35 बछड़े बरामद, 5 लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई

महासमुंद. बछड़ों को क्रूरतापूर्वक वाहन में भरकर ओडिशा की ओर ले जा रहे 5 लोगों के खिलाफ बसना थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मुखबीर से सूचना मिली थी कि  बसना

Written by: Admin

Published on: October 7, 2025

महासमुंद. बछड़ों को क्रूरतापूर्वक वाहन में भरकर ओडिशा की ओर ले जा रहे 5 लोगों के खिलाफ बसना थाने में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार मुखबीर से सूचना मिली थी कि  बसना से पदमपुर रोड पलसापाली बेरियर के पास से वाहन क्रमांक एमएच 40 सीडी 9486 में कुल 35 नग बछड़ों को क्रूरतापूर्वक भरकर वध करने के प्रयोजन से ओडिशा कत्लखाना की ओर ले जाते हुये आरोपी रंगलाल उर्फ रामलाल मीणा पिता स्व किशन मीणा (60 वर्ष) देसमा थाना मालपुरा जिला टोंक (राजस्थान),  विनोद भागवत बंदे पिता स्व भागवत बंदे (23 साल) नीमखेडा थाना अरोली जिला नागपुर (महाराष्ट्र), लखन रात्रे पिता कार्तिक रात्रे (29 साल) नीमखेडा थाना अरोली जिला नागपुर (महाराष्ट्र), सचिन चंद्रशेखर गजभिये पिता स्व चंद्रशेखर गजभिये (30 साल) एच.बी. टाऊन भंडारा रोड चंद्रनगर थाना कलमना जिला नागपुर (महाराष्ट्र), जितेंद्र भावराव धरडे पिता स्व भावराव धरडे (32 साल) भंडारा थाना पालांदूर जिला भंडारा (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के के संयुक्त कब्जे से कुल 35 नग बछड़ा, कीमत 525000 रुपए को जब्त कर धारा  4, 6, 10 छग कृषक पशु परिरक्षण अधि 2004 के तहत मामला दर्ज किया गया।

यात्री के उतरने से पहले बस आगे बढ़ा दी, गिरने से हुई मौत

व्हाट्स एप ग्रुप से जुड़े

फेसबुक पेज को फॉलो करें

X पर फॉलो करें

टेलिग्राम चैनल से जुड़े

Previous

यात्री के उतरने से पहले बस आगे बढ़ा दी, गिरने से हुई मौत

Next

कार की टक्कर से बुलेट में सवार पिता-पुत्र घायल