स्कूल जा रहे 9 साल के बच्चे की एक्सीडेंट में मौत, ट्रैक्टर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज

महासमुंद. साइकिल से स्कूल जा रहे 9 साल के बच्चे की ट्रैक्टर की चपेट में आने से माैत हो गई। मामला ग्राम कलेंडा का है। मामले में सिंघोड़ा थाने में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ

Written by: Admin

Published on: November 15, 2024

महासमुंद. साइकिल से स्कूल जा रहे 9 साल के बच्चे की ट्रैक्टर की चपेट में आने से माैत हो गई। मामला ग्राम कलेंडा का है। मामले में सिंघोड़ा थाने में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी लक्ष्मण पटेल पिता गंगाधर पटेल का भतीजा रितिक पटेल पिता स्व. मुनिराज पटेल (09 साल) 14 नवंबर की सुबह 8:30 बजे अपनी साइकिल से पढ़ाई करने सरस्वती शिशु मंदिर ग्राम कलेण्डा जा रहा था।

ग्राम कलेंडा के दशरथ सेठ घर के सामने आईशर ट्रैक्टर CG 04 DM 3161 के चालक तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट करने से रितिक पटेल के पैर, सीने, नाक, बांये पैर के जांघ में गंभीर चोट लगी। जिसे चिराकुटा के अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान रितिक पटेल की मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

यह भी पढ़ें – कफ सिरप का अवैध परिवहन, बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार, ओडिशा से छत्तीसगढ़ में खपाने की कोशिश

Previous

Love Rashifal 16 November 2024: वीकेंड पर इस राशि के लवर रहेंगे रोमांटिक, अपने साथी को देंगे सरप्राइज

Next

Kark Rashifal 2025: नए साल में शनि की ढैय्या से मुक्त होंगे कर्क राशि वाले, जानें अपना वार्षिक राशिफल