खेल मैदान ले जाकर मारपीट, डंडे, बेल्ट, कांच के बॉटल से प्रहार

महासमुंद (छत्तीसगढ़) . पिथौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति से मारपीट की घटना हुई है। घायल को सीएचसी पिथौरा में दाखिल कराया गया है। मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया

Written by: Admin

Published on: May 16, 2024

महासमुंद (छत्तीसगढ़) . पिथौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति से मारपीट की घटना हुई है। घायल को सीएचसी पिथौरा में दाखिल कराया गया है। मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।

प्रार्थी मनीष कुमार साहू पिता संतोष साहू निवासी डिपोपारा लहरौद ने बताया कि मैं ड्रायवरी का काम करता हूं। 15 मई 2024 को मेरी भाभी रूखमणी साहू ने फोन कर बताया कि आपके चाचा संतराम साहू के साथ कुछ लोग गाली गलौच कर मारपीट कर रहे हैं। तब मैंने आकर देखा तो साहू डीजे दुकान में मेरे चाचा संतराम बैठे थे और उन्हें चोट लगी थी। चाचा से पूछने पर बताया कि खेल मैदान पिथौरा में आरोपी दुर्गेश सेन एवं बेदराम सेन ने मेरे साथ मारपीट की। आरोपियों ने मेरे चाचा को घर से खेल मैदान पिथौरा लाकर डंडे, बेल्ट व कांच के बॉटल से प्रहार किया। प्रार्थी ने बताया कि मैने अपने चाचा को सीएचसी पिथौरा में दाखिल कराया है। रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें – Mahasamund News : बिजली तार चोरी करने वाले 3 लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा

Previous

Aaj Ka Panchang 17 May 2024 | आज का पंचांग 17 मई 2024

Next

CG : मां-बेटे काम पर गए, इधर सूने घर से सोने-चांदी के जेवर, नगद रकम पार