आपकी कुंडली के लग्न भाव में बनने जा रहा है जिससे आपके व्यक्तित्व में सुधार देखने को मिलेगा। लाभ के मौको में सुधार देखने को मिलेगा। कार्यकुशलता में बढ़ोतरी होगी। जो लोग विवाहित है उनके लिए चंद्रमा और गुरु का मिथुन राशि में युति शानदार रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को आकर्षक प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए गजकेसरी राजयोग लाभकारी साबित होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। यह राजयोग आपके धन और वाणी के स्थान पर बनेगा जिससे आपको आकस्मिक धन लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के कुछ अच्छे अवसर बन सकते हैं। जो लोग व्यापार से संबंधित है उनको इस क्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में शांति बनी रहेगी।  

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को लाभ के अच्छे और भरपूर मौके मिलेंगे। गजकेसरी राजयोग बनने से आपकी एक अच्छी शुरुआत हो सकती है। यह राजयोग आपकी कुंडली के कर्म भाव यानी दशम में बनने जा रहा है। इससे बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उनको सफलता मिलने के योग हैं। अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। 

Shani Dev Margi 2025: शनि देव के मार्गी होने से बनेगा धन राजयोग, इन 3 राशियों की किस्मत खुलेगी

Previous

आज का चौघड़िया 19 जुलाई 2025, Aaj Ka Choghadiya 19 July 2025

Next

केंद्र सरकार का बड़ा निर्णय, प्रदेश के किसानों को मिलेगा लाभ