साप्ताहिक राशिफल : इस सप्ताह आपके जीवन में क्या नया होने वाला है? कौन-सी राशि होगी भाग्यशाली और किसे बरतनी होगी सावधानी? प्यार, करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सितारे क्या संकेत दे रहे हैं?
जानिए अपनी राशि के अनुसार पूरे सप्ताह का सटीक ज्योतिषीय विश्लेषण, जो आपके फैसलों को सही दिशा देने में मदद करेगा। यह साप्ताहिक राशिफल आपके आने वाले दिनों को बेहतर बनाने का मार्गदर्शन देगा। तो चलिए, सितारों की जुबानी जानते हैं आपका भविष्य – सिर्फ यहाँ, हर हफ्ते!
Saptahik Rashifal 30 June to 6 July 2025, साप्ताहिक राशिफल 30 जून से 6 जुलाई 2025
मेष साप्ताहिक राशिफल 30 जून से 6 जुलाई 2025
इस सप्ताह लोगों के चहेते बने रहेंगे। शुक्र की शुभ स्थिति के कारण दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। आपकी सभी आवश्यताओं की पूर्ति बड़ी आसानी से हो जायेगी। नया कारोबार शुरू करने के लिये बिल्कुल अनुकूल समय हैं। विद्यार्थी नयी शैक्षणिक योग्यता को विकसित करने की योजना बना सकते हैं। अधिकारी आपकी कार्यशैली से प्रसन्न रहेंगे। मानसिक तनाव हो सकता है। इस सप्ताह युवाओं को जॉब ढूँढने में थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। घुटनों और जोड़ों की पीड़ा बढ़ सकती है। उधार दी गई राशि कठिनाई से प्राप्त होगी। प्रेमी जन के प्रति गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। व्यावसायिक साझेदारी में आगे बढ़ने से पहले पेपर वर्क अच्छी तरह से समझ लें। वही काम करें जो आपको अन्तर्मन से उचित लगता है। दूसरों को खुश करने के प्रयास में अपना नुकसान न होने दें।
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 30 जून से 6 जुलाई 2025
इस सप्ताह एकाग्रता में वृद्धि होगी। प्रियजनों के प्रति अपना व्यवहार सकारात्मक रखें। पर्यटन से जुड़े करियर में बेहतरीन परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। दोस्तों और परिवार के साथ काफी अच्छा समय व्यतीत करेंगे। इससे आपको खुशी और सन्तुष्टि प्राप्त होगी। आपकी मेहनत और कार्यक्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। मार्केटिंग से जुड़े कारोबार में सुअवसर प्राप्त होगा। रिश्तेदारों से सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। पुराने रुके हुये कार्यों को पूरा करने की कोशिश में रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में यात्रा के दौरान परेशानी हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानी होने की आशंका है। छोटे बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। विदेश में अध्ययन के इच्छुक जातकों को निराशा का सामना करना पड़ेगा। उत्तेजित स्वभाव के कारण परिवार को परेशानी होने की सम्भावना है। मित्रों से धोखा मिल सकता है। अपनी गुप्त बातें बाहर के लोगों से शेयर न करें। दवाइयों के सेवन करने में सावधानी रखनी आवश्यक है।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 30 जून से 6 जुलाई 2025
इस सप्ताह कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। आत्मविश्वास और साहसिक कार्यों में रुचि लेंगे। कमीशन और इंश्योरेंस में अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। रियल एस्टेट कारोबारियों को नये प्रकल्प मिल सकते हैं। आर्थिक समस्या दूर होगी। वैवाहिक कार्यक्रमों में व्यस्तता और सहभागिता बढ़ायेंगे। प्रतिदिन व्यायाम करने के लिये समय अवश्य निकालें। तीर्थ यात्रा के लिये जाने का विचार भी बना सकते हैं।पिता की सेहत का ध्यान रखें। स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर सावधान रहें। दिखावे और प्रदर्शन में धन का अपव्यय न करें। घर की व्यवस्था बनाये रखने की कोशिश करेंगे। उच्च अधिकारियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। करियर की राह में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। अपने जीवन में अनुशासन का ध्यान रखें। अनावश्यक असन्तोष कलह का कारण बन सकता है।
कर्क साप्ताहिक राशिफल 30 जून से 6 जुलाई 2025
