CG News : पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, सरायपाली क्षेत्र की घटना, आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज

CG News : महासमुंद. पिकअप वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। मामला छत्तीसगढ़ के सरायपाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया

Written by: Admin

Published on: April 13, 2024

CG News : महासमुंद. पिकअप वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। मामला छत्तीसगढ़ के सरायपाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

प्रार्थी गंगाधर बाघ पिता श्यामसुंदर बाघ ने पुलिस को बताया कि मैं किराना दुकान ग्राम चट्टीगिरोला में चलाता हूं। 12 अप्रैल 2024 को लगभग 11 बजे मेरा छोटा भाई मृतक अश्वनी बाघ पिताजी के मोटर सायकल क्र. CG06 A 0370 को लेकर केपी स्कूल चट्टीगिरोला गया था। लगभग दोपहर 01.30 बजे मुझे फोन से सूचना मिला कि NH 53 चट्टीगिरोला चौक के पास मेरे छोटा भाई अश्वनी बाघ का एक्सीडेंट हो गया है।

सूचना पाकर मैं मौके पर गया तो देखा कि घटनास्थल के पास आरोपी पिकअप वाहन क्र. CG 06 GZ 5562 एवं मोटर सायकल क्र. CG 06 A 0370 क्षतिग्रस्त हालत में रोड किनारे पड़े थे। वहीं मेरे भाई अश्वनी बाघ को हाईवे पेट्रोलिंग वाहन से उपचार हेतु शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया था।  मौके पर ग्रामीणों के द्वारा वाहन चालक को रोककर रखे थे। घटना की सूचना तत्काल थाना को दिया था। फिर मुझे शासकीय अस्पताल सरायपाली जाने पर पता चला कि मेरे भाई की मृत्यु हो गई है।

इसे भी पढ़ें – Mahasamund News : चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहे दो युवक गिरफ्तार

प्रार्थी ने बताया कि आरोपी वाहन पिकअप के चालक भूपेश ध्रुव पिता सहदेव ध्रुव उम्र 22 वर्ष कसहीबाहरा थाना पिथौरा जिला महासमुंद छत्तीसगढ़ द्वारा अपने वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर मेरे भाई मृतक अश्वनी कुमार बाघ का एक्सीडेंट कर दिया, जिससे मृतक के शरीर के कई जगह पर चोट आई, वहीं सिर के बायें तरफ काफी गहरी चोट लगी है । अत्यधिक रक्तस्त्राव से उसकी मृत्यु हुई है। पुलिस ने मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Previous

Hyundai Nios का नया कार्पोरेट वेरिएंट लॉन्च, कम बजट वाले भी खरीद सकेंगे ये धांसू कार

Next

खुदरा महंगाई दर में आई कमी, सांख्यिकी मंत्रालय ने जारी किए मार्च के आंकड़े