CG News: शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन परीक्षा स्थगित

CG News रायपुर. शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परिषद्, लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा हिंदी एवं अंग्रेजी कम्प्यूटर मुद्रलेखन की विभिन्न गति की डिप्रेशन/घंटे के मान से आयोजित की जाने वाली कौशल परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई

Written by: Admin

Published on: May 22, 2024

CG News रायपुर. शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परिषद्, लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा हिंदी एवं अंग्रेजी कम्प्यूटर मुद्रलेखन की विभिन्न गति की डिप्रेशन/घंटे के मान से आयोजित की जाने वाली कौशल परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। यह परीक्षा छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर एवं बस्तर संभाग में 26 मई, 02 जून, 09 जून और 16 जून 2024 को परिषद द्वारा आयोजित किया जाना था।
 
परिषद द्वारा परीक्षाओं के फिर आयोजन करने संबंधित आगामी तिथि निर्धारित करने के बाद सर्वसंबंधित परीक्षार्थियों के लिए राज्य के प्रमुख समाचार पत्रों के माध्यम से प्रकाशित की जाएगी। साथ ही परिषद की वेबसाईट https://shiksha.cg.nic.in/ctsp पर तारीखों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें – शराब दुकान बंद रखने कलेक्टर ने जारी किए निर्देश

Previous

शराब दुकान बंद रखने कलेक्टर ने जारी किए निर्देश

Next

Aaj Ka Love Rashifal 24 May 2024: ये लवर्स को अपने साथी से मिलेगा सरप्राइज, लव लाइफ को इंजाय करेंगे, दिलों में रहेगी बहार