इस सप्ताह आपके निर्णयों की प्रशंसा होगी। साझेदारी के कार्यों में लाभ प्राप्त होगा। आपके मन में रचनात्मक विचार आयेंगे। नौकरीपेशा लोगों के सम्पर्क का दायरा बड़ा हो सकता है। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक लाभ की स्थिति प्रबल रहने वाली है। नयी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर पायेंगे। परीक्षाओं का परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। सुखद समाचार मिल सकता है। इस हफ्ते किसी कारण से मन अशान्त हो सकता है। आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। पिता की सेहत की चिन्ता रहेगी। आपकी दिनचर्या नीरस हो सकती है। परिजनों के व्यवहार से असन्तुष्ट हो सकते हैं। तनाव को अपने ऊपर न हावी होने दें। किसी भी परिस्थिति में उधार देने से आपको बचना चाहिये। अपरिचित व्यक्तियों पर ज्यादा भरोसा न करें। उच्च रक्तचाप के रोगियों को अपनी दवाइयों और जीवनशैली पर विशेष ध्यान रखना चाहिये।
सिंह साप्ताहिक राशिफल 30 जून से 6 जुलाई 2025
इस सप्ताह कारोबार में मन मुताबिक परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सम्पत्ति सम्बन्धी मामले लाभकारी हो सकते हैं। युवा प्रेम सम्बन्धों को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। पुराने मित्रों से सम्पर्क स्थापित होगा। गम्भीर विषयों का अध्ययन कर सकते हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बौद्धिक योग्यता से कार्य पूरे हो जायेंगे। अधिकारियों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी अपने अध्ययन के प्रति एकाग्रचित्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। जीवनसाथी की भावनाओं का अनादर न करें। शंकालु स्वाभाव को बदलने का प्रयास करें। गलत विचारों और कार्यकलापों से दूरी बनाकर रखें। अपने मित्रों से सलाह अवश्य लें। नये अनुबन्ध करने में जल्दबाजी न करें। लोग आपकी अनर्गल आलोचना कर सकते हैं। मौसम की प्रतिकूलता का असर स्वास्थ्य के ऊपर पड़ सकता है।
कन्या साप्ताहिक राशिफल 30 जून से 6 जुलाई 2025
इस सप्ताह धन खर्च कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति को लेकर चर्चा हो सकती है। अपनी इम्यून क्षमता को बढ़ाने के लिये योग और प्राणायाम अवश्य करें। अपने कर्म और भाग्य पर भरोसा रखें। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। कमीशन से सम्बन्धित कार्यों में बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा। बौद्धिक चर्चाओं में सम्मिलित हो सकते हैं। मन में प्रतिकूल भाव उत्पन्न हो सकते हैं। दांत के दर्द से परेशान हो सकते हैं। निवेश करते समय सावधानी रखें। गुप्त शत्रुओं से आपको सतर्क रहना चाहिये। छोटे भाई-बहनों के प्रति अपना भाव अच्छा रखें। अपना मन लगाकर काम करें। आपको ठण्डी तासीर का भोजन करने से बचना चाहिये। नसों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
सूर्य ग्रहण और शनि गोचर का संयोग, इन राशियों की किस्मत चमकेगी
तुला साप्ताहिक राशिफल 30 जून से 6 जुलाई 2025
इस सप्ताह धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी से खुलकर बात करें। व्यापार में काफी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। शिक्षा सम्बन्धी बाधा दूर होगी। विवेक और चतुराई से काम लें। तकनीकी सम्बन्धी कार्यों में रुचि लेंगे। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों को काफी लाभ प्राप्त होगा। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। काम के प्रति अत्यधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम सम्बन्धों को विवाह में बदल सकते हैं। जॉब के अच्छे अवसर मिलने की सम्भावना बन रही है। सप्ताह का अन्त काफी सुखद होगा।आपके स्वभाव में जटिलता देखने को मिल सकती है। हृदय रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। लोगों की अपेक्षाओं का दबाव रहेगा। बड़े बुजुर्गों का अपमान न करें। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। जमीन खरीदने-बेचने की योजना बना रहें हैं तो उसे टाल दें। जीवनसाथी से कुछ मतभेद हो सकते हैं। राजनैतिक सम्पर्कों से दूरी बनाकर रखें। योग और मेडिटेशन को अपनी जीवनशैली में स्थान अवश्य दें।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 30 जून से 6 जुलाई 2025
इस सप्ताह करियर की समस्या दूर होगी। नौकरी में माहौल काफी अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों से काफी सम्मान मिलेगा। आपको कई जिम्मेदारियाँ एक साथ निभानी पड़ेगी। अधिकारों और सुख-साधनों में वृद्धि होगी। विपरीत परिस्थितियों का सामना मजबूती से करेंगे। रोजगार में आशातीत लाभ प्राप्त होगा। विपरीत लिंगी जनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। महिला जातकों के लिये समय बहुत ही अच्छा है। अपने काम की गुणवत्ता को बढ़ाने का प्रयास करें। प्रियजनों से लाभ प्राप्त होगा। सहयोगी कर्मचारी आपकी शिकायत कर सकते हैं। जीवन में ससुराल पक्ष का अतिरिक्त प्रभाव कठिनाई उत्पन्न कर सकता है। ऐसा कोई कार्य न करें जिसे आप सँभाल न सकें। दूसरों की भावनाओं का ख्याल रखें। लोग आपको स्वार्थी समझ सकते हैं। बैंकिंग से जुड़े लोगों के ऊपर दबाव रहेगा।
धनु साप्ताहिक राशिफल 30 जून से 6 जुलाई 2025
इस सप्ताह अचल सम्पत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। आपकी छवि समाज में काफी अच्छी रहेगी। सहकर्मियों से आपका तालमेल अच्छा रहेगा। आपको मेहनत का बेहतरीन परिणाम प्राप्त होगा। मित्रों के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। सभी आवश्यक कार्यों में अच्छी प्रगति होगी। पूर्व निर्धारित योजनाओं से लाभ प्राप्त होगा। अपने प्रेमी को परिवार जनों से मिला सकते हैं। अध्यात्म और ईश्वरीय सत्ता के प्रति आपके मन में भरोसा और मजबूत होगा। अधिकारी कोई कठिन कार्य सौंप सकते हैं। सोशल मीडिया में अनावश्यक समय बर्बाद न करें। अत्यधिक क्रोध आपकी अच्छाइयों पर भारी पड़ सकता है। भावुकता में आकर निर्णय न लें। कर्म के प्रति विश्वास की भावना रखें। भाग्यवादी होना आपके लिये उचित नहीं है। सिरदर्द को हल्के में न लें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। अनावश्यक यात्राओं से बचें।
मकर साप्ताहिक राशिफल 30 जून से 6 जुलाई 2025
आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। करियर के लिए प्रयास कर सकते हैं। नयी तकनीक का अभ्यास सीख सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों से आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। शोध कार्यों से जुड़े लोगों को कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। छोटे निवेशों से बड़ा लाभ मिल सकता है। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। विवादित मामले सुलझने की सम्भावना बन रही है। मन कुछ अप्रसन्न रहेगा। अपनी असफलता का ठीकरा दूसरों पर न फोड़ें। नजदीकी लोगों शत्रुओं जैसा व्यवहार करेंगे। यदि विवाह करना चाह रहे हैं तो परिवार को विश्वास में अवश्य लें। काम का अत्यधिक दबाव आपको निराशा के दलदल में धकेल सकता है। घर में अनचाहे मेहमान आ सकते हैं। आलस्य के कारण कुछ कार्य अधूरे छूट सकते हैं। दूसरों के कार्यों में न उलझें।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 30 जून से 6 जुलाई 2025
इस सप्ताह अविवाहित जातकों का विवाह तय हो सकता है। कार्य के प्रति समर्पण की प्रशंसा होगी। परिवार के साथ भोजन का आनन्द उठायेंगे। दोस्तों के साथ घूमने के लिये जा सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिये सप्ताह शुभ है। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। अचानक ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जिनकी आपको बेहद आवश्यकता होगी। घर का वातवारण सुकून भरा रहेगा। किसी करीबी के साथ तनाव की सम्भावना बन रही है। लोग आपकी आलोचना करने से नहीं चूकेंगे। दिखावे के कारण अतिरिक्त खर्च का दायरा बढ़ सकता है। अपने बजट का ध्यान रखते हुये ही खर्च करें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। बेवजह की बातों को तूल न दें।
मीन साप्ताहिक राशिफल 30 जून से 6 जुलाई 2025
इस सप्ताह अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। परिजनों का अच्छा सहयोग मिलेगा। धैर्य और सूझबूझ से काम करना बेहतर होगा। आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहें। उच्च प्रतिष्ठित लोगों से आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। कारोबार में सुस्ती के बावजूद अपना कार्य काफी अच्छी तरह से पूरा कर लेंगे। विशेषज्ञों की सलाह लेना आपके हित में होगा। घर में कलह की सम्भावना बन रही है। दूसरों के बहकावे में आने से बचें। आँखों की सेहत का ध्यान रखें। पुरानी बातों को लेकर तनाव हो सकता है। रोगी जातकों की सेहत का ध्यान रखें। कोई सहकर्मी आपसे छल-कपट कर सकता है। बच्चे पढ़ाई में खास रुचि नहीं लेंगे। कार्यभार अधिक होने का कारण दफ्तर में अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। लेकिन आपको परिवार को भी पूरा वक्त देना चाहिये